एक्सप्लोरर

संसद मे कानून लाओ और मंदिर बनाओ, अभी नहीं तो कभी नहीं : बाबा रामदेव

लोगों की सुरक्षा को लेकर बाबा रामदेव ने इकबाल अंसारी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी. अंसारी ने हिंसा और आगजनी का खतरा जताया था. बता दें कि अंसारी का बयान तब आया है जब अगले हफ्ते शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अयोध्या के दौरे पर पहुंचेंगे.

वाराणसीः लोकसभा चुनाव 2019 से पहले विवादित जमीन पर राम मंदिर निर्माण को लेकर मामला पूरी तरह से गरमा गया है. हिंदू संगठनों और महंथों का कहना है कि जल्द से जल्द इस जगह पर रामलला के मंदिर का निर्माण किया जाए. इसी क्रम में योग गुरू बाबा रामदेव ने भी राम मंदिर निर्माण को लेकर अहम बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगर राम मंदिर का निर्माण नहीं होता है तो सांप्रदायिक माहौल गर्म होगा और आपसी भेदभाव भी बढ़ेंगे. उत्तर प्रदेश के वाराणसी में योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा, "अगर राम मंदिर नहीं बना तो देश में सांप्रदायिक माहौल गरमाएगा, सांप्रदायिक और आपसी भेदभाव बढ़ेगा. रामदेव ने कहा, ''मंदिर के लिए समझौते का दौर निकल चुका है.'' उन्होंने कहा, ''संसद मे कानून लाओ और मंदिर बनाओ अभी नहीं तो कभी नहीं की तर्ज पर काम करना होगा.'' इस दौरान उन्होंने कहा, ''यहां सभी सुरक्षित हैं.'' लोगों की सुरक्षा को लेकर बाबा रामदेव ने इकबाल अंसारी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी. अंसारी ने हिंसा और आगजनी का खतरा जताया था. बता दें कि अंसारी का बयान तब आया है जब अगले हफ्ते शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अयोध्या के दौरे पर पहुंचेंगे. क्या कहा था इकबाल अंसारी ने अंसारी ने कहा था, ''डर हमें इस बात का है कि अगर अयोध्या में भीड़ बढ़ती है तो हम लोगों का नुकसान होने से कोई नहीं रोक सकता. भीड़ नियंत्रण से बाहर रहती है और नेताओं का नियंत्रण नहीं रहता अगर कोई नुकसान होगा तो उसका जिम्मेदार कौन होगा?'' इकबाल अंसारी ने कहा था, ''हम तो खुद घबराए हुए हैं कि अयोध्या में भीड़ बढ़ेगी तो क्या होगा, हम करेंगे क्या यहां अकेले? यह वही लोग हैं जिन्होंने 6 दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद गिरा दी थी.'' अंसारी ने कहा था, ''एक बार फिर अयोध्या उसी घटना की तर्ज पर आगे बढ़ती दिख रही है, जिससे अयोध्या में रहने वाले चंद मुसलमान परिवारों को और मुझ को खतरा महसूस हो रहा है. अगर हमारी सुरक्षा व्यवस्था नहीं बढ़ाई गई तो हम घर पलायन करने को मजबूर होंगे.'' बता दें कि विवादित जमीन पर राम मंदिर निर्माण को लेकर शिवसेना आए दिन केंद्र की मोदी सरकार पर हमला करते रहती है. कभी पार्टी के नेता तो कभी सामना में लिखे लेख के जरिए मोदी सरकार को घेरनी की कोशिश होती रहती है. उद्धव ठाकरे के अयोध्या दौरे से पहले रामजन्मभूमि विवाद में पक्षकार इकबाल अंसारी ने जताया खतरा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
बंगाल में अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, लॉकेट चटर्जी बोलीं- 'TMC की सरकार में...'
बंगाल में अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, लॉकेट चटर्जी बोलीं- 'TMC की सरकार में...'
सोनम वांगचुक और राम मंदिर चढ़ावा चोरी... मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, संसद में विपक्ष उठाएगा ये मुद्दे
सोनम वांगचुक और राम मंदिर चढ़ावा चोरी... मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, संसद में विपक्ष उठाएगा ये मुद्दे
'गैर-कानूनी हिरासत', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने दिल्ली हाई कोर्ट में दायर की याचिका, तत्काल सुनवाई की मांग
'गैर-कानूनी हिरासत', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने दिल्ली हाई कोर्ट में दायर की याचिका, तत्काल सुनवाई की मांग

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
Embed widget