एक्सप्लोरर

पुलवामा हमला: इमरान खान ने फिर मांगे सबूत, भारत का जवाब- आतंकियों और हमदर्दों का खात्मा करेंगे

14 फरवरी को पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हमला कर दिया था. जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे. जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान को कार्रवाई की चेतावनी दी है.

नई दिल्ली: आंतकियों के आका पाकिस्तान ने फिर से सबूत का पुराना राग अलापा है. मुंबई हमले और पठानकोट हमले के बाद सबूत मांग चुका पाकिस्तान पुलवामा आतंकी हमले में फिर सबूत मांग रहा है जबकि हमले की जिम्मेदारी लेने वाला आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद को खुद पाकिस्तान दाना पानी दे रहा है.

इमरान के कार्यालय ने बयान जारी कर कहा, अगर भारत कार्रवाई लायक इंटेलिजेंस देगा, तो हम तुरंत कार्रवाई करेंगे.'' वहीं भारत सरकार ने पाकिस्तान सरकार को करारा जवाब दिया है. सूत्रों के मुताबिक सरकार ने कहा है, ''आतंकियों और उनकी मदद करने वालों को खत्म करने के लिए हर जरूरी कदम उठाएंगे.''

खौफजदा मुशर्रफ ने पाकिस्तान को दिखाया आईना भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने अपने ही देश को आईना दिखाया है. दुबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुशर्रफ ने कहा, ''बिगड़े हालातों के बाद भी दोनों देशों के बीच परमाणु युद्ध नहीं होगा. क्योंकि अगर हम भारत पर एक परमाणु बम फेकेंगे तो वो हम पर 20 बम फेंककर दुनिया के नक्शे से हमारा नामो-निशान मिटा देगा. भारत से निपटने का एक ही उपाय है और वो ये कि हमें पहले उस पर 50 परमाणु बम फेंकने होंगे, ताकि वो हम पर 20 बम ना फेंक सके. तो क्या पाकिस्तान भारत पर 50 बम से हमला करने के लिए तैयार हैं.'' ये वही मुशर्रफ हैं जिन्होंने भारत के खिलाफ करगिल युद्ध छेड़ा था. मुशर्रफ इस समय यूएई में रह रहे हैं.

आपको बता दें कि 14 फरवरी को पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हमला कर दिया था. जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे. जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान को कार्रवाई की चेतावनी दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेन में सूटकेस, किचन में इंसानी टुकड़े, CCTV ने खोली मिस्ट्री
ट्रेन में सूटकेस, किचन में इंसानी टुकड़े, CCTV ने खोली मिस्ट्री
UP-गुजरात से पंजाब तक...7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान
UP-गुजरात से पंजाब तक...7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान
Xप्लेन: दिल्ली में क्यों बढ़ रहे हैं स्वाइन फ्लू के केस, H1N1 कोविड से कितना अलग?
Xप्लेन: दिल्ली में क्यों बढ़ रहे हैं स्वाइन फ्लू के केस, H1N1 कोविड से कितना अलग?
EXCLUSIVE: 150 से ज्यादा छर्रे... पेलेट गन से घायल साहिल ने सुनाई आपबीती
EXCLUSIVE: 150 से ज्यादा छर्रे... पेलेट गन से घायल साहिल ने सुनाई आपबीती

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उस समय भी पाकिस्तान...', किसने उड़ाईं आसिम मुनीर की धज्जियां
'उस समय भी पाकिस्तान...', किसने उड़ाईं आसिम मुनीर की धज्जियां
मुंबई: संतुलन बिगड़ने से गणपति की 22 फीट ऊंची प्रतिमा गिरी, 2 की मौत, अंडे फेंके जाने का आरोप
मुंबई: गणपति की 22 फीट ऊंची प्रतिमा गिरी, 2 लोगों की मौत, अंडे फेंके जाने का आरोप
ट्रेन में सूटकेस, किचन में इंसानी टुकड़े, CCTV ने खोली मिस्ट्री
ट्रेन में सूटकेस, किचन में इंसानी टुकड़े, CCTV ने खोली मिस्ट्री
गृहमंत्री अमित शाह ने इंग्लैंड टूर से लौटी टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला
गृहमंत्री अमित शाह ने इंग्लैंड टूर से लौटी टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला
केरल की कैजिया लिज मैजो बनी मिस इंडिया यूनिवर्स 2026, मनिका विश्वकर्मा ने पहनाया ताज
केरल की कैजिया लिज मैजो ने रचा इतिहास बनी मिस इंडिया यूनिवर्स 2026
फरक्का संधि पर बिहार में संग्राम, जेडीयू MLC ने RJD पर लगाए आरोप
फरक्का संधि पर बिहार में संग्राम, जेडीयू MLC ने RJD पर लगाए आरोप
UP-गुजरात से पंजाब तक...7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान
UP-गुजरात से पंजाब तक...7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान
नाइजीरियाई लड़कों पर चढ़ा बॉलीवुड का बुखार, एक साथ गाया 'कुछ कुछ होता है'
नाइजीरियाई लड़कों पर चढ़ा बॉलीवुड का बुखार, एक साथ गाया 'कुछ कुछ होता है'
Embed widget