एक्सप्लोरर

Jammu and Kashmir: सुरक्षाबलों के हाथ लगी एक और बड़ी सफलता, शोपियां में हुई मुठभेड़ में एक आंतकी ढेर

Encounter in Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने शोपियां में हुई मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी को मार गिराया. आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन के जिला कमांडर का करीबी था.

Encounter in Shopian: जम्मू-कश्मीर(Jammu and Kashmir) में बीते दिनों लगातार हो रही टारगेट किलिंग(Target Kiling) को लेकर भारतीय सेना(Indian Army) और जम्मू-कश्मीर पुलिस(Jammu and Kashmir Police) की टीमें लगातार आतंकियों(Terrorists) का सफाया करती नजर आ रही हैं. जहां एक ओर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों(Security Forces) का ऑपरेशन ऑल-आउट जारी है. वहीं बुधवार को भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने शोपियां(Shopian) जिले के अलुरा(Alura) के एक गांव में आतंकी को मार गिराया है.

अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार शोपियां जिले के अलुरा के एक गांव के सेब के बागान में एक आतंकवादी के छुपे होने की सूचना मिली थी. जिसके आधार पर 7 जून को दोपहर करीब 2:30 बजे सर्च अभियान शुरू किया गया था. बताया जा रहा है कि जब संयुक्त टीम सेब के घने बाग की तलाशी करते हुए आतंकी के पास पहुंची तो उसने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी. जिसके बाद हुई मुठभेड़ में उसे मार गिराया.

शोपियां में हुई मुठभेड़

अधिकारियों ने बताया कि सेब के बाग में काम कर रहे लोगों और मजदूरों को बाहर निकालने के साथ ही आतंकी को भागने से रोकने के लिए उसे चारों तरफ से घेरा गया था. वहीं आतंकवादी ने खुद को बचाने के लिए सुरक्षाबलों का घेरा तोड़ने की कोशिश करते हुए उन पर अंधाधुन कई गोलियां चलाई.

आतंकी के पास भारी मात्रा में हथियार बरामद

जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में आतंकवादी ढेर हो गया. जिसके पास से एक 7.62 मिमी एसएलआर, एक AK राइफल, ग्रेनेड, IED सहित गोला-बारूद और हथियार बरामद किए गए. पुलिस के अनुसार आतंकवादी की पहचान कुलगाम के अशमुजी निवासी नदीम अहमद राथर के रूप में हुई है.

2020 से एक्टिव था आतंकी

पुलिस का कहना है कि नदीम अहमद(Nadeem Ahmed) मार्च 2020 से इलाके में आतंकी(Terrorist) गतिविधियों में एक्टिव है. जो कि हिजबुल मुजाहिदीन(Hizbul Mujahideen) के जिला कमांडर फारूक अहमद भट(Farooq Ahmed Bhat) (नल्ली) के काफी करीबी सहयोगियों में से एक है. पुलिस के अनुसार वह बीते दिनों वादी में हुई नागरिकों की हत्याओं में भी शामिल था, फिलहाल मामले में आगे की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ेंः
Qutub Minar Complex में पूजा की मांग पर 9 जून को फैसला सुना सकती कोर्ट, जानिए किस पक्ष की क्या थीं दलीलें

Exclusive: नूपुर शर्मा के समर्थन में आए नीदरलैंड्स के विपक्षी नेता गीर्ट विल्डर्स, जानें क्या कुछ कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
गौरव गोगोई ने असम कांग्रेस से चार नेताओं को किया बाहर, जानें कारण
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget