एक्सप्लोरर

JEE, NEET परीक्षा को लेकर ओवैसी का तंज- इस सरकार से सहानुभूति और निष्पक्षता की उम्मीद ना करें

सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि नीट परीक्षा अब और नहीं टाली जाएगी और पूरे देश में एक साथ 13 सितंबर को आयोजित होगी.

नई दिल्ली: JEE और NEET की परीक्षा रद्द ना किए जाने पर AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने तंज कसा है. ओवैसी ने कहा कि इससे भी बुरे दौर के लिए तैयार छात्र रहें. इस सरकार से सहानुभूति और निष्पक्षता की उम्मीद ना करें.

असदुद्दीन ओवैसी ने ट्विटर पर लिखा, ''मुझे आशा है कि बेहतर समझ बनी रहेगी और #JEENEET स्थगित होगी. लेकिन छात्रों को मेरी सलाह होगी कि वे सबसे बुरे के लिए तैयार रहें. अगर आप इस सरकार से सहानुभूति और निष्पक्षता की उम्मीद कर रहे हैं तो आप निराश होंगे.''

 

बता दें कि इससे पहले मेडिकल काउंसिल ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में एफिडेविट दाखिल करते हुए कहा कि नीट परीक्षा 2020 को और नहीं टाला जा सकता. अब अगर परीक्षा टली तो पूरा एकेडमिक कैलेंडर इस कदर बिगड़ जाएगा कि उसे ठीक करना संभव नहीं होगा. यही नहीं इस साल के एकेडमिक कैलेंडर के बिगड़ जाने से आने वाले सालों के एकेडमिक कैलेंडर पर भी नकारात्मक असर पड़ेगा क्योंकि सभी साल एक-दूसरे से कनेक्टेड हैं.

एमसीआई ने यह भी कहा कि इस साल के माहौल को देखते हुए विदेश में एक भी एग्जाम सेंटर नहीं बनाए गए हैं क्योंकि नीट जैसी परीक्षा के लिए एग्जाम सेंटर सेट करना कोई एक दो दिन का काम नहीं है. इसके लिए कम से कम पूरा साल चाहिए होता है.

एक साथ एक शिफ्ट में होगी परीक्षा

नीट परीक्षा 2020 के विषय में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी का कहना है कि इस कॉमन एडमिशन टेस्ट को एक साथ पूरे देश में एक ही शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा ताकि पेपर लीक जैसी कोई समस्या न हो और यूनिफॉर्मिटी भी मेंटेन की जा सके. एजेंसी ने आगे कहा कि पेपर की पवित्रता बरकरार रखने के लिए जरूरी है कि परीक्षा सभी के लिए एक साथ आयोजित हो. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूनिफॉर्मिटी मेंटेन करने के लिए नीट परीक्षा ऑनलाइन की जगह पेन-पेपर मोड में आयोजित कराई जाएगी.

हालांकि जेईई मेन परीक्षा 1 सितंबर से 6 सितंबर के बीच ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड्स में आयोजित होगी. एफिडेविट में आगे कहा गया है कि, "प्रश्न पत्र और अन्य परीक्षा सामग्री एनटीए मुख्यालय से विभिन्न शहरों में बड़ी संख्या में परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाई जानी है, यह समय पर और सुरक्षित पहुंचे इसके लिए सावधानीपूर्वक योजना बनाने की आवश्यकता होगी." सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि नीट परीक्षा अब और नहीं टाली जाएगी और पूरे देश में एक साथ 13 सितंबर को आयोजित होगी. इसके लिए एनटीए पहले ही एसओपी भी रिलीज कर चुका है.

यह भी पढ़ें-

सोनिया गांधी के कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की खबरें गलत- रणदीप सुरजेवाला 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी पर ली चुटकी, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'
अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी पर ली चुटकी, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget