एक्सप्लोरर

BJP में कैसे होता है अध्यक्ष का चुनाव? कितनी बार चुना जा सकता है एक चेहरा, जानें इससे जुड़ी हर जरूरी बात

BJP President: दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी मानी जाने वाली बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में अकेले ही 300 से ज्यादा सीटें जीत ली थीं, इसमें हर 3 साल में अध्यक्ष पद का चुनाव भी होता है.

Bjp president election process: भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में 1980 में स्थापित हुई भारतीय जनता पार्टी (BJP) 2014 से ही केंद्र की सत्ता में है. इस पार्टी ने पिछले लोकसभा चुनाव में अकेले ही 300 से ज्यादा सीटें जीत ली थीं. राज्यसभा में भी उसका 93 सीटों पर कब्जा हो गया. बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व का दावा है कि मौजूद समय में उनकी पार्टी दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है.

बीजेपी का कहना है कि इस वक्त उसके 18 करोड़ सदस्य हैं. बीजेपी के संविधान के मुताबिक, पार्टी का कामकाज संभालने के लिए एक अध्यक्ष की व्यवस्था की गई है. मौजूदा बीजेपी अध्यक्ष नड्डा का कार्यकाल अगले साल खत्म हो रहा है. ऐसे में यहां हम जानेंगे कि बीजेपी के अध्यक्ष का चुनाव कैसे होता है और उसका टर्म कितने साल का होता है, साथ ही कोई एक चेहरा लगातार कितने साल तक अध्यक्ष पद पर रह सकता है?

भारत की सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी में अध्यक्ष (Bjp president) पद के चुनाव के लिए पार्टी के संविधान में ही स्पष्ट निर्देश हैं. इसके लिए लंबी प्रक्रिया का जिक्र है. बीजेपी के संविधान की धारा-19 के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की व्यवस्था की गई है.

2020 में जेपी नड्डा को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जिम्मा सौंपा गया, तब यह कहा गया कि वे अगले तीन साल तक पार्टी अध्यक्ष रहेंगे. बता दें कि, नड्डा को बीजेपी के 11वें अध्यक्ष के रूप में चुना गया था. उनका पूरा नाम जगत प्रकाश नड्डा है और वे हिमाचल प्रदेश से आते हैं.

बीजेपी में ऐसे होता है अध्यक्ष पद का चुनाव 

भारतीय जनता पार्टी (BJP) में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए पार्टी के संविधान में स्पष्ट निर्देश हैं. बीजेपी के संविधान की धारा-19 के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की व्यवस्था की गई है. धारा-19 मुताबिक, पार्टी के अध्यक्ष का चुनाव एक निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाएगा. इसमें राष्ट्रीय परिषद और प्रदेश परिषदों के वर्णित सदस्य होंगे. पार्टी के संविधान में कहा गया है कि यह चुनाव राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा निर्धारित नियमों के मुताबिक किया जाएगा.

कौन बन सकता है BJP का राष्ट्रीय अध्यक्ष

बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के लिए यह जरूरी है कि उक्‍त व्यक्ति कम से कम 15 वर्ष तक पार्टी का प्राथमिक सदस्य रहा हो. यानी वो कम से कम 4 अवधियों तक सक्रिय सदस्य रहा हो. धारा-19 के पेज में ही यह लिखा गया है कि निर्वाचक मंडल में से कुल 20 सदस्य राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की योग्यता रखने वाले व्यक्ति के नाम का प्रस्ताव रखेंगे. यह संयुक्त प्रस्ताव कम से कम 5 ऐसे प्रदेशों से भी आना जरूरी है, जहां राष्ट्रीय परिषद के चुनाव संपन्न हो चुके हों. इसके अलावा इस तरह के चुनाव के लिए नामांकन पत्र पर उम्मीदवार की स्वीकृति भी जरूरी है.

3-3 वर्ष के लगातार 2 कार्यकाल तक ही अध्यक्ष

कोई एक चेहरा कितने टर्म/कार्यकाल तक अध्यक्ष रह सकता है, इस बारे में भी बीजेपी की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी दी गई है. पार्टी के संविधान की धारा 21 के मुताबिक, कोई भी सदस्य 3-3 वर्ष के लगातार 2 कार्यकाल तक ही अध्यक्ष रह सकता है.

प्रत्येक कार्यकारिणी, परिषद, समिति और उसके पदाधिकारियों तथा सदस्यों के लिए भी 3 वर्ष की अवधि तय की गई है. पार्टी के संविधान के मुताबिक, बीजेपी का सदस्य बनने के लिए मुख्य शर्त यह भी है कि व्‍यक्ति 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र का होना चाहिए. साथ ही उसका किसी अन्‍य दल से जुड़ाव नहीं हो.

बीजेपी अब दुनिया की सबसे बड़ी सियासी पार्टी 

भारतीय जनता पार्टी (BJP) का मूल श्यामाप्रसाद मुखर्जी द्वारा 1951 में शुरू किया गया भारतीय जनसंघ ही माना जाता है. यद्यपि शुरुआत में यह पार्टी असफल रही और 1984 के आम चुनावों में केवल 2 लोकसभा सीटें जीती. उसके बाद इस पार्टी ने रफ्तार पकड़ी.

कांग्रेस को हार मिली तो अटल वाजपेई (Atal bihari vajpayee) 3 बार प्रधानमंत्री बने. हालांकि, उनके बाद 2014 तक बीजेपी फिर सत्‍ता से बाहर रही. 2014 में बीजेपी ने नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बड़ी जीत दर्ज की. भाजपाइयों का दावा है कि, भारतीय संसद और राज्य विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व के मामले में अब यह भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और प्राथमिक सदस्यता के मामले में यह दुनिया का सबसे बड़ा दल है.

ये भी पढ़ें- Ajay Rai Congress: सपा शासन में काटी जेल, दो बार PM मोदी के खिलाफ ठोंकी ताल, अब स्मृति ईरानी पर लटके-झटके वाला बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
CJP Protest LIVE: सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी नेताओं को मेदांता के बाहर रोका, संजय सिंह बोले- हम बैठे हैं और जारी है आंदोलन
LIVE: सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी नेताओं को मेदांता के बाहर रोका, संजय सिंह बोले- हम बैठे हैं, आंदोलन जारी है
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
McDonald Outlet: वेज ऑर्डर पर आया नॉन वेज फूड! हेल्थ डिपार्टमेंट का एक्शन, सील किया मैकडॉनल्ड्स आउटलेट
वेज ऑर्डर पर आया नॉन वेज फूड! हेल्थ डिपार्टमेंट का एक्शन, सील किया मैकडॉनल्ड्स आउटलेट

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
Embed widget