एक्सप्लोरर

पीलीभीत: शराबी को झगड़ा करने से रोकना वृद्ध को पड़ा महंगा, धारदार हथियार से कर दी हत्या

पीलीभीत में एक शराबी को झगड़ा करने से रोकना वृद्ध को महंगा पड़ गया. शराबी ने वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या कर दी.

पीलीभीत: यूपी के पीलीभीत में घर मे शराब पीकर हंगामा कर रहे शराबी को रोकना एक वृद्ध को महंगा पड़ गया. आरोपी शराबी ने झगड़ा शांत कराने गए वृद्ध की धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया. वहीं, गांव में दिन दहाड़े वृद्ध की हत्या की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया.
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल कर कार्रवाई शुरू कर दी है. वहीं, आरोपी घायल शराबी को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है. घटना थाना बीसलपुर क्षेत्र के चौसर हरदोई पट्टी की है .
 पीलीभीत: शराबी को झगड़ा करने से रोकना वृद्ध को पड़ा महंगा, धारदार हथियार से कर दी हत्या
गांव की सड़कों के बीच सन्नाटे में खड़ी खाकी धारी पुलिस और जमीन पर खून से लथपथ पड़ा शव की ये तस्वीरें थाना बीसलपुर क्षेत्र के गांव चौसर हरदोई पट्टी हैं. यहां एक शराबी युवक अपने खेत से घर लौटा और अपने भाई व भाभी से मामूली विवाद पर झगड़ा करना शुरू कर दिया. वहीं, गांव के निवासी 55 वर्षीय कल्याण सिंह झगड़ा होता देख दोनों भाइयों को समझाने के लिए उनके घर चले गए. उसी बीच शराब के नशे में धुत आरोपी मनोज ने वृद्ध पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी.
pilibhit-murder
मृतक के बेटे का आरोप है कि वह अपने खेत पर गन्ना छींलने गया था. उसे खबर मिली कि गांव के ही मनोज ने उसके पिता की बेरहमी से धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी. जब वह मौके पर पहुंचा, तो अपने पिता का खून से लथपथ शव सड़क के बीच पड़ा पाया, जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई.
घटना पर अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्रा का कहना है कि बुधवार को एक वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या होने का मामला सामने आया था, जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आरोपी  हमलावर को घायल अवस्था मे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, परिजनों द्वारा दी गई तहरीर पर केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
यह भी पढ़ें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन तेज, -योगेंद्र यादव भी शामिल; पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झड़प
LIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन तेज, -योगेंद्र यादव भी शामिल; पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झड़प
दीपके, सौरभ दास और रांका को हिरासत में लेकर कहां ले गई पुलिस? सामने आई बड़ी जानकारी
दीपके, सौरभ दास और रांका को हिरासत में लेकर कहां ले गई पुलिस? सामने आई बड़ी जानकारी
CJP Protest: दिल्ली में तैनात 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में तैनात 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
अभिजीत दीपके, रांका, सौरव को हिरासत में लिए जाने के बाद CJP का पहला बयान - 'आंदोलन...'
अभिजीत दीपके, रांका, सौरव को हिरासत में लिए जाने के बाद CJP का पहला बयान - 'आंदोलन...'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget