एक्सप्लोरर

Assam Police Arrested Student: IIT का छात्र बनने चला था ISIS का आतंकी, बस देश से होने ही वाला था फरार कि पुलिस ने दबोच लिया

IIT Student in ISIS: इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया यानी आईएसआईएस की गिनती दुनिया के सबसे खूंखार आतंकवादी संगठनों में से एक के तौर पर होती है.

Assam Student in ISIS: असम पुलिस ने आईआईटी-गुवाहाटी के एक छात्र को हिरासत में लिया है. ये छात्र कथित तौर पर दुनिया के सबसे खतरनाक और खूंखार आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (ISIS) में शामिल होने जा रहा था. असम पुलिस की एसटीएफ ने छात्र को देश छोड़ने से पहले ही दबोच लिया. असम के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जीपी सिंह ने छात्र को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी दी है.

इस छात्र की गिरफ्तारी ऐसे समय पर हुई है, जब कुछ दिन पहले ही आईएसआईएस इंडिया के प्रमुख हारिस फारूकी और उसके सहयोगी अनुराग सिंह उर्फ रेहान को असम के धुबरी से गिरफ्तार किया गया. ये दोनों आतंकी बांग्लादेश से भारत में घुसे थे. डीजीपी जीपी सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि आईएसआईएस के साथ झुकाव रखने वाले आईआईटी गुवाहाटी के छात्र को हिरासत में लिया गया है. इस मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है. 

ईमेल भेजकर ISIS में शामिल होने की जानकारी दी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसटीएफ) कल्याण कुमार पाठक ने बताया कि हमें एक ईमेल मिला था. इसके बाद इसकी जांच शुरू की गई, तब जाकर हमें छात्र के बारे में पता चला. इस ईमेल को खुद छात्र ने ही सेंड किया था, जिसमें उसने दावा किया वह जल्द ही आईएसआईएस में शामिल होने वाला है. उन्होंने बताया कि हमने तुरंत आईआईटी गुवाहाटी के अधिकारियों को इस बारे में बताया, फिर उन्होंने पुलिस को जानकारी दी कि छात्र दोपहर से गायब है. उसका फोन भी नहीं लग रहा है.

दिल्ली के ओखला का रहने वाला है छात्र

कल्याण कुमार ने बताया कि पुलिस ने जांच पड़ताल की और आरोपी छात्र को हिरासत में लिया. वह आईआईटी गुवाहाटी में चौथे वर्ष का छात्र है. पकड़ा गया छात्र दिल्ली के ओखला का रहने वाला है. उन्होंने बताया कि छात्र को हाजो इलाके से गिरफ्तार किया गया, जो गुवाहाटी से लगभग 30 किमी दूर मौजूद है. छात्र से पूछताछ की गई है और फिलहाल वह एसटीएफ कार्यलाय में है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर ईमेल भेजने के पीछे का मकसद क्या था. 

कमरे से मिला ISIS का झंडा!

असम पुलिस की एसटीएफ को छात्र के हॉस्टल के कमरे में तलाशी के दौरान आईएसआईएस के काले झंडे जैसा ही एक झंडा मिला है. इसे वेरिफाई करने के लिए जांच एजेंसियों को भेजा गया है. छात्र के कमरे से बरामद अन्य चीजों की भी जांच चल रही है. पुलिस का कहना है कि अभी किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचना जल्दबाजी होगा. छात्र ने भी कुछ जानकारी दी, जिनके आधार पर ईमेल भेजने के इरादे की जांच चल रही है. 

यह भी पढ़ें: Muslim Scholar Video Viral: स्कॉलर ने भारत को इस्लामिक स्टेट बनाने का किया दावा, तरीका भी बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: 113 देशों में मृत्युदंड खत्म, भारत की SC ने क्यों कहा- 'हैंगिंग' संविधान के दायरे में
Xप्लेन: 113 देशों में मृत्युदंड खत्म, भारत की SC ने क्यों कहा- 'हैंगिंग' संविधान के दायरे में
अमेरिकी राजदूत ने जम्मू-कश्मीर पर बोला सच, सर्जियो गोर के बयान पर क्या बोले एक्सपर्ट्स
अमेरिकी राजदूत ने जम्मू-कश्मीर पर बोला सच, सर्जियो गोर के बयान पर क्या बोले एक्सपर्ट्स
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
430 KM रेंज के साथ AWD, जल्द एंट्री लेने वाली है Chery iCAUR V23
430 KM रेंज के साथ AWD, जल्द एंट्री लेने वाली है Chery iCAUR V23
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget