एक्सप्लोरर

कोरोना जांच के लिए IIT दिल्ली ने विकसित की सस्ती रैपिड एंटीजन टेस्ट किट, कीमत होगी 50 रुपये

आईआईटी दिल्ली द्वारा विकसित रैपिड एंटीजन टेस्ट किट को शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे ने लॉन्च किया. कोरोना टेस्ट के लिए ये किट महज 50 रुपये में उपलब्ध होगी. 6-8 महीने की मेहनत के बाद इस कोविड टेस्ट किट को तैयार किया गया है.

नई दिल्ली: कोरोना के शुरुआती वक्त से लेकर अब तक इसको लेकर समझ अब काफी ज्यादा हो गई है, चाहे वह मेडिकल फील्ड के लोगों के बीच कहें या फिर आम जनता के बीच. कोरोना की गंभीरता से लेकर उसके इलाज और उसके बचाव सभी कुछ अब लोगों की समझ में आता है. शुरुआती वक्त में जहां कोरोना की रिपोर्ट 1 हफ्ते से ज्यादा में आती थी तो वहीं धीरे-धीरे करके अब आरटी-पीसीआर रिपोर्ट तकरीबन 24 घंटे या उससे पहले आ जाती है. अगर एंटीजन टेस्ट की बात करें तो उसका रिजल्ट कुछ मिनटों में ही पता चल जाता है. और अब तो ऐसी कोरोना टेस्टिंग किट भी है जिससे आप खुद ही कोरोना टेस्ट कर सकते हैं लेकिन उसका मूल्य ज़्यादा है.

आईआईटी दिल्ली ने ऐसी करोना एंटीजन रैपिड टेस्ट किट बनाई है जिसके जरिए आप 5 मिनट में कोरोना की जांच कर रिजल्ट देख सकते है. यह किट महज 50 रुपये में कोरोना टेस्ट के लिए उपलब्ध होगी. इसको आईआईटी दिल्ली के सेंटर फॉर बायमेडिकल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर हरपाल सिंह ने अपने स्टूडेंट और असिस्टेंट डायरेक्टर, एफएसएसआई दिनेश कुमार के साथ मिलकर बनाई है. इस टेस्टिंग किट को तकरीबन 6 महीनों में बनाया गया है. शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे ने शुक्रवार को आईआईटी दिल्ली द्वारा विकसित इस किट को लॉन्च किया.  

कोरोना के लिए आरटी-पीसीआऱ टेस्ट काफी एक्यूरेट होता है लेकिन उसका रिजल्ट अगले दिन या 2 दिन बाद आता है. प्रोफेसर हरपाल के मुताबिक एक ऐसे मेथड की ज़रूरत थी जिससे जल्द से जल्द रिजल्ट मिल जाए और एक्यूरेट हो. क्योंकि इस किट के रिज़ल्ट एक्यूरेसी में 100 फीसदी है.

एबीपी न्यूज़ से बातचीत में प्रोफेसर हरपाल ने कहा, “हम पहले नहीं है जिसने यह किट बनाई है लेकिन हम इंडिया में पहले हैं जो ज़्यादा से ज़्यादा रॉ मटेरियल का इस्तेमाल कर के प्राइस नीचे ले आए है. इम्पोर्टेड कॉम्पोनेन्ट से बनाई गई किट जितनी एक्यूरेट होती है उतनी ही यह किट भी सटीक है. तकरीबन 6-8 महीने की मेहनत के बाद इसे तैयार किया गया है.

प्रोफेसर हरपाल बताते है कि कोरोना के बीच लगे लॉकडाउन के बावजूद भी इस टेस्टिंग किट के ऊपर काम चलता रहा और आईआईटी दिल्ली के लैब में लगातार दिनेश कुमार के साथ मिलकर वह काम करते रहे. इस किट को बनाने के लिए कुछ मटेरियल इंपोर्टेड लेना था लेकिन वह मिल नहीं रहा था जिसको जिसकी वजह से वह मटेरियल भी लैब में ही बनाया गया है.

दिनेश कुमार इस किट के बारे में बताते हैं कि जब इसको बनाना शुरू करा था तो दिमाग में एक आम आदमी का ख्याल था. जो कि गांव में रहता है या फिर उसके पास ज्यादा अच्छा मेडिकल फैसिलिटी नही है, तो ऐसे कुछ बनाने का सोचा जिसका प्राइस भी कम हो.

हालांकि इससे अभी घर पर टेस्ट नहीं किया जा सकता, क्योंकि इसका जो भी डाटा होगा उसको सरकार तक पहुंचाना होगा और साथ ही बायो वेस्ट सिस्टम लागू है. क्योंकि अगर टेस्ट के वक़्त आप नेगेटिव हैं तो तो ठीक है लेकिन अगर आप पॉजिटिव हैं तो बायोवेस्ट डिस्पोज़ करना भी एक बड़ा काम है. इसको अभी सिर्फ प्रोफेशनल और हॉस्पिटल के इस्तेमाल की इजाज़त है. इसको डीसीजीआई और आईसीएमआऱ से अप्रूवल मिला है, अब इसका प्रोडक्शन भी शुरू हो गया है.

वैक्सीनेशन में फर्जीवाड़ा: मुंबई में 2 हजार और कोलकाता में 500 लोगों को लगाई गई फर्जी कोरोना वैक्सीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget