एक्सप्लोरर

दिल्ली में अफसर काम कर रहे हैं, हड़ताल की बात अफवाहः IAS एसोसिएशन

आईएएस एसोसिएशन की तरफ से मनीषा सक्सेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि इस तरह सामने आकर अपने काम के बारे में सफाई देनी पड़ेगी.

नई दिल्लीः आज राजधानी में आईएस एसोसिएशन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साफ कर दिया कि अफसर दिल्ली में हड़ताल पर नहीं हैं. आईएएस अधिकारियों के हड़ताल पर होने की खबर अफवाह है और अफसर सभी बैठकों में भाग ले रहे हैं और पूरी ईमानदारी से काम कर रहे हैं. आईएएस एसोसिएशन की तरफ से मनीषा सक्सेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि इस तरह सामने आकर अपने काम के बारे में सफाई देनी पड़ेगी. उन्होंने ये भी कहा कि हमें राजनीति से कोई लेना देना नहीं है और आईएएस एसोसिएशन का किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है. LIVE: संसद मार्ग तक पहुंचा आप का मार्च, सोमनाथ भारती बोले 'हमने कानून नहीं तोड़ा' दरअसल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार सात दिन से एलजी हाउस में धरने पर हैं, उनका आरोप है कि दिल्ली में आईएएस अफसर बैठकों में नहीं आते हैं, फोन नहीं उठाते हैं और अधिकारी काम नहीं कर रहे हैं. इसको लेकर वो 11 जून को एलजी अनिल बैजल से मिलने गए और जब उन्होंनें आईएएस की हड़ताल खत्म कराने के आरोपों पर स्पष्ट रूप से कोई आश्वासन नहीं दिया तो सीएम अरविंद केजरीवाल एलजी हाउस में ही धरने पर बैठ गए. इसके अलावा आज आप और सीपीआई एम के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इसी को लेकर पीएम आवास तक का घेराव करने के लिए मंडी हाउस से पीएम आवास तक का मार्च भी निकाला लेकिन उन्हें संसद मार्ग पर रोक दिया गया. एसोसिएशन की अधिकारी मनीषा सक्सेना ने कहा कि कुछ राजनेताओं की तरफ से यह बात फैलाई जा रही है कि आईएएस अधिकारी हड़ताल पर हैं और पिछले तीन महीनों से काम नहीं कर रहे हैं जो कि बिलकुल गलत है. यह रिपोर्ट भी पूरी तरह गलत है कि अधिकारी बैठकों में शामिल नहीं हो रहे हैं. सभी विभागों के सचिव और मुख्य सचिव नियमित रूप से बैठकों में शामिल होकर अपना काम निपटा रहे हैं. इस बीच केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इस बारे में एक पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने लिखा था कि आईएएस की हड़ताल के कारण कई सारे काम पर असर पड़ रहा हैं. लेकिन उपराज्यपाल आईएएस अधिकारियों की हड़ताल खत्म कराने के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं. लिहाजा दिल्ली सरकार आपसे अनुरोध करती हैं कि तुरंत हड़ताल खत्म कराई जाए ताकि दिल्ली का कामकाज फिर से शुरू हो सके. हड़ताल के चलते पिछले तीन महीने से ऐसी कोई बैठक नहीं हुई और कोई काम नहीं हो पा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
सौरभ दास-आशुतोष रांका को जमानत क्यों दी? SEM कोर्ट बोला- 'दोनों को आगे...'
सौरभ दास-आशुतोष रांका को जमानत क्यों दी? SEM कोर्ट बोला- 'दोनों को आगे...'
अमित शाह का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने लिखा- 'भारत की आंतरिक सुरक्षा को...'
अमित शाह का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने लिखा- 'भारत की आंतरिक सुरक्षा को...'
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget