एक्सप्लोरर

भारत-पाक बातचीत रद्द होने पर इमरान खान ने बिना नाम लिए साधा पीएम मोदी पर निशाना

भारत ने जम्मू कश्मीर में तीन पुलिसकर्मियों की ‘‘बर्बर’’ हत्या और कश्मीरी आतंकवादी बुरहान वानी का ‘‘महिमामंडन’’ करने वाले डाक टिकट जारी करने को सुषमा और कुरैशी के बीच बैठक रद्द होने का कारण बताया.

इस्लामाबाद: पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों ने बाज नहीं आ रहा है. लेकिन जब भारत कड़ी कार्रवाई करता है तो तिलमिला जाता है. बता दें कि पाकिस्तान की तरफ से आतंकी वारदातों और सीमा पर सैनिकों की शहादत के बाद कल विदेश मंत्रालय ने दोनों देशों की बीच होने वाली बातचीत को रद्द कर दिया था.

भारत-पाक विदेश मंत्रियों की बैठक रद्द होने के बाद तिलमिलाये इमरान खान ने बिना नाम लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. इमरान खान ने कहा है कि शांति बहाली के लिए शांति वार्ता की शुरुआत की मेरी पहल पर भारत के अहंकारी और नकारात्मक जवाब से बेहद निराश हूं. बता दें कि पाकिस्तान की तरफ से आतंकी वारदातों और सीमा पर सैनिकों की शहादत के बाद कल विदेश मंत्रालय ने दोनों देशों की बीच होने वाली बातचीत को रद्द कर दिया था.

इमरान खान ने ट्वीट कर कहा है, ‘’बहाली के लिए शांति वार्ता की शुरुआत की मेरी पहल पर भारत के अहंकारी और नकारात्मक जवाब से बेहद निराश हूं. हालांकि, मैं अपनी पूरी जिंदगी ऐसे छोटे लोगों से मिला हूं जो बड़े दफ्तरों पर ऊंचे ओहदे पर बैठे हैं, लेकिन उनके पास आगे तक देख सकने के लिए दूरदर्शी सोच का अभाव है.’’

 ये कदम ‘दुर्भाग्यपूर्ण’- पाकिस्तान के विदेश मंत्री पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने विदेश मंत्री स्तर की बातचीत रद्द होने पर निराशा जतायी और कहा कि यह ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ है. उन्होंने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत ने सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं दी. भारतीयों ने एक बार फिर शांति का एक अवसर बेकार कर दिया. क्षेत्र की शांति और स्थिरता के लिए बैठकर बात करना महत्वपूर्ण होता है.’’ सामने आया इमरान का असली चेहरा- विदेश मंत्रालय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने मुलाकात रद्द करने को लेकर कहा, ''जम्मू-कश्मीर में भारतीय जवान की हाल में हुई जघन्य हत्या और पाकिस्तान की ओर से आतंकवाद का महिमामंडन करने का निर्णय दिखाता है कि वह अपना रास्ता कभी नहीं बदलेगा. यह अब स्पष्ट है कि नई शुरुआत के लिए वार्ता का प्रस्ताव देने के पीछे पाकिस्तान के शैतानी एजेंडे का पर्दाफाश हो गया और पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री इमरान खान का असली चेहरा दुनिया के सामने आ गया है. ऐसे माहौल में पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह की वार्ता का कोई मतलब नहीं है. बदले हुए परिदृश्य में, न्यूयार्क में भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों के बीच मुलाकात नहीं होगी." इसलिए रद्द हुई बैठक पिछले तीन दिनों में बीएसएफ के जवान नरेंद्र सिंह के साथ कायराना हरकत और हत्या और इसके बाद जम्मू कश्मीर के तीन पुलिस कर्मियों की पाकिस्तान के आतंकियों की तरफ से अपहरण और हत्या को सरकार ने बैठक की माहौल के खिलाफ माना है. वीडियो देखें- यह भी पढ़ें- राफेल डीलः राहुल गांधी का पीएम मोदी पर करारा वार, जनता जान गई है कि देश का 'चौकीदार' चोर है राफेल विवाद: एक बयान और देश की सियासत में भूचाल, पिछले कुछ घंटों की वो कहानी जो सबको झकझोर रही है फिर शुरू हो सकता है राम मंदिर आंदोलनः VHP ने 5 अक्टूबर को 36 संतों की बैठक बुलाई कांग्रेसियों के पोस्टर में दिखा राहुल गांधी का शिव भक्त रूप, सभाओं में लगेंगे बम-बम भोले के नारे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बांग्लादेश की तरह भारत में भी कोशिश', रिजीम चेंज को लेकर क्या बोले मोहन भागवत
'बांग्लादेश की तरह भारत में भी कोशिश', रिजीम चेंज को लेकर क्या बोले मोहन भागवत
बेंगलुरु जा रही Air India Express की फ्लाइट से पक्षी टकराया, विमान में सवार थे 148 यात्री
बेंगलुरु जा रही Air India Express की फ्लाइट से पक्षी टकराया, विमान में सवार थे 148 यात्री
'जब भी बंटे, कमजोर हुए', विजयादशमी के कार्यक्रम में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत
'जब भी बंटे, कमजोर हुए', विजयादशमी के कार्यक्रम में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget