एक्सप्लोरर

भारत को राफेल विमानों की पहली खेप मई 2020 में मिलेगी, बढ़ेगी देश की ताकत- वायुसेना प्रमुख

वायुसेना अध्यक्ष बनने के बाद अपनी पहली प्रेस वार्ता में भदौरिया ने कहा कि राफेल विमान और एस-400 एयर डिफेन्स मिसाइल मिलने के बाद भारतीय वायुसेना की मारक क्षमता बढ़ जाएगी.

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने कहा कि 36 में से चार राफेल युद्धक विमान अगले साल मई तक भारत को मिल जायेंगे और इससे देश की सामरिक क्षमता में बढोत्तरी होगी. वायुसेना अध्यक्ष बनने के बाद अपनी पहली प्रेस वार्ता में भदौरिया ने कहा कि राफेल विमान और एस-400 एयर डिफेन्स मिसाइल मिलने के बाद भारतीय वायुसेना की मारक क्षमता बढ़ जाएगी.

भारत ने पिछले साल अक्टूबर में रूस से पांच अरब डॉलर में एस-400 मिसाइल प्रणाली का सौदा किया था. वायुसेना प्रमुख ने यह भी कहा कि अपाचे युद्धक हेलीकाप्टर और चिनूक मालवाहक हेलीकाप्टर के शामिल होने के कारण पहले ही वायुसेना की दक्षता में वृद्धि हुई है.

बड़ी खबरें: बीजेपी-शिवसेना के बीच हुआ सीटों का बंटवारा, RBI ने घटाए रेपो रेट

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 7 अक्टूबर को फ़्रांस की तीन दिवसीय यात्रा पर राफेल की पहली खेप प्राप्त करने जाएंगे. सिंह की यात्रा के बाद मई 2020 में चार विमान भारत को सौंपे जाएंगे. भारत ने 2016 में फ़्रांस के साथ 58,000 करोड़ में 36 विमानों का सौदा किया था.

वायुसेना प्रमुख ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि पिछले साल की गयी घोषणा के अनुसार वायुसेना अब अगले 114 राफेल विमान खरीदने पर ध्यान दे रही है. उन्होंने कहा कि राफेल के लिए सभी तैयारियां कर ली गयी हैं.

बिहार बाढ़ पीड़ितों की आप भी कर सकते हैं मदद, बनिए ABP न्यूज़ की इस मुहिम का हिस्सा

सूत्रों से पता चला है कि राफेल की पहली स्क्वाड्रन अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात की जाएगी जो भारत पाकिस्तान सीमा पर रणनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण है. राफेल की दूसरी स्क्वाड्रन पश्चिम बंगाल में हासीमारा बेस पर तैनात की जाएगी.

इस लड़ाकू विमान को भारतीय वायुसेना की जरूरतों के मुताबिक तैयार करने के लिए वायुसेना अधिकारी पहले ही फ़्रांस जाकर राफेल बनाने वाली कंपनी दसॉ एविएशन के अधिकारियों से मिल चुके हैं. कांग्रेस पार्टी ने राफेल की खरीद पर प्रश्न उठाये थे और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे लेकिन सरकार ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया था.

एयर चीफ मार्शल भदौरिया से राफेल की कीमत के संबंध में किए गए प्रश्न पर उन्होंने कोई भी विवरण देने से मना कर दिया और कहा कि सारी जानकारी भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक ने अपनी रिपोर्ट में दी है. वायुसेना ने राफेल के लिए बेस इत्यादि के निर्माण में 400 करोड़ खर्च किये हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
थप्पड़ कांड पर भड़के राहुल गांधी, बोले - 'ये लोग ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि...'
'वोटर से डर लगना बंद हो गया', दिल्ली थप्पड़ कांड पर भड़के राहुल गांधी
नितिन नवीन की बंगाल BJP सांसद-विधायकों संग बैठक, किन मुद्दों पर हुई बात?
नितिन नवीन की बंगाल BJP सांसद-विधायकों संग बैठक, किन मुद्दों पर हुई बात?
असदुद्दीन ओवैसी ने SIR को बताया बैकडोर NRC, बोले - 'हो सकता है कि...'
असदुद्दीन ओवैसी ने SIR को बताया बैकडोर NRC, बोले - 'हो सकता है कि...'

वीडियोज

YRKKH: Kabir संग भागी Maira, खुद को कोसते हुए टूट कर बिखरे Abhira-Armaan!
Bollywood News: MrBeast के साथ ‘रामायण’ के प्रमोशन पर क्यों उठे सवाल? (27.09.26)
Rise & Fall 2: Virender Sehwag ने Hosting Debut, Cricket और नए Reality Show पर की बात
Bigg Boss 20: Rhiti Tiwari के ₹25 हजार Pocket Money Claim पर Ekam Bawa के सवाल
Amitabh Bachchan-Jaya Bachchan की शादी का राज, एक बातचीत में तय हो गया था रिश्ता

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
चीनी Smartphone Brands में कौन है सबसे दमदार? जानें किसके फोन हैं सबसे बेस्ट!
चीनी Smartphone Brands में कौन है सबसे दमदार? जानें किसके फोन हैं सबसे बेस्ट!
अच्छा काम बना गुनाह! बॉस ने रोकी 30% हाइक वाली प्रमोशन, दर्द वायरल
अच्छा काम बना गुनाह! बॉस ने रोकी 30% हाइक वाली प्रमोशन, दर्द वायरल
Embed widget