एक्सप्लोरर

प्रचंड गर्मी का कहर! दिल्ली में 45 और पंजाब-राजस्थान में 47 डिग्री पहुंचा पारा, यूपी समेत इन राज्यों में चलेगी हीटवेव

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि दिन और रात दोनों ही समय तापमान उच्च बना रहेगा, इस कारण लोगों को घरों से निकलते वक्त विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है.

Weather Update in India: भीषण गर्मी ने इन दिनों जन जीवन प्रभावित कर रखा है. देश की राजधानी समेत पूरा उत्तर भारत तपिश से बेहाल है. वहीं, दिल्ली के आयानगर में मंगलवार (10 जून, 2025) को अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक रविवार से तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है और अगले 3-4 दिनों तक ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है. दिल्ली के कई इलाकों में मंगलवार को अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.

सफदरजंग में 43.8 डिग्री सेल्सियस, पालम में 44.6 हीटवेव, रिज इलाके में पारा 45 डिग्री तक जा पहुंचा तो वहीं आयानगर में सबसे ज्यादा 45.5 डिग्री टेंपरेचर रिकॉर्ड किया गया.

राजस्थान और पंजाब में हालत गंभीर 

पंजाब के भटिंडा में पारा 47.6 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा, जिसे हीटवेव की खतरनाक स्थिति माना गया है. वहीं, राजस्थान के श्री गंगानगर में 47.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

तापमान में अचानक बढ़ोत्तरी का कारण

आईएमडी के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से गरज-चमक के साथ बारिश में कमी आई है. उत्तर पश्चिम भारत में एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने के कारण तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है. उन्होंने बताया कि पंजाब, हरियाणा, यूपी, मध्य प्रदेश और राजस्थान में हीटवेव के हालात बने हुए हैं.

इन राज्यों के लिए  हीटवेव का अलर्ट 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राजस्थान के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. पंजाब और हरियाणा में अगले तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जम्मू कश्मीर और हिमाचल में भी तीन दिन की चेतावनी जारी की गई है. 

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि इन क्षेत्रों में दिन और रात दोनों ही समय तापमान उच्च बना रहेगा, इस कारण लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है. लोगों से दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचने की अपील की गई है.

ये भी पढ़ें:

'प्रिय प्रधानमंत्री, मैं आपका ध्यान...', मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखा लेटर, कर दी बड़ी डिमांड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget