एक्सप्लोरर

कर्नाटक का CM बदलने की अटकलों पर बोले येदियुरप्पा- पार्टी जब भी इस्तीफा मांगेगी, दे दूंगा

मुख्यमंत्री के करीबी माने जाने वाले कई विधायकों ने बदलाव की आवश्यकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि 78 वर्षीय बीएस येदियुरप्पा अपना कार्यकाल पूरा करेंगे.

बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को पद से हटाए जाने के प्रयास किए जाने की अटकलें काफी दिनों से सुर्खियों में है. इन अटकलों के बीच येदियुरप्पा ने कहा है कि पार्यी आलाकमान जब भी उनसे इस्तीफा मांगेगी, वह इस्तीफा दे देंगे.

येदियुरप्पा ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि यहां बीजेपी के पास कोई नेतृत्व करने वाला दूसरा व्यक्ति है. जिस दिन पार्टी आलाकमान मुझसे इस्तीफा देने को कहेगा, उसी दिन मैं इस्तीफा दे दूंगा." कर्नाटक में ऐसी अटकले तेज हो गई कि मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को बदलने के लिए सत्तारूढ़ बीजेपी के भीतर कुछ कदम उठाए जा रहे हैं.

हालांकि मुख्यमंत्री के करीबी माने जाने वाले कई विधायकों ने इस तरह के बदलाव की आवश्यकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि 78 वर्षीय दिग्गज नेता अपना कार्यकाल पूरा करेंगे और दो साल बाद अगले चुनावों के दौरान पार्टी का नेतृत्व भी करेंगे.

राजस्व मंत्री का बयान
हाल ही में राजस्व मंत्री आर अशोक ने एक सवाल के जवाब में कहा था, 'मुझे दिल्ली में कई (विधायकों) के डेरा डालने की जानकारी मिली है, मुझे आज भी कई जगहों पर होने वाली बैठकों के बारे में पता चला है. मैंने मीडिया में देखा है कि कई मंत्री भी इसका हिस्सा हैं ... यह सच है कि इस तरह की चर्चा हो रही है.'

हालांकि, उपमुख्यमंत्री सीएन अश्वथ नारायण, गृह मंत्री बसवराज एस बोम्मई, आवास मंत्री वी सोमन्ना, उद्योग मंत्री जगदीश शेट्टार ने कहा कि वे इस तरह के किसी भी घटनाक्रम से अनजान हैं. उन्होंने नेतृत्व परिवर्तन से इनकार किया. अश्वथ नारायण ने नेतृत्व परिवर्तन की बात को ‘सच्चाई से परे’ बताते हुए कहा कि येदियुरप्पा उनके मुख्यमंत्री और नेता हैं.

सोमन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री की सीट खाली नहीं है और येदियुरप्पा अपने पद पर मजबूत के साथ बने हुए है. जगदीश शेट्टार ने कहा कि राज्य या केंद्रीय नेतृत्व के स्तर पर नेतृत्व के बारे में ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है. खबरों के मुताबिक, पर्यटन मंत्री सीपी योगेश्वर और भाजपा हुबली-धारवाड़ (पश्चिम) के विधायक अरविंद बेलाड दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं.

ये भी पढ़ें-
Corona Update: 2 महीने बाद आज सबसे कम कोरोना केस आए, 24 घंटे में 2677 संक्रमितों की मौत

गूगल, फेसबुक जैसी टेक्नोलॉजी कंपनियों पर 15 फीसदी टैक्स लगाने का फैसला, G-7 देशों के बीच हुआ ऐतिहासिक करार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के बयान से तिलमिलाया विपक्ष, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला?
अमित शाह के बयान से तिलमिलाया विपक्ष, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला?
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget