एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: भिवंडी में कोविड केंद्र में तब्दील की गई मस्जिद, मरीजों को निशुल्क ऑक्सीजन की सुविधा

मुंबई के भिवंडी शहर में एक मस्जिद को अस्थायी कोविड-19 केंद्र में तब्दील कर दिया गया है. जहां मरीजों को निशुल्क ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा रही है.

मुंबई: ठाणे जिले के भिवंडी शहर में एक मस्जिद को अस्थायी कोविड-19 केंद्र में तब्दील कर दिया गया है. जहां मरीजों को निशुल्क ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा रही है. मस्जिद के प्रशासकों ने मानवीय रुख अपनाते हुए यह कदम उठाया. मस्जिद के संचालक जमात-ए-इस्लामी हिंद (जेआईएच) के स्थानीय चैप्टर, मूवमेंट फॉर पीस एंड जस्टिस और शांति नगर ट्रस्ट ने शांति नगर इलाके में मक्का मस्जिद को कोविड-19 देखभाल केंद्र में बदल दिया.

जेआईएच के एक पदाधिकारी ने बताया कि इस अस्थायी केंद्र को सभी समुदायों के लिए खोला गया है. ऑक्सीजन सिलिंडरों से लैस पांच बिस्तरों के अलावा जेआईएच जरूरत पड़ने पर इन्हें मरीजों के घरों में भी मुहैया कराता है. एक विज्ञप्ति के अनुसार अभी तक भिवंडी-निजामपुर म्युनिसिपैलिटी में कोविड-19 के 1,332 से अधिक मामले आए हैं और 88 लोगों की मौत हो चुकी है.

भिवंडी-निजामपुर शहर इस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित है

जेआईएच के भिवंडी चैप्टर के अध्यक्ष औसफ अहमद फलाही ने बताया, ‘‘भिवंडी-निजामपुर इस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित है क्योंकि यह भीड़भाड़ वाला शहर है. यहां स्वास्थ्य की पर्याप्त बुनियादी सुविधाएं भी नहीं हैं. महामारी के दौरान हालात और बिगड़ गए हैं क्योंकि सामान्य चिकित्सकों ने विषाणु फैलने के डर से अपने क्लिनिक बंद कर दिए हैं.’’

संक्रामक बीमारी को लेकर लोग नहीं है जागरूक

उन्होंने कहा कि यहां ज्यादातर लोग संक्रामक बीमारी को लेकर जागरूक नहीं हैं और इलाज का खर्च नहीं उठा सकते इसलिए इस तरह का केंद्र वक्त की जरूरत है. फलाही ने बताया कि इस केंद्र से 70 से अधिक लोगों को फायदा पहुंचा है. केंद्र में दो डॉक्टर हैं जबकि कोरोना वायरस के आठ मरीजों के घरों में 15 ऑक्सीजन सिलेंडर भेजे गए हैं.

उन्होंने बताया कि विभिन्न धर्म के लोग मस्जिद में इलाज करा रहे हैं. शांति नगर ट्रस्ट के कैसर मिर्जा ने कहा, ‘‘लॉकडाउन के बाद से ही मक्का मस्जिद को नमाज के लिए बंद कर दिया गया. इसलिए हमने उन लोगों की मदद करने के लिए मस्जिद के एक हिस्से का इस्तेमाल करने का फैसला किया जो कहीं ओर इलाज नहीं करा सकते.’’

यह भी पढ़ें.

बाबा रामदेव को झटका, NIMS जयपुर के चेयरमैन डॉक्टर तोमर ने कहा, हमने 'कोरोनिल' का ट्रायल नहीं किया

चीन और नेपाल से सीमा विवाद के बीच अब भूटान ने भारत के लिए खड़ी की मुश्किल, पानी रोका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
मिडिल पावर के टैग पर जयशंकर की दोटूक, बोले- 'भारत पावर इन द मिडिल'
मिडिल पावर के टैग पर जयशंकर की दोटूक, बोले- 'भारत पावर इन द मिडिल'
Explained: क्या पेपर लीक से निपटने का फॉर्मूला मिल गया? नंदन नीलेकणी के सजेशन में कितना दम
क्या पेपर लीक से निपटने का फॉर्मूला मिल गया? नंदन नीलेकणी के सजेशन में कितना दम

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget