एक्सप्लोरर

लोगों की बढ़ती अपेक्षाएं और आकांक्षाएं बेहतर भारत के निर्माण की गारंटी- पीएम मोदी

मोदी ने अक्टूबर 2019 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती और 2022 में देश के आजादी की 75वीं वर्षगांठ का जिक्र करते हुए कहा कि दो बेहतरीन पर्व आने वाले समय में देश के सामने हैं.

तिरुपति: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि लोगों की बढ़ती अपेक्षाएं और आकांक्षाएं जैसा कि हाल के लोकसभा चुनाव परिणामों में दिखाई दिया है, वह बेहतर भारत के निर्माण की गारंटी है. मोदी ने कहा, ''हमें जो प्रचंड जनादेश मिला है उसे देखते हुए कुछ लोग सोचते हैं कि आकांक्षाएं और अपेक्षाएं (सरकार पर) बढ़ गई हैं. वे यह भी अचरज करते हैं कि मोदी क्या कर सकता है. हमें इसे एक बड़े अवसर की तरह देखना चाहिए. मैं इसे बेहतर भारत की गारंटी के तौर पर देखता हूं.''

मोदी दो देशों की यात्रा के बाद तिरुपति पहुंचे हैं. उन्होंने राज्य बीजेपी द्वारा रेनीगुंटा में आयोजित धन्यवाद जन सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही. उन्होंने कहा कि उन्हें देश के 130 करोड़ लोगों पर भरोसा है. उन्होंने कहा, ''मुझे विश्वास है कि उनके योगदान और समर्थन से हम देश को नयी दिशा दे सकते हैं.'' मोदी ने अक्टूबर 2019 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती और 2022 में देश के आजादी की 75वीं वर्षगांठ का जिक्र करते हुए कहा कि दो बेहतरीन पर्व आने वाले समय में देश के सामने हैं.

पीएम ने कहा, ''अगर 130 करोड़ भारतीय में से प्रत्येक एक कदम आगे बढ़ाए तो देश भी कई कदम आगे बढ़ जाएगा.'' उन्होंने भारत के 130 करोड़ लोगों के सपनों को समझने के लिए भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद मांगा और कहा कि केन्द्र और राज्य को इसे पाने के लिए साथ मिल कर काम करना चाहिए और नए भारत का निर्माण करना चाहिए. उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर प्ररोक्ष रूप से तंज करते हुए कहा कि कुछ लोग चुनावी खुमारी से अभी तक बाहर नहीं निकल सके हैं.

मोदी ने कहा, ''हमारे लिए यह समाप्त हो चुका है. अब हमारा पूरा ध्यान विकास और जनता के कल्याण में है.'' उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यंमत्री जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व में आंध्र प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा.

भोपाल: आठ साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या, छह पुलिसकर्मी सस्पेंड

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-रांका की जमानत पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, 'मेरे भाई...'
सौरव दास-रांका की जमानत पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, 'मेरे भाई...'
Explained: भारत और पोलैंड को एक-दूसरे की जरूरत क्यों हैं? PM डोनाल्ड टस्क के दौरे से क्या उम्मीदें
भारत और पोलैंड को एक-दूसरे की जरूरत क्यों हैं? PM डोनाल्ड टस्क के दौरे से क्या उम्मीदें
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़: शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, जांच के लिए गठित की SIT
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़: शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, जांच के लिए गठित की SIT
भारत का पाकिस्तान को न्यौता, एससीओ कल्चरल समिट में शामिल होने का भेजा निमंत्रण
भारत का पाकिस्तान को न्यौता, एससीओ कल्चरल समिट में शामिल होने का भेजा निमंत्रण

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रवि शास्त्री का हैरान करने वाला बयान, कहा- सिर्फ नाम के दम पर न्यूजीलैंड में भारत सीरीज नहीं...
रवि शास्त्री का हैरान करने वाला बयान, कहा- सिर्फ नाम के दम पर न्यूजीलैंड में भारत सीरीज नहीं...
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश यादव का तंज
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश का तंज
Embed widget