एक्सप्लोरर

LCA Tejas Fighter Jet: वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने स्वदेशी फाइटर LCA तेजस में अकेले भरी उड़ान

LCA Tejas Fighter Jet: वायुसेना के प्रमुख आरकेएस भदौरिया दो दिनों के दौरे पर बेंगलुरू गए थे. वहां उन्होंने डीआरडीओ और एचएल के इंजीनियर्स और दूसरे कर्मचारियों से मुलाकात की थी.

LCA Tejas Fighter Jet: वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया (RKS Bhadauria) ने स्वदेशी फाइटर जेट, एलसीए तेजस (LCA Tejas) में एक बार फिर से भरोसा जताते हुए अकेले उड़ान भरी है. वे दो दिन के दौरे पर बेंगलुरू के गए थे जहां उन्होनें डीआरडीओ और एचएल के इंजीनियर्स, टेस्ट-क्रू, टेक्निसियन और सॉफ्टवेयर डेवलपर्स से मुलाकात की.‌ भारतीय वायुसेना ने एयर चीफ मार्शल की तेजस में सोलो फ्लाईंग की तस्वीरें जारी की हैं.

वायुसेना ने बयान जारी कर बताया कि सोमवार और मंगलवार के अपने दौरे के दौरान भदौरिया ने हिंदुस्तान एयरोनोटिकल लिमिटिड (एचएएल), डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) और एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (एडीए) के संस्थान और फ्लाईट टेस्ट फैसिलिटी का दौरा किया.

भारत को स्वदेशी लड़ाकू विमान, एलसीए तेजस का निर्माण डीआरडीओ, एचएएल और एडीए नए मिलकर  किया है. भारतीय वायुसेना ने हाल ही में एचएल को साथ 83 एलसीए-मार्क1 फाइटर जेट्स का सौदा किया है. वायुसेना पहले से ही 40 एलएसी विमानों को अपने जंगी बेड़े में शामिल कर चुकी है. मंगलवार को वायुसेना प्रमुख ने मार्क1-आईओसी (इनीशियल ऑपरेशन्ल क्लीयेरेंस) में ही उड़ान भरी थी.

वायुसेना प्रमुख ने अपने दौरे के दौरान डीआरडीओ, एचएएस और एडीए के इंजीनियर्स और डेवलपर्स को एयरक्राफ्ट में मिसाइल‌ और दूसरे हथियारों के इंटाग्रेशन को लिए स्वदेशी ‌सॉफ्टवेयर डेपलेप करने पर जोर दिया, ताकि भारत युद्धक-क्षमताओं में भी आत्मनिर्भर बन सके.

वायुसेना के बयान में ये भी बताया गया कि चीफ ऑफ एयर स्टाफ ने सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एसडीआई) का भी दौरा किया. यह इकाई वैमानिकी सॉफ्टवेयर के विकास का काम संभालती है. इस दौरान उन्होंने कहा कि संस्थान द्वारा महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर निरंतर ध्यान केंद्रित करने से भारतीय वायुसेना की परिचालन और कार्यात्मक क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान मिला है. साथ ही कहा गया कि उन्होंने भारतीय वायुसेना के विमानों पर विभिन्न हथियारों के समेकन के लिए सॉफ्टवेयर स्वदेशीकरण की ओर बढ़ने तथा लड़ाकू क्षमता को बढ़ाने में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने की दिशा में एसडीआई के लिए अपने दृष्टिकोण को रेखांकित किया.

Afghanistan Crisis: तालिबान का जिक्र करते हुए CDS जनरल बिपिन रावत ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा?

Exclusive: तालिबान के संस्थापक सदस्य अब्दुल सलाम जईफ ने abp न्यूज़ से कहा- अफगानिस्तान में भारतीय सुरक्षित रहेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुखोई, राफेल, तेजस... आसमान में दिखेगा भारत का दम, PM मोदी का वाराणसी दौरा
सुखोई, राफेल, तेजस... आसमान में दिखेगा भारत का दम, PM मोदी का वाराणसी दौरा
बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा, तूफान की वजह से प्रभावित होंगे कई राज्य - पूरा अपडेट
बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा, तूफान की वजह से प्रभावित होंगे कई राज्य - पूरा अपडेट
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर BJP-VHP से लेकर कांग्रेस तक भड़की, कहा- ‘देश से माफी मांगें’
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर BJP-VHP से लेकर कांग्रेस तक भड़की, कहा- ‘देश से माफी मांगें’
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का क्या है स्टेटस? रेल मंत्री ने बताया
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का क्या है स्टेटस? रेल मंत्री ने बताया

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
Embed widget