एक्सप्लोरर

आज संसद में आ सकता है सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव

संसद में आज सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव आ सकता है. एनसीपी और आरजेडी ने महाभियोग प्रस्ताव के लिए जरूरी 50 सांसदों के हस्ताक्षर का दावा किया है.

नई दिल्ली: संसद में आज सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव आ सकता है. एनसीपी और आरजेडी ने महाभियोग प्रस्ताव के लिए जरूरी 50 सांसदों के हस्ताक्षर का दावा किया है. चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव के नोटिस पर सियासत गरमा सकती है.

महाभियोग के नोटिस पर कांग्रेस ऊहापोह में

आज सबकी नज़रें राज्य सभा की कार्यवाही पर होंगी. लोकसभा की तरह राज्य सभा की कार्यवाही भी इस सत्र में लगभग पूरी तरह हंगामे की भेंट चढ़ चुकी है. इसमें एक और मुद्दा भी जुड़ सकता है और वो है भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस दीपक मिश्रा के ख़िलाफ़ महाभियोग प्रस्ताव.

सांसदों के हो चुके हैं हस्ताक्षर

पिछले हफ़्ते ही महाभियोग प्रस्ताव के नोटिस को लेकर सुगबुगाहट शुरू हुई है. सबसे पहले एनसीपी सांसद और वरिष्ठ वकील मजीद मेमन ने सार्वजनिक तौर पर इस बात का खुलासा करते हुए ऐलान किया कि प्रस्ताव के नोटिस पर सांसदों के हस्ताक्षर लेने का काम शुरू कर दिया गया है. उसके बाद आरजेडी के नवनिर्वाचित राज्य सभा सांसद मनोज झा ने भी दावा किया कि प्रस्ताव लाने के लिए ज़रूरी 50 सांसदों के हस्ताक्षर ले लिए गए हैं और सोमवार को इसे राज्य सभा में लाया जाएगा. तब से अब तक सूत्रों के मुताबिक एनसीपी, सपा, आरजेडी, सीपीएम और कांग्रेस के कई सांसदों ने इस पर हस्ताक्षर कर दिए हैं.

कांग्रेस में एक राय नहीं

लेकिन इस प्रस्ताव को लाने के मुद्दे पर सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस अभी तक कोई राय नहीं बना पाई है. सूत्रों के मुताबिक पार्टी के भीतर प्रस्ताव के पक्ष और विरोध में राय बंटी हुई है. राज्य सभा में विपक्ष के नेता और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ग़ुलाम नबी आजाद समेत पार्टी के कई नेता प्रस्ताव लाना चाहते हैं जबकि कपिल सिब्बल जैसे नेता अभी तक प्रस्ताव को लेकर ज्यादा सकारात्मक नहीं दिखाई पड़ते. सूत्रों के मुताबिक इस ऊहापोह की दो प्रमुख वजहें हैं.

पहला, महाभियोग प्रस्ताव को लेकर पूरे विपक्ष में फिलहाल एकजुटता नहीं दिखाई पड़ रही है. लगभग सभी मुद्दों पर साथ रहने वाली डीएमके और टीएमसी इस मुद्दे पर साथ नहीं है तो तटस्थ रहने वाली बीजेडी दीपक मिश्रा के ओड़िया पृष्ठभूमि के चलते अपने हाथ खींच चुकी है.

दूसरे, पार्टी को इस कदम के सियासी नुकसान की संभावना का भी आकलन करना पड़ रहा है. दरअसल जस्टिस मिश्रा अयोध्या केस की सुनवाई कर रहे हैं. पार्टी को डर है कि उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव को बीजेपी कहीं अयोध्या से जोड़ कर मुद्दा न बना ले.

सीताराम येचुरी का था विचार

सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी ने सबसे पहले जस्टिस दीपक मिश्रा के ख़िलाफ़ एक महाभियोग प्रस्ताव लाने का प्रस्ताव दिया था. जस्टिस मिश्रा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के चार वरिष्ठतम जजों ने सार्वजनिक तौर पर मनमानी और पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया था. जज लोया की मौत को लेकर हो रही सुनवाई पर इन जजों की सार्वजनिक टिप्पणी के बाद सीताराम येचुरी ने महाभियोग प्रस्ताव का विचार विपक्षी दलों के सामने रखा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 Live: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
LIVE: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
राहुल गांधी ने त्रिपुंड के साथ सुबह-सुबह लिखा 'सत्यम् शिवम् सुन्दरम्', क्या हैं मायने?
राहुल गांधी ने त्रिपुंड के साथ सुबह-सुबह लिखा 'सत्यम् शिवम् सुन्दरम्', क्या हैं मायने?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget