एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में फिर से बेकाबू हो रहा कोरोना, 3 महीने बाद कोविड-19 के आए 6,000 नए मामले

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पश्चिमी महाराष्ट्र के पुणे, सतारा जिले और विदर्भ क्षेत्र के अमरावती और यवतमाल जिलों में कोरोना वायरस के नये मामले बढ़ने के मद्देनजर इन इलाकों से लिये गये वायरस के नमूनों की ‘जीनोम सीक्वेंसिंग’ की गई.

महाराष्ट्र में तीन महीने बाद पहली बार शुक्रवार को कोविड-19 के 6,000 नए मामले आए जिससे महामारी की स्थिति बिगड़ने का संकेत मिलता है. राज्य स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में संक्रमण के 6112 नए मामलों में अधिकतर अकोला, पुणे और मुंबई खंड से आए हैं. इससे पहले राज्य में 30 अक्टूबर को एक दिन में 6,000 से ज्यादा मामले आए थे और उसके बाद मामलों की संख्या घटने लगी थी.

संक्रमण के नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 20,87,632 हो गई जबकि 44 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 51,713 हो गई. इन 44 मौतों में 19 लोगों की मौत पिछले 48 घंटे में हुई, 10 की मौत पिछले सप्ताह हुई जबकि 15 की मौत उससे पहले हुई थी. मुंबई शहर और आसपास के इलाकों से संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आ रहे थे. लेकिन, 12 फरवरी के बाद से अकोला, अमरावती में संक्रमण के मामलों में तेज वृद्धि हुई है.

अकोला खंड में 12 फरवरी को संक्रमितों की संख्या 76,207 थी जो शुक्रवार को बढ़कर 82,904 हो गई. अकोला खंड में अकोला, अमरावती और यवतमाल जिले शामिल हैं. इससे पहले दिन में राज्य सरकार ने कहा कि ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील में पाये गये कोरोना वायरस के नये स्वरूप का कोई मामला महाराष्ट्र के अमरावती और यवतमाल जिलों में सामने नहीं आया है.

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पश्चिमी महाराष्ट्र के पुणे, सतारा जिले और विदर्भ क्षेत्र के अमरावती और यवतमाल जिलों में कोरोना वायरस के नये मामले बढ़ने के मद्देनजर इन इलाकों से लिये गये वायरस के नमूनों की ‘जीनोम सीक्वेंसिंग’ की गई. राज्य में अस्पतालों से 2159 लोगों को छुट्टी मिलने के साथ अब तक 19,89,963 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. राज्य में 44,765 उपचाराधीन मरीज हैं.

वहीं, मुंबई में दिसंबर के बाद से कोविड-19 के सबसे ज्यादा 823 मामले आए हैं. बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया कि मुंबई में संक्रमितों की संख्या 3,17,310 हो गई जबकि पांच और लोगों की मौत हो जाने से मृतक संख्या 11,435 हो गई. पिछले 24 घंटे के दौरान 440 मरीजों को छुट्टी दे दी गयी। शहर में 6577 मरीजों का उपचार चल रहा है.

बीएमसी ने बताया कि शुक्रवार को शहर में 18,366 नमूनों की जांच की गई. अब तक कुल 30,98,894 जांच की गई है. शहर में शुक्रवार को 26 केंद्रों पर 10,300 लोगों को टीके की खुराक दी गई. इनमें से 3,000 स्वास्थ्यकर्मी और 7,300 अग्रिम मोर्चे के कर्मी थे. अब तक कुल 1,55,358 लोगों का टीकाकरण हो चुका है.

ये भी पढ़ें: इजराइली डॉक्टरों का सनसनीखेज खुलासा, नवजात की मौत के पीछे हो सकता है मां का कोरोना वायरस

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के कई राज्यों में हीटवेव का कहर, प्रचंड गर्मी की वजह से तापमान 47 डिग्री पार, कब मिलेगी राहत?
भारत के कई राज्यों में हीटवेव का कहर, प्रचंड गर्मी की वजह से तापमान 47 डिग्री पार, कब मिलेगी राहत?
'भविष्य के युद्धों में AI, रोबोटिक्स और साइबर सिस्टम की होगी मुख्य भूमिका', शिरडी में बोले CDS अनिल चौहान
'भविष्य के युद्धों में AI, रोबोटिक्स और साइबर सिस्टम की होगी मुख्य भूमिका', शिरडी में बोले CDS अनिल चौहान
ट्विशा मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, 25 मई को जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच करेगी सुनवाई
ट्विशा मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, 25 मई को जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच करेगी सुनवाई
PM मोदी की मार्को रुबियो से मुलाकात, रक्षा और ऊर्जा के मसले पर चर्चा, ईरान को लेकर क्या हुई बात?
PM मोदी की मार्को रुबियो से मुलाकात, रक्षा-ऊर्जा के मसले पर चर्चा, ईरान को लेकर क्या हुई बात?

वीडियोज

Heat Wave Alert:बेजुबानों पर गर्मी का कहर, जू का मेगा कूलिंग प्लान! | Summer
Sansani | Crime News | Twisha Murder Case: वीडियो में कैद ट्विशा की बेफिक्र कहानी | Bhopal
Janhit | Twisha Murder Case: ट्विशा के साथ क्या हुआ? 'वकील' पति, 'जज' सास बच जाएंगे? | Bhopal
UP Electricity Crisis: गर्मी के टॉर्चर और बिजली संकट ने बढ़ाया 'सियासी करंट'! | CM Yogi
Shastrarth With Chitra Tripathi: 'धर्म' का 'खेला'..कब तक सजेगा सत्ता का 'मेला'? | EID | Qurbani

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
Saturday BO: तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई
तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई
Delhi Gymkhana Club: दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा और दिल्ली में सबसे कम, जानें हर राज्य में क्यों अलग है रेट
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा और दिल्ली में सबसे कम, जानें हर राज्य में क्यों अलग है रेट
जिद और जल्दबाजी से मची चीख पुकार! क्रॉसिंग पर ट्रक से टकराई ट्रेन, VIDEO देख कांप जाएंगे
जिद और जल्दबाजी से मची चीख पुकार! क्रॉसिंग पर ट्रक से टकराई ट्रेन, VIDEO देख कांप जाएंगे
CBSE Fake Notice: CBSE ने वायरल नोटिस को बताया फर्जी, 12वीं स्कैन कॉपी और री-चेकिंग प्रक्रिया जारी
CBSE ने वायरल नोटिस को बताया फर्जी, 12वीं स्कैन कॉपी और री-चेकिंग प्रक्रिया जारी
Embed widget