एक्सप्लोरर

Delhi AIIMS ने देशभर के मरीजों को दी बड़ी राहत, 300 रुपये तक के सभी टेस्ट मुफ्त

Good News:  देश के आर्थिक रुप से कमजोर लोगों को इसका फायदा मिलेगा. अब एम्स ऐसे किसी भी टेस्ट को मुफ्त में करवाएगा जिसकी कीमत 300 रुपयों तक होगी.

Good News:  दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान (AIIMS) से राहत भरी खबर आई है. दिल्ली एम्स ने देश भर के मरीजों के लिए अब 300 रुपयों से कम में होने वाले टेस्ट को बिलकुल मुफ्त कर दिया है.  AIIMS के इस फैसले से देश के लाखों मरीजों को फायदा होगा. देश के आर्थिक रुप से कमजोर लोगों को इसका फायदा मिलेगा. अब एम्स ऐसे किसी भी टेस्ट को मुफ्त में करवाएगा जिसकी कीमत 300 रुपयों तक होगी. एम्स प्रशासन की ओर से जारी किए गए इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है. 

देश के इस प्रमुख मेडिकल संस्थान ने गुरुवार को आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को बड़ी राहत देने की घोषणा की है. अब एम्स के इस आदेश के बाद कई तरह के एक्स-रे,  यूरिन टेस्ट,अल्ट्रासाउंड, रक्त टेस्ट जैसी जांच अब बिलकुल मुफ्त में हो जाएंगी. चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डीके शर्मा द्वारा जारी किए गए आदेश में यह बात बताई गई है कि एम्स तत्काल प्रभाव से एम्स अस्पताल और सभी केंद्रों में ₹300 तक की सभी जांच/लेबोरेटरी फीस को खत्म करने की मंजूरी दे रहा है. इसका फायदा एम्स में इलाज करा रहे मरीजों को मिलेगा.

पांच साल बाद आया लागू हुआ नियम
आपको बता दें कि यह निर्णय डॉ रणदीप गुलेरिया द्वारा उनके निर्देशन के पहले वर्ष के दौरान पहली बार प्रस्तावित किए जाने के लगभग पांच साल बाद आया है. पूरे भारत से मरीज बेहतर इलाज के लिए दिल्ली में इस सुविधा में आते हैं. एम्स प्रशासन द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया है, "अध्यक्ष एम्स अस्पताल और सभी केंद्रों में वर्तमान में प्रति प्रक्रिया ₹ 300 तक की लागत वाली सभी जांचों/प्रयोगशाला शुल्कों के लिए उपयोगकर्ता शुल्क को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने को मंजूरी दी जाती है."

प्राइवेट वार्ड में फीस बढ़ाई
वहीं एक तरफ जहां एम्स प्रशासन ने मरीजों को 300 रुपये तक टेस्ट फ्री करके राहत दी है तो वहीं दूसरी तरफ प्राइवेट वार्ड ने फीस को दोगुना तक बढ़ा दिया है. दूसरी तरफ अब एम्स के प्राइवेट वार्ड में इलाज करवाना महंगा भी हो जाएगा. जहां अब ए कैटेगिरी के लिए 6000 तथा बी कैटेगिरी के लिए 3300 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान करना होगा. इसके अलावा भोजन के लिए प्रति डाइट 300 रुपये भी देने होंगे.  

यह भी पढ़ेंः
Muslim Personal Law Board के सदस्य बोले, 'ज्ञानवापी ही नहीं मथुरा और बाकी मस्जिदों पर भी विवाद खड़ा कर दिया गया'

Mundka Fire Case: AAP का BJP पर हमला, कहा- MCD केंद्र के अधीन, गृहमंत्री करें दोषियों पर कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूरा वंदेमातरम् गाए जाने पर सोनिया गांधी ने जताया ऐतराज, कांग्रेस बोली- 'किसी ने नहीं रोका'
पूरा वंदेमातरम् गाए जाने पर सोनिया गांधी ने जताया ऐतराज, कांग्रेस बोली- 'किसी ने नहीं रोका'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
हैदराबाद में ओवैसी ने फहराया तिरंगा, कैसे मनाया स्वतंत्रता दिवस, देखें वीडियो
हैदराबाद में ओवैसी ने फहराया तिरंगा, कैसे मनाया स्वतंत्रता दिवस, देखें वीडियो
लाल किले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी? खड़ा हुआ विवाद
लाल किले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी, BJP बोली- अहंकार है

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget