एक्सप्लोरर

कांग्रेस जीतेगी 2017 का गुजरात विधानसभा चुनाव: अहमद पटेल

आखिरी पलों तक अनिश्चितता वाले चुनावी मुकाबले में जीत हासिल करने वाले पटेल ने कहा कि इस जीत से कांग्रेस उत्साहित है और पार्टी के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है.

नई दिल्ली: राज्यसभा चुनाव में अपनी जीत से उत्साहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने आज कहा कि बीजेपी ने इस चुनावी मुकाबले को प्रतिष्ठा का विषय बना दिया था. उन्होंने यह भरोसा भी जताया कि कांग्रेस इस साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेगी.

इस जीत से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ: पटेल

आखिरी पलों तक अनिश्चितता वाले चुनावी मुकाबले में जीत हासिल करने वाले पटेल ने कहा कि इस जीत से कांग्रेस उत्साहित है और पार्टी के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है. मीडिया की चकाचौंध से अक्सर दूर रहने वाले पटेल ने युवा कांग्रेस की ओर से जंतर-मंतर पर आयोजित एक विरोध रैली के दौरान पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि हम गुजरात भी जीतेंगे . बीजेपी ने इसे प्रतिष्ठा का विषय बना लिया था, यह उनका नुकसान है .’’ कांग्रेस 1995 से ही गुजरात की सत्ता से बाहर है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधते हुए पटेल ने दोनों पर केंद्रीय जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया. बीजेपी नेताओं का नाम लिए बगैर पटेल ने आरोप लगाया, ‘‘यहां तक कि बीजेपी भी इन दो लोगों से डरी हुई है . आप इन दोनों लोगों को जानते हैं . सभी एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है.’’

राज्यसभा चुनाव से कुछ दिनों पहले कांग्रेस ने गुजरात और केंद्र की बीजेपी सरकारों पर आरोप लगाया था कि वह सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल कर विधायकों पर दबाव बना रही है. कांग्रेस ने अपने विधायकों को कुछ दिनों तक बेंगलूर के एक रिसॉर्ट में रखा था.

विधायकों को पाला बदलने के लिए बीजेपी ने 15-15 करोड़ रुपये की पेशकश की थी: अहमद पटेल

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कांग्रेस नेता और कर्नाटक सरकार के मंत्री डीके शिवकुमार के खिलाफ छापेमारी की थी, जिसके बाद पार्टी ने केंद्र पर आरोप लगाया कि वह उसके विधायकों को डरा रही है. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव और पार्टी के प्रभावशाली नेता पटेल ने दावा किया कि बीजेपी ने उनके विधायकों को पाला बदलने की खातिर 15-15 करोड़ रूपए की पेशकश की थी, लेकिन हर किसी ने इसे खारिज कर दिया. अहमद पटेल ने कहा कि युवाओं को अब बीजेपी के खिलाफ आह्वान करना चाहिए कि वह गद्दी छोड़े.

हर मोर्चे पर नाकाम रही है बीजेपी: पटेल

पटेल ने कहा, ‘‘उन्होंने हर साल दो करोड़ नौकरियां देने और किसानों को उनकी पैदावार पर 50 फीसदी ज्यादा मुनाफा देने का वादा किया था. उन्होंने महंगाई और भ्रष्टाचार कम करने का भी वादा किया था. लेकिन वे हर मोर्चे पर नाकाम रहे.’’ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सी पी जोशी और राज बब्बर ने भी सभा को संबोधित किया. युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने संसद की तरफ मार्च किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घबराने का नहीं: सरकार का दावा, एलपीजी बुकिंग में 40 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी
घबराने का नहीं: सरकार का दावा, एलपीजी बुकिंग में 40 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी
CBI ने अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल को किया तलब, RHFL के खिलाफ 228 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में बड़ा एक्शन
CBI ने अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल को किया तलब, RHFL के खिलाफ 228 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में बड़ा एक्शन
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
जंग के बीच ईरान ने मांगी भारत से मदद! विदेश मंत्री एस जयशंकर ने किया बड़ा वादा, बोले - 'हम अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय....'
जंग के बीच ईरान ने मांगी भारत से मदद! विदेश मंत्री एस जयशंकर ने किया बड़ा वादा, बोले - 'हम अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय....'

वीडियोज

Bollywood news: अक्षय कुमार फिर रचेंगे होली का जादू! विद्या बालन संग नई फिल्म में धमाकेदार होली एंथम की चर्चा
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump
Iran-Israel War Update: झुक गया अमेरिका? सभी रूसी तेल खरीद सकेंगे सभी देश! | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
Bihar Next CM: निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
'IPL खेलना छोड़ देंगे...', एमएस धोनी की रिटायरमेंट पर दिग्गज की भविष्यवाणी से सब हैरान
'IPL खेलना छोड़ देंगे...', एमएस धोनी की रिटायरमेंट पर दिग्गज की भविष्यवाणी से सब हैरान
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
LPG, CNG और PNG गैस में क्या होता है अंतर, जान लीजिए सभी का काम
LPG, CNG और PNG गैस में क्या होता है अंतर, जान लीजिए सभी का काम
CBSE की तर्ज पर अब राजस्थान सरकार, अब साल में दो बार होंगे 10वीं के बोर्ड एग्जाम
CBSE की तर्ज पर अब राजस्थान सरकार, अब साल में दो बार होंगे 10वीं के बोर्ड एग्जाम
Embed widget