एक्सप्लोरर

पाकिस्तान से आये शरणार्थियों ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का किया जोरदार स्वागत

नागरिकता संशोधन कानून बनने के बाद आज पहली बार केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत जोधपुर पहुंचे. यहां उनका पाकिस्तान से आए शरणार्थियों ने जोरदार स्वागत किया है.

दिल्ली/जोधपुर: नागरिक संशोधन बिल को मंजूरी मिलने से उत्साहित पाक विस्थापितों ने रविवार को जोधपुर में जमकर जश्न मनाया. इस दौरान बिल पास होने के बाद पहली बार जोधपुर पहुंचे केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत का भव्य स्वागत किया गया. खुशी में मग्न शरणार्थियों ने केंद्रीय मंत्री को कंधे पर बैठाकर घुमाया. साथ ही शरणार्थियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर शेखावत ने कार्यक्रम को संबोधित किया.

दरअसल, जोधपुर में बड़ी संख्या में पाकिस्तान से आये सिख और हिन्दू शरणार्थी रहते है. ये लोग सालों से नागरिकता मिलने की बाटजोह रहे थे. बिल पास होने के उनमें काफी खुशी का माहौल है. रविवार को केंदीय मंत्री और जोधपुर के सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने पाक विस्थापितों की ओर से आयोजित किए गए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह स्वागत प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह का है.

नागरिक संशोधन बिल के पास होने से पाकिस्तान बांग्लादेश अफगानिस्तान से आए हिंदू ईसाई सिख फारसी को राहत मिलेगी. शेखावत ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के अलग होने के बाद पाकिस्तान में करीब 22 लाख हिंदू थे जो घटकर अब केवल दो लाख रह गए हैं.

उन्होंने कहा कि पाक में हिंदुओं के साथ अत्याचार किया गया पाकिस्तान से जो लोग यहां आए नागरिकता के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. पाकिस्तान के विस्थापित हमारे भाई अंधेरे से उजाले की ओर आ गए हैं. नागरिक संशोधन बिल पास होने से अब हमारे ऐसे भाई बहनों की समस्याओं का समाधान हो सकेगा.

राजस्थान में बिल लागू करना पड़ेगा

शेखावत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तंज कसते हुए कहा कि अफसोस तो इस बात का है कि बीजेपी सरकार पाक विस्थापितों के लिए काम कर रही है. भारत को शक्तिशाली ताकतवर बनाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है. लेकिन कांग्रेस केवल विरोध कर रही है. इतना ही नहीं नागरिक संशोधन बिल के खिलाफ अशोक गहलोत के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस वाले धरने पर बैठ गये. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह कानून लागू नहीं करने की बात कही है लेकिन इसे लागू करने से कोई नहीं रोक सकता. इस बिल को भी राजस्थान में लागू करना ही पड़ेगा.

यह भी पढ़ें-

Live Updates: मनीष सिसोदिया का आरोप- बस में दिल्ली पुलिस ने आग लगाई

नागरिकता कानून के विरोध में हुई हिंसा की जामिया के छात्रों ने की निंदा, कहा- हम तब भी शांत रहे जब हम पर लाठीचार्ज हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget