एक्सप्लोरर

Afghanistan Crisis: तालिबान का जिक्र करते हुए CDS जनरल बिपिन रावत ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा?

Afghanistan Crisis: सीडीएस बिपिन रावत ने कहा कि भारत ने पहले से ही 'कंटिंजेंसी-प्लान' तैयार कर रखा था. उन्होंने कहा कि ये तालिबान वही है जो बीस साल पहले था.

Afghanistan Crisis: भारत की तरफ से पहली बार तालिबान (Taliban) और अफगानिस्तान के हालात को लेकर बड़ा बयान सामने आया है. चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत (CDS Bipin Rawat) ने साफ तौर से कहा कि भारत को पहले से इस बात का अंदेशा‌ था कि अफगानिस्तान में तालिबान का राज आने वाला था और उसके लिए भारत ने 'कंटिंजेंसी-प्लान' पहले से ही तैयार कर रखा था. सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने सार्वजनिक तौर से कहा है कि अफगानिस्तान की परिस्थितियों को लेकर भारत तैयार है और अगर वहां की परिस्थितियों का भारत पर असर पड़ता है तो उसके लिए भी भारत तैयार है. उसका मुकाबला वैसे ही किया जाएगा जैसे आतंकवाद का किया जाता रहा है. 

सीडीएस जनरल बिपिन रावत बुधवार को राजधानी दिल्ली में ओआरएफ द्वारा आयोजित वेबिनार में बोल रहे थे. इस वेबिनार का थीम था 'इंडो यूएस पार्टनरशिप: सिक्योरिंग 21स्ट सेंचुरी'. इस दौरान अमेरिका की इंडो-पैसेफिक कमान के कमांडर, एडमिरल जॉन सी एक्यूनिलो भी मौजूद थे. जनरल रावत ने कहा कि हमें इस बात का अंदेशा था कि अफगानिस्तान में तालिबान आने वाला है. लेकिन इतनी जल्दी आ जाएगा इसकी उम्मीद नहीं थी. हमें कुछ महीनों बाद आने की आशंका थी.

जनरल रावत ने साफ तौर से कहा कि ये तालिबान वही है जो 20 साल पहले था, लेकिन इस बार तालिबान के पार्टनर बदल गए हैं. जनरल रावत ने खुलकर नहीं बताया कि ये 'पार्टनर' कौन है लेकिन उनका इशारा चीन की तरफ माना जा रहा है. क्योंकि चीन तालिबान को मान्यता देने की वकालत कर रहा है. सीडीएस ने कहा कि अगर अमेरिका तालिबान के भारत के खिलाफ किसी साजिश के खुफिया जानकारी साझा करता है तो उसे ग्लोबल-टेरेरिज्म मानकर कारवाई की जाएगी. सीडीएस ने अपने संबोधन में तालिबन के 'समर्थक' (देशों) को भी चेतावनी दी.

बता दें कि जब से अफगानिस्तान में तालिबान ने कब्जा किया है तब से पाकिस्तान की तरफ से कश्मीर को लेकर अनाप-शनाप बयान आने शुरू हो गए हैं. हालांकि, तालिबान साफ कर चुका है कि अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल किसी दूसरे देश को खिलाफ नहीं किया जाएगा. इस दौरान अपने संबोधन में एडमिल एक्यूनिलो ने कहा कि अमेरिका दोस्तों का दोस्त है लेकिन दुश्मनी बहुत मंहगी पड़ती है.

Afghanistan Crisis: जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने कहा- अफगान की सुरक्षा के लिए तालिबान से जारी रखनी चाहिए बातचीत 

Afghanistan News: अफगानिस्तान के बिगड़े हालात ने बढ़ाई तालिबान की चुनौतियां, आर्थिक गतिविधियां ठप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद खत्म हो जाएगा आंदोलन? अभिजीत दीपके ने दिया जवाब, बोले- 'मुझे खुशी है कि...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद खत्म हो जाएगा आंदोलन? अभिजीत दीपके ने दिया जवाब, बोले- 'मुझे खुशी है कि...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
MP Private University: इस राज्य में अब आसानी से खोल सकेंगे प्राइवेट यूनिवर्सिटी, सरकार ने आसान की प्रक्रिया
इस राज्य में अब आसानी से खोल सकेंगे प्राइवेट यूनिवर्सिटी, सरकार ने आसान की प्रक्रिया
Embed widget