एक्सप्लोरर

'हिंदू आतंकवाद' पर दिग्विजय सिंह की सफाई, बोले- मैंने 'संघी आतंकवाद' कहा था

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि कोई भी आतंकवादी घटना धर्म के आधार पर तय नहीं की जा सकती है.

भोपाल: 'हिंदू आतंकवाद' जैसे शब्द कथित तौर पर इस्तेमाल किये जाने पर सियासी नुकसान उठा चुके कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सफाई दी है. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने कहा कि मैंने कभी 'हिंदू आतंकवाद' की बात नहीं की है, हमेशा 'संघी आतंकवाद' का इस्तेमाल किया है. दिग्विजय सिंह ने कहा कि कोई भी आतंकवादी घटना धर्म के आधार पर तय नहीं की जा सकती है. कोई भी धर्म आतंकवाद को समर्थन नहीं करता है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) हिंसा और घृणा फैलाता रहा है फिर आतंकवाद को जन्म देने लगा.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने हिंदू आतंकवाद पर पत्रकारों को जवाब देते हुए कहा, ''आपके पास गलत सूचना है कि दिग्विजय सिंह ने हिंदू आतंकवाद की बात कही है. मैंने हमेशा संघी आतंकवाद की बात की है.'' उन्होंने मालेगांव, मक्का मस्जिद, समझौता एक्सप्रेस, दरगाह शरीफ बम ब्लास्ट का जिक्र करते हुए कहा कि बम विस्फोट जिन लोगों ने किया था वह संघ की विचारधारा से प्रभावित थे.

कांग्रेस की समन्वय समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने कहा कि लोग मुझपर आरोप लगाते हैं कि मैं मुस्लिम परस्त हूं, हिन्दू विरोधी हूं. मैं पूछना चाहता हूं की एक बीजेपी नेता ऐसा बता दे जिसने नर्मदा, ओंकारेश्वर और गोवर्धन परिक्रमा की हो या एकादशी का व्रत रखा हो. बीजेपी धर्म की राजनीति करती है. धर्म के नाम पर पैसा बटोरना और नफरत फैलाना ही काम है.

आपको बता दें कि बीजेपी 'हिंदू आतंकवाद' जैसे शब्द का कथित तौर पर इस्तेमाल को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधती रही है. पिछले महीने भोपाल में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि कांग्रेस ने हिंदू आतंकवाद शब्द की उत्पत्ति करके न सिर्फ हिंदू समाज को बदनाम किया, बल्कि तुष्टीकरण का रास्ता अपनाते हुए राष्ट्रवादी तत्वों को भगवा आतंकवाद के नाम पर जेल में ठूंस दिया, लेकिन न्यायालय ने इन राष्ट्रवादियों को ससम्मान दोषमुक्त कर दिया है.

ईद पर पाक की फायरिंग में एक जवान शहीद, अनंतनाग में पत्थरबाज की झड़प में मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
'भले ही गोली मार दें...' वंदे मातरम पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान
'भले ही गोली मार दें...' वंदे मातरम पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget