एक्सप्लोरर

IMA ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखी चिट्ठी, डॉक्टरों को सुरक्षा देने की मांग की

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर डॉक्टरों पर हो रहे हमलों का मुद्दा उठाया है. साथ ही डॉक्टरों को सुरक्षा देने की मांग की है.

भारतीय चिकित्सा संघ ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिख कर डॉक्टरों पर हो रहे हमलों का मुद्दा उठाया है और पीएम मोदी से हस्तक्षेप करने की मांग की है. साथ ही डॉक्टरों को सुरक्षित वातावरण में काम करने और उनको सुरक्षा देने की मांग की है, जिससे डॉक्टर बिना किसी डर के अपने काम को कर सकें. आईएमए ने पत्र में कोविड महामारी के दौरान अपनी जान की परवाह न कर रहे डॉक्टरों पर लग रहे आरोपों का जिक्र किया है और इस पर पीएम मोदी से एक्शन लेने की अपील की है.

दरअसल एलोपैथी और एलोपैथिक डॉक्टरों के खिलाफ योग गुरु बाबा रामदेव ने मोर्चा खोला था, हालांकि बाद में बाबा रामदेव ने अपना बयान वापस ले लिया था, लेकिन इंडियन मेडिकल असोसिएशन की नाराजगी अभी कम नहीं हुई है, यही वजह है कि आयुर्वेद और एलोपैथी के बीच चल रहा झगड़ा अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दहलीज तक पहुंच गया है. आईएमए ने पत्र में कहा है कि गलत बयान बाजी के चलते लोगों का डॉक्टरों से भरोसा उठ रहा है. वैक्सीनेशन को लेकर गलतफहमियां और दुष्प्रचार किए जा रहे हैं, जिसका लोगों पर गलत असर होगा.

IMA ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

आईएमए ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी में कहा है कि जो डॉक्टर कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत से अब तक अपनी जान की परवाह किए बिना डटे रहे हैं उन पर आरोप लगाना अनुचित है, कोविड के चलते डॉक्टरों ने लाखों मरीजों की जान बचाई है. इसलिए अब पीएम मोदी को इन आरोपों पर एक्शन लेने की जरूरत है.

कोविड के चलते 513 डॉक्टरों की मौत

आईएमए ने पत्र की शुरुआत में बताया कि इस महामारी के दौरान देश भर से करीब 513 डॉक्टरों ने मरीजों की सेवा में अपनी जान गंवा दी है. इसलिए अब डॉक्टरों को सुरक्षित वातावरण दिया जाना चाहिए और डॉक्टरों की सुरक्षा पर विचार करना चाहिए, जिससे फिर से डॉक्टरों पर आरोप न लगाया जा सके.

इसे भी पढ़ेंः

G-7 में भारत ने किया 'वैक्सीन पासपोर्ट' का विरोध, केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन बोले- ऐसा करना भेदभाव होगा

Delhi unlock: 50 फीसदी क्षमता के साथ मेट्रो दौड़नी शुरू, ऑड-ईवन के आधार पर खुलेंगे बाजार | यहां पढ़ें नई गाइडलाइन्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
INDIA Bloc March Live: सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी और खरगे, निकल चुके हैं CJI सूर्यकांत
LIVE: सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी और खरगे, निकल चुके हैं CJI सूर्यकांत
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
Embed widget