एक्सप्लोरर

Watch: कलेक्टर ने दे डाली धमकी, कहा- देरी होने पर फांसी पर लटका दूंगा

Trending News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ग्वालियर के जिला कलेक्टर को बैठक के दौरान धमकाते देखा जा सकता है.

Trending News: देश में कोरोना वायरस के कहर की रोकथाम के लिए देशव्यापी कोविड टीकाकरण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है. इसकी सफलता के साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो को वायरल होते देखा जा रहा है, जिसमें ग्वालियर के जिला कलेक्टर को एक बैठक के दौरान धमकाते देखा जा सकता है.

दरअसल सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले का बताया जा रहा है. जहां कोरोना टीकाकरण अभियान के सिलसिले में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने मंगलवार को जिले की भितरवार तहसील के कर्मचारियों की बैठक ली थी. इस दौरान वह कोविड19 टीकाकरण लक्ष्य से पीछे होने पर कर्मचारियों पर नाराज दिखाई दिए. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है कि अगर टीकाकरण के लक्ष्य में एक दिन की भी देरी होती है तो वह उन्हें फांसी पर टांग देंगे.

 

वायरल हो रही क्लिप में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह कह रहे हैं कि उन्हें टीकाकरण अभियान में एक दिन की भी देरी नहीं नहीं चाहिए. अगर ऐसा होता है तो वह फांसी पर लटका देंगे. उनका कहना है कि कार्यकर्ता जाएं और खेत में जाकर लगाएं, घर पर जाकर लगाएं, या फिर लोगों के घरों में पूरा दिन बैठकर उन्हें मनाएं और फिर लगाएं, चाहे जैसे भी कोरोना की वैक्सीन लगाएं. उन्हें किसी भी हालत में पूर्ण टीकाकरण चाहिए.

इसे भी पढ़ेंः
Watch: शादी में दूल्हा-दुल्हन ने की हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल होने के बाद फंसी मुसीबत में जान

वहीं जब पत्रकारों ने कलेक्टर से उनकी टिप्पणी के बारे में पूछा, तो कलेक्टर कौशलेंद्र का कहना है कि उन्होंने अधिकारियों को दो दिनों के भीतर टीकाकरण लक्ष्य पूरा करने का समय दिया है, ओसा नहीं करने पर उन्होंने अधिकारियों को निलंबन और सेवाओं को समाप्त करने की चेतावनी दी थी. बता दें कि केंद्र सरकार की तरह ही मध्य प्रदेश सरकार ने भी दिसंबर के अंत तक पात्र आबादी का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा है. 

इसे भी पढ़ेंः
Watch: पति ने नकली अंडे की मदद से किया पत्नी पर Prank! इसके बाद आया जबरदस्त 'Twist'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget