एक्सप्लोरर

MCD Results 2022: राजनीतिक परिवारों के उम्मीदवारों का क्या हुआ? जानें एमसीडी का रिजल्ट

MCD Results 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव में सबसे अमीर उम्मीदवार बीजेपी के राम देव शर्मा को बल्लीमारान सीट पर हार का सामना करना पड़ा. चुनाव में आप ने कुल 134 सीटों पर जीत हासिल की है.

MCD Results 2022: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में राजनीतिक परिवारों से संबंध रखने वाले ज्यादातर उम्मीदवारों को जीत मिली है, जबकि सबसे अमीर उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा. आम आदमी पार्टी ( AAP) के विधायक शोएब इकबाल के बेटे और आप के उम्मीदवार आले मोहम्मद इकबाल ने कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद हामिद को 17,134 वोट से हरा दिया. यह इस एमसीडी चुनाव में सबसे बड़ी जीत है. इकबाल को 19,199 वोट मिले जबकि दूसरे स्थान पर रहे हामिद को मात्र 2,643 वोट हासिल हुए.

सीलमपुर के पूर्व विधायक मतीन अहमद की पुत्रवधु शगुफ्ता चौधरी ने 15,193 मतों से जीत हासिल की. यह इस चुनाव में जीत का दूसरा सबसे बड़ा अंतर रहा. उन्होंने सीलमपुर विधानसभा सीट से आप के मौजूदा विधायक अब्दुल रहमान की पत्नी आसमा रहमान को शिकस्त दी.

आप के उम्मीदवारों की जीत

दिल्ली बीजेपी के उपाध्यक्ष आदित्य झा की पत्नी सुनरिका शर्मा को दिलशाद कॉलोनी वॉर्ड में आप की प्रीति ने 2,643 वोट से हरा दिया. चितरंजन पार्क में आप के आशु ठाकुर ने भाजपा की कंचन चौधरी को सबसे कम मतांतर (44) से हरा दिया. चौधरी पूर्व पार्षद सुभाष भड़ाना की बेटी हैं.

हाल में बीजेपी में शामिल होने वाले जंगपुरा के पूर्व विधायक तविंदर सिंह मारवाह के बेटे कुंवर अर्जुन पाल सिंह मारवाह ने लाजपत नगर वॉर्ड में आप के प्रत्याशी सुभाष मल्होत्रा को हरा दिया. आप के विधायक पवनदीप साहनी के बेटे पूरनदीप साहनी ने चांदनी चौक वॉर्ड में भाजपा के रविंदर कुमार को 1,216 वोट से हरा दिया.

आप के ट्रांसजेंडर उम्मीदवार को मिली जीत

कांग्रेस के पूर्व विधायक बलराम तंवर के बेटे जोगिंदर को भाटी वॉर्ड में चार हजार मतों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा. टिगरी में आप विधायक प्रकाश जरवाल की पत्नी ज्योति प्रकाश जरवाल ने बीजेपी उम्मीदवार मीरा को 6,191 वोट के अंतर से हराया. ओखला से कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान की बेटी अरीबा ने अबुल फजल एन्क्लेव सीट से जीत हासिल की. 

नांगलोई के पूर्व विधायक बिजेंद्र सिंह के बेटे मनदीप को निहाल विहार वॉर्ड में जीत मिली. एमसीडी चुनाव में एकमात्र ट्रांसजेंडर उम्मीदवार आप के बॉबी ने सुल्तानपुर ए सीट पर कांग्रेस की वरुणा धाका को 6,714 वोट से हराया. धाका सुल्तानपुर माजरा के पूर्व विधायक जयकिशन की बहू हैं.

सबसे अमीर उम्मीदवार को मिली हार

दिल्ली नगर निगम चुनाव में सबसे अमीर उम्मीदवार बीजेपी के राम देव शर्मा को बल्लीमारान सीट पर हार का सामना करना पड़ा. आप के उम्मीदवार मोहम्मद सादिक ने उन्हें 11,626 वोट से हराया. चुनाव में अपनी संपत्ति 49 करोड़ रुपये घोषित करने वालीं नंदिनी शर्मा को मालवीय नगर में आप की लीना कुमार से 3,630 वोट से हार मिली.

ये भी पढ़ें:MCD Results 2022: MCD में AAP की शानदार जीत, मेयर सीट पर BJP के दावे ने चौंकाया, सीएम केजरीवाल ने मांगा पीएम से 'आशीर्वाद' | बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget