एक्सप्लोरर

इमरान खान कार्टून बनाने वालों के लिए कंटेंट तैयार कर रहे हैं: राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान दुनिया के हर दरवाजे पर दस्तक दे रहें हैं और अपना मजाक उड़वाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं.

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान पर निशाना साधते हुए कहा कि कश्मीर मुद्दे का अंतर्राष्ट्रीयकरण करने की कोशिश कर इमरान कार्टून बनाने वालों के लिए कंटेंट तैयार कर रहे हैं. उन्होंने मुंबई में माझगांव डॉक्स में भारत की दूसरी 'स्कॉर्पीन-क्लास अटैक' पनडुब्बी के शामिल होने के अवसर पर यह टिप्पणी की.

राजनाथ ने कहा, "जम्मू-कश्मीर में हमारे प्रगतिशील कदमों को जब वैश्विक समर्थन मिल रहा है, ऐसे में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री दर-दर पर जाकर कार्टून बनाने वालों के लिए कंटेंट तैयार कर रहे हैं।.हाल ही में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा ने भारत के एक महाशक्ति के रूप में उभरने को दर्शाया है. हमने देखा कि कैसे खचाखच भरे स्टेडियम में पीएम मोदी का स्वागत अमेरिका के शीर्ष नेताओं ने किया."

रक्षा मंत्री ने 1971 के युद्ध में पाकिस्तान के खिलाफ असाधारण भूमिका निभाने के लिए भारतीय नौसेना की सराहना की.

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को यह समझना चाहिए कि आज हमारी सरकार के मजबूत संकल्प और नौसेना के बेड़े में पनडुब्बी आईएनएस खंडेरी के शामिल होने के साथ हम उसे और भी बड़ा झटका देने में सक्षम हैं. राजनाथ सिंह ने कहा, ''पाकिस्तान को समझ जाना चहिये कि आईएनएस खंडेरी के जरिये हम जरूरत पड़ने पर पाकिस्तान के हमले को जवाब देने में सक्षम हैं.''

उन्होंने कहा, ''यह बेहद गर्व की बात है कि भारत उन चुनिंदा देशों में है जो अपनी पनडुब्बियों का निर्माण खुद कर सकता है.'' रक्षा मंत्री ने कहा, ''हमारे क्षेत्र में जो भी शांति भंग करेगा भारतीय नौसेना उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी. कुछ ऐसी ताकते हैं जो भारत के तटीय क्षेत्र में मुंबई जैसे हमले दोबारा करना चाहती है, हम ऐसा होने नहीं देंगे.''

आईएनएस खंडेरी सबमरीन की खासियत आईएनएस खंडेरी भारत की दूसरी स्कॉर्पियन-वर्ग की मारक पनडुब्बी है, जिसे पी-17 शिवालिक वर्ग के बैचल शिप के साथ नौसेना में शामिल किया गया. ये पनडुब्बी 67.5 मीटर लंबी, 12.3 मीटर ऊंची और 1565 टन वजनी है. इसमें लगभग 11 किलोमीटर लंबी पाइप फिटिंग है और लगभग 60 किलोमीटर की केबल फिटिंग की गई है. स्पेशल स्टील से बनी सबमरीन में हाई टेंसाइल स्ट्रेंथ है, जो अधिक गहराई में जाकर काम करने की क्षमता रखती है. खंडेरी पनडुब्बी 45 दिन तक पानी में रह सकती है. स्टील्थ टेक्नोलॉजी से यह रडार की पकड़ में नहीं आती और किसी भी मौसम में काम कर सकती है.

दो 1250 केडब्ल्यू डीजल इंजन से लैस आईएनएस खंडेरी के अंदर 360 बैटरी सेल्स फिट हैं, हर बैटरी सेल्स का वजन 750 किलो के करीब है. केडब्ल्यू डीजल इंजन के जरिए आईएनएस खंडेरी 45 दिनों के सफर पर जा सकती है. बैटरियों के दम पर 6500 नॉटिकल माइल्स यानी करीब 12000 किमी का रास्ता तय कर सकती है. ये सबमरीन 350 मीटर तक की गहराई में भी जाकर दुश्मन का पता लगाने में भी सक्षम है. इसके टॉप स्पीड 22 नोट्स है.

राजनाथ सिंह की चेतावनी, कहा- कुछ ताकतें मुंबई जैसे हमले दोबारा करना चाहती हैं, उन्हें कामयाब नहीं होनें देंगे

अब दुश्मनों की खैर नहीं, भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल हुई पनडुब्बी INS खंडेरी

महाराष्ट्र चुनाव: अजित पवार के इस्तीफे पर BJP नेता बोले, 'परिवार में चल रहे आपसी मदभेद के कारण छोड़ा पद'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
12 बाइकर्स और एक SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गैरकानूनी तरीके से गाड़ी चलाने पर लगाया भारी जुर्माना
12 बाइकर्स और SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गाड़ी चलाने पर लगाया जुर्माना

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Shubman Gill Statement: इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
Embed widget