एक्सप्लोरर

Kalyug Ka Kalki: गुजरात सरकार के पूर्व कर्मचारी रमेशचंद्र फेफर ने कहा- 'मैं भगवान कल्कि हूं', सूखे की दी चेतावनी

रमेशचंद्र फेफर ने खुद को कल्कि का अवतार बता कर जल्द से जल्द अपनी ग्रेच्युटी की मांग की है. साथ ही ग्रेच्युटी नहीं मिलने पर सूखा लाने की चेतावनी दी है.

गुजरात सरकार के पूर्व कर्मचारी रमेशचंद्र फेफर ने खुद को कल्कि अवतार या भगवान विष्णु का अंतिम अवतार बताया है. दरअसल उन्हें कार्यालय में  अनुपस्थित रहने के चलते सेवानिवृत्त किया गया था. इसलिए उन्होंने मांग की है कि उनकी ग्रेच्युटी तुरंत जारी की जाए, वरना वो अपनी दिव्य शक्तियों के जरिए सूखे की स्थिति पैदा कर देंगे. जल संसाधन विभाग के सचिव को संबोधित 1 जुलाई को लिखे अपने पत्र में फेफर ने कहा कि 'सरकार में बैठे राक्षस, उनकी 16 लाख रुपए की ग्रेच्युटी को रोककर उन्हें परेशान कर रहे हैं'.

वहीं उन्हें मिले उत्पीड़न के लिए फेफ़र ने कहा कि वो पृथ्वी पर सूखा लाएंगे, क्योंकि वो भगवान विष्णु के दसवें अवतार हैं जो 'सतयुग' पर शासन करते हैं. जानकारी के मुताबिक रमेशचंद्र फेफर को राज्य के जल संसाधन विभाग की सरदार सरोवर पुनर्वसुवत एजेंसी के साथ अधीक्षक अभियंता के रूप में तैनात किया गया था, जो नर्मदा बांध परियोजना से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को अपने वडोदरा कार्यालय में देखता है. उन्हें साल 2018 में आठ महीने में केवल 16 दिनों के लिए कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कारण बताओ नोटिस दिया गया था.

बिना काम पर गए वेतन मांग रहे फेफर

जल संसाधन सचिव एमके जादव के मुताबिक फेफर बिना काम पर आए भी वेतन मांग रहे हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि उन्हें केवल इसलिए भुगतान किया जाना चाहिए क्योंकि वो कल्कि के अवतार हैं और पृथ्वी पर बारिश लाने के काम में लगे थे.

फेफर ने खुद को बताया भगवान कल्कि का अवतार

अपने पत्र में फेफर ने ये भी दावा किया कि भारत में पिछले दो दशकों में 'कल्कि' अवतार के रूप में उनकी दिव्य उपस्थिति के चलते अच्छी बारिश हुई है. उन्होंने पत्र में लिखा है कि 'देश में एक साल तक एक भी सूखा नहीं पड़ा, पिछले बीस वर्षों में अच्छी वर्षा के चलते भारत को 20 लाख करोड़ का लाभ हुआ है'.

इसे भी पढ़ेंः

Ram Vilas Paswan Jayanti: चिराग ने शेयर की पिछले साल की तस्वीर, भावुक होकर पिता को किया याद

संघ प्रमुख मोहन भागवत बोले- हिंदू और मुस्लिम अलग नहीं, सभी भारतीयों का डीएनए एक है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: केजरीवाल ने PM आवास की ओर शुरू किया मार्च, पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे
LIVE: केजरीवाल ने PM आवास की ओर शुरू किया मार्च, पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे
एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में हुआ टर्बुलेंस, तेज झटकों से घायल हुए 12 यात्री
एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में हुआ टर्बुलेंस, तेज झटकों से घायल हुए 12 यात्री
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
विधायकों के इस्तीफे के बाद गुस्से में डीके शिवकुमार, बोले- 'मिनटों में ही...'
विधायकों के इस्तीफे के बाद गुस्से में डीके शिवकुमार, बोले- 'मिनटों में ही...'

वीडियोज

London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget