एक्सप्लोरर

Independence Day 2021: स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर लाल किले पर भारी संख्या में पुलिस तैनात, सीसीटीवी कैमरे और एंटी ड्रोन रडार भी लगाए गए

Independence Day 2021: लाल किले पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर लाल किले पर भारी संख्या में पुलिस, अर्ध सैनिक बल और सेना के जवान तैनात किए गए हैं.

Independence Day 2021: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है. दिल्ली पुलिस मुस्तैदी से तैनात है और हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है. 15 अगस्त को लेकर अलग-अलग तरह के इनपुट दिल्ली पुलिस को मिले हैं. पुलिस हवा से लेकर जमीन तक हर खतरे से निपटने को तैयार है. ऐसा पहली बार हुआ है जब सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लाल किले की प्राचीर के सामने बड़े-बड़े कंटेनर लगाए गए हैं.

लाल किले पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर लाल किले पर भारी संख्या में पुलिस, अर्ध सैनिक बल और सेना के जवान तैनात किए गए हैं. इसके अलावा लगभग 300 की संख्या में सीसीटीवी कैमरे और 9 एंटी ड्रोन रडार भी तैनात किए गए हैं. लाल किला की सुरक्षा में लगभग 5 हजार जवान तैनात रहेंगे. आतंकी हमले के इनपुट को ध्यान में रखते हुए इस बार भी स्वतंत्रता दिवस पर लालकिला और आसपास के इलाके की सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं.

हवाई हमले का अलर्ट

हवाई हमले को लेकर अलर्ट जारी है. इसके चलते एंटी एयरक्राफ्ट गन ऊंची इमारतों पर लगाई है. फेस रिकॉग्निशन वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. लालकिला के मुख्य गेट पर कंटेनर की ऊंची इमारत खड़ी कर दी गई है. लाल किला के पास कार्यक्रम के दौरान पांच हजार से ज्यादा जवान तैनात रहेंगे. लाल किले की सुरक्षा में दिल्ली पुलिस के अलावा अर्ध सैनिक बल, एनएसजी कमांडो और एसपीजी के जवान भी तैनात रहेंगे.

इसके अलावा राष्ट्रीय समारोह के दौरान दिल्ली में 40 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे. लाल किला के आसपास मचान भी बनाई गई हैं, जहां पर स्नाइपर्स तैनात रहेंगे. ऊंची इमारतों पर भी स्नाइपर्स को तैनात किया जाएगा. दिल्ली की सभी सीमाओं को 24 घंटे पहले सील कर दिया जाएगा. किसान आंदोलन को ध्यान में रखते हुए भी सुरक्षा इंतजाम किया गया है.

किसी भी तरह के एयर बैलून, ड्रोन आदि को उड़ाने की मनाही है. सुबह जब तक राष्ट्रीय समारोह चलेगा तब तक पतंग उड़ाने की भी मनाई रहेगी. आसपास के अन्य राज्यों के साथ भी बैठक की गई है और उनके साथ भी सुरक्षा इनपुट साझा किए गए हैं. इनपुट को ध्यान में रखते हुए ही लाल किला के सामने कंटेनर लगाए गए हैं.

यह भी पढ़ें:
Independence Day 2021: स्वतंत्रता दिवस से पहले श्रीनगर में हवाई निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल, संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच के लिए कई चौकियां स्थापित
Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर अगर आप भी फहराना चाहते हैं तिरंगा, तो ध्यान रखें यह बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय सरकार को राहत, सु्प्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
CM विजय सरकार को राहत, सु्प्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget