एक्सप्लोरर

‘मुझे विश्वास है कि आने वाले चुनाव में पाला बदल जाएगा’, तमिलनाडु दौरे पर पहुंचे जेपी नड्डा

Nadda In Tamil Nadu: साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में बीजेपी अभी से लग गई है. इसी क्रम में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तमिलनाडु का दौरा किया और कोयंबटूर में सभा को संबोधित किया.

Tamil Nadu: बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने तमिलनाडु के कोयंबटूर का दौरा किया. उन्होंने साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अखिल भारतीय दौरे की शुरुआत कर दी है. इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि आने वाले चुनाव में स्थिति बदल जाएगी. उन्होंने ये भी कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश बदल रहा है और बड़ी छलांग लगा रहा है.

जेपी नड्डा ने कहा कि मैं भगवान अयप्पा के प्रति सम्मान व्यक्त करता हूं और तमिलनाडु के लोगों को बधाई देता हूं. तमिल सबसे पुरानी संस्कृति है, जिसने सही मायने में भारत का गौरव बढ़ाया है. जो उत्साह मैंने यहां देखा है वह मुझे विश्वास दिलाता है कि आने वाले समय में चाहे वो लोकसभा चुनाव हों या आगामी विधानसभा चुनाव आप लोग इस बार पाला बदल देंगे.

जेपी नड्डा ने गिनाईं खूबियां

इस दौरान उन्होंने कहा कि आपको यह जानकर खुशी होगी कि हम खिलौना उद्योग में सबसे बड़े निर्यातक रहे हैं. हम दूसरे सबसे बड़े रासायनिक उद्योग हैं. हम दुनिया के दूसरे सबसे बड़े स्टील निर्यातक हैं और हम फार्मास्यूटिकल्स के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं. नड्डा ने कहा कि भारत अब सुरक्षित हाथों में है. भारत इस अमृत काल में ताकत के साथ आगे बढ़ रहा है और जल्दी ही दुनिया का सबसे बड़ा नेता भी बनेगा.

‘नागरिकों के जीवन में आया बदलाव’

उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि हमें ये सोचना होगा और आकलन करना होगा कि कांग्रेस सरकार ने पिछले 70 सालों में देश के लिए क्या किया है? जब से बीजेपी की सरकार देश में बनी है तब से गरीब सशक्त हुआ है और महिलाएं भी सशक्त हुई हैं. उन्होंने कहा कि वाकई में मोदी सरकार ने देश के नागरिकों का जीवन बदल दिया है.

उन्होंने कहा कि देश तो सुरक्षित हाथों में है लेकिन तमिलनाडु राज्य नहीं है. डीएमके तमिलनाडु की कोई क्षेत्री पार्टी नहीं है बल्कि एक पारिवारिक पार्टी है. उन्होंने कहा कि जिसमें डी राजवंश के लिए खड़ा है, एम पैसों की ठगी के लिए खड़ा है और के कट्टा पंचायत के लिए खड़ा है.

ये भी पढ़ें: BJP में कैसे होता है अध्यक्ष का चुनाव? कितनी बार चुना जा सकता है एक चेहरा, जानें इससे जुड़ी हर जरूरी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
Monsoon Session 2026 Day 8 Highlights: लोकसभा से एंटी पेपर लीक संशोधन बिल पास
Highlights: लोकसभा से एंटी पेपर लीक संशोधन बिल पास

वीडियोज

Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget