एक्सप्लोरर

Indian Air Force: टू फ्रंट वार के लिए एयर फोर्स तैयार, पर इस बात को लेकर वायुसेना चीफ ने जताई चिंता

Indian Air Force Annual Media Conference: वायुसेना प्रमुख ने कहा कि टू-फ्रंट वॉर यानि चीन और पाकिस्तान दोनों ही मोर्चों पर एक साथ लड़ने के लिए वायुसेना को लड़ाकू विमानों की 42 स्कॉवड्रन की जरूरत है.

Indian Air Force Annual Media Conference: चीन हो या पाकिस्तान या फिर दोनों मिलकर भारत के खिलाफ लामबमंदी करें, लेकिन भारत पूरी तरह से किसी भी तरह के खतरे और चुनौती से निपटने के लिए तैयार है. लेकिन पाकिस्तान अगर चीन को पश्चिमी-तकनीक देता है तो वो भारत के लिए थोड़ा गंभीर विषय है. ये मानना है देश की वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी का.

वायुसेना के 89वें स्थापना दिवस (8 अक्टूबर) से पहले एयर चीफ मार्शल चौधरी राजधानी दिल्ली में सालाना मीडिया-कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे. वायुसेना प्रमुख ने कहा कि टू-फ्रंट वॉर यानि चीन और पाकिस्तान दोनों ही मोर्चों पर एक साथ लड़ने के लिए वायुसेना को लड़ाकू विमानों की 42 स्कॉवड्रन की जरूरत है. लेकिन एयर चीफ मार्शल ने कहा कि भले ही वायुसेना में स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस मार्क1ए, एम्का और एमडब्लूएफ फाइटर जेट्स की सभी स्कॉवड्रन भी शामिल हो जाएं तब भी अगले एक दशक तक वायुसेना के पास मात्र 35 स्कॉवड्रन ही हो पायेंगी. 

मीडिया को संबोधित करते हुए वायुसेना प्रमुख ने कहा उन्हें इस बात की जानकारी है कि पूर्वी लद्दाख से सटी एलएसी (लाइन ऑफ एक्युचल कंट्रोल) पर चीन की पीएलए-एयरफोर्स तीन बड़े एयर-बेस पर अपनी तैनाती को बेहद मजबूत कर रही है और सीमावर्ती इलाकों में इंफ्रास्ट्रक्चर भी बढ़ा रही है. लेकिन उससे वायुसेना की तैयारियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा. एयर चीफ मार्शल के मुताबिक, वायुसेना किसी भी खतरे और चुनौती से निपटने के लिए किसी भी कीमत पर तैयार है. पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में एलओसी के करीब पाकिस्तान की नई एयर-स्ट्रीप को लेकर भी वायुसेना प्रमुख ने सभी खतरों को निराधार बताया. उन्होंने कहा कि वे छोटी एयर-स्ट्रीप है हेलीकॉप्टर ऑपेरशन्स के लिए. 

वायुसेना प्रमुख ने कहा कि पिछले कुछ सालों में अप्रत्याशित रूप से सुरक्षा-क्षेत्र में बदलाव आए हैं. यहां तक की जियो-पॉलिटिकल क्षेत्र में भी बदलाव आए हैं और डिसरप्टिव-टेक्नोलॉजी (ड्रोन अटैक इत्यादि) से भी चुनौतियां काफी बढ़ गई हैं, लेकिन भारतीय वायुसेना पूरी तरह तैयार है. 

थलसेना का सपोर्ट आर्म: एबीपी न्यूज के इस सवाल पर की वायुसेना की स्थापना के 89 साल हो चुके हैं, लेकिन अभी भी वायुसेना को थलसेना का 'सपोर्ट-आर्म' ही क्यों माना जाता है, एयर चीफ मार्शल ने कहा कि किसी भी देश की वायुसेना के कई रोल (भूमिका) होते हैं. उनमें से एक है थलसेना (या नौसेना) के ऑपरेशन्स में मदद करना. लेकिन वायुसेना सिर्फ एक सपोर्ट आर्म ही नहीं है, उसके अलावा खुद के ऑपरेशन्स करने में भी सक्षम है. आपको बता दें कि हाल ही में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस), जनरल बिपिन रावत ने वायुसेना को थलसेना का सपोर्ट-आर्म बताया था. 

थियेटर कमान को लेकर वायुसेना की बेरूखी: देश में सशस्त्र सेनाओं (थलसेना, वायुसेना और नौसेना) की साझा थियटेर कमान को लेकर एयर चीफ मार्शल ने कहा कि वायुसेना थियटेर कमान को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. लेकिन उन्होनें कहा कि भविष्य के युद्ध में सशस्त्र सेनाओं की संरचना और संगठन को ध्यान में रखकर युद्ध-नीति बनाने की जरूरत है. इससे साझा ऑपरेशन्स करने में काफी मदद मिलेगी. 

एंटी-ड्रोन तकनीक: हाल ही में जम्मू एयर फोर्स स्टेशन पर हुए ड्रोन हमले को लेकर एयर चीफ मार्शल ने कहा कि वायुसेना एंटी-ड्रोन तकनीक और स्वार्म-टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है. 

पाकिस्तान के खिलाफ एयर-स्ट्राइक: एयर चीफ मार्शल ने कहा कि इस तरह के ऑपरेशन्स सरकार के आदेश और राष्ट्र-नीति के तहत किए जाते हैं. लेकिन देश के मिलिट्री-आर्म के तौर पर वायुसेना पूरी तरह से तैयार है. 

114 नए फाइटर जेट: वायुसेना के 114 नए लड़ाकू विमानों के लिए आरएफआई जारी कर दी गई है. इस आरएफआई (टेंडर) में रफाल लड़ाकू विमान भी दूसरे लड़ाकू विमानों के साथ प्रतिस्पर्धा में है. लेकिन एयर चीफ मार्शल ने साफ किया कि ये प्रोजेक्ट पूरी तरह से मेक इन इंडिया के तहत होगा. इस प्रोजेक्ट के तहत वायुसेना 4.5 जेनरेशन वाले ऐसे लड़ाकू विमान को चाहती है, जिसमें फिफ्थ जेनरेशन की भी कुछ खूबियां हों. 

एस 400 मिसाइल सिस्टम: रूस से मिलने वाला एस-400 मिसाइल सिस्टम इस साल के अंत तक वायुसेना में शामिल होने की उम्मीद है. 

मिग21 क्रैश: पिछले दशकों के मुकाबले अब मिग-21 एयरक्राफ्ट के क्रैश की घटनाएं काफी कम हो गई हैं. उन्होनें कहा कि अगले एक दशक में मिग21 की सभी चार स्कॉवड्रन, जगुआर और मिग-29 फाइटर जेट भी रिटायर हो जाएंगे. 

ताइवान में चीनी विमानों की घुसपैठ: वायुसेना प्रमुख ने ताइवान के एयर-स्पेस में चीनी लड़ाकू विमानों की घुसपैठ के सवाल पर ये कहकर पल्ला झाड़ लिया कि ये दो देशों का आपसी मामला है. इसपर वे कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते.
 
तालिबान की वायुसेना: इस सवाल पर कि तालिबान अपनी वायुसेना खड़ा करने में जुटा है, वायुसेना प्रमुख ने साफ तौर से कहा कि वो भारत के लिए कोई खतरा नहीं है. 

महिला ऑफिसर का नहीं हुआ था टू-फिंगर टेस्ट: एयर चीफ मार्शल ने वायुसेना की महिला ऑफिसर के उन आरोपों को निराधार बताया जिसमें उन्होनें कहा था कि पुरूष-ऑफिसर की बलात्कार की शिकायत करने के बाद वायुसेना के हॉस्पिटल में उसका टू-फिंगर टेस्ट किया गया था, जिसे देश में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बैन कर दिया गया था. 

कोयंबटूर रेप केस: वायुसेना प्रमुख ने कहा- पीड़िता का नहीं हुआ ‘टू-फिंगर टेस्ट’, आरोपी के खिलाफ होगी उचित कार्रवाई

Priyanka Gandhi Vadra Arrested: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गिरफ्तार, सीतापुर में कांग्रेस समर्थकों का विरोध जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में 'ऑपरेशन यूनिटी', सियासी घमासान के बीच मिशन भूपेश बघेल कितना असरदार?
पंजाब कांग्रेस में 'ऑपरेशन यूनिटी', सियासी घमासान के बीच मिशन भूपेश बघेल कितना असरदार?
ऑस्ट्रेलिया ने 2010 में यूरेनियम देने से किया था इनकार, अब भारत के साथ किया करार, क्या कुछ बदला गया?
ऑस्ट्रेलिया ने 2010 में यूरेनियम देने से किया था इनकार, अब भारत के साथ करार, क्या कुछ बदला गया?
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्वे के लिए बनेगी IIT दिल्ली के एक्सपर्ट्स की टीम, अधिकारियों को दी चेतावनी
अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्वे के लिए बनेगी IIT दिल्ली के एक्सपर्ट्स की टीम, अधिकारियों को दी चेतावनी

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget