एक्सप्लोरर

Hyderabad Gang Rape: मर्सिडीज में नाबालिग से गैंगरेप, सीसीटीवी में दिखे आरोपी, 5 के खिलाफ केस दर्ज

Mercedes Gang Rape: आरोप है कि नाबालिगों ने मर्सिडीज में नाबालिग लड़की के साथ मारपीट की और गैंगरेप किया, जिसके बाद आरोपी उसे पब के बाहर छोड़कर चले गए.

Hyderabad Mercedes Gang Rape: हैदराबाद के जुबली हिल्स थाना क्षेत्र में 28 मई को नाबालिग के साथ कथित तौर पर गैंगरेप (Hyderabad Gang-rape) के आरोप में 5 नाबालिगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इस मामले में पिता की तरफ से शिकायत दर्ज कराई गई थी. शिकायत में कहा गया कि लड़की को कुछ लड़के कार में बिठाकर ले गए. बलात्कार की घटना से पहले सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) में पीड़िता को आरोपियों के साथ एक पब के बाहर खड़े हुए देखी गई है. लड़कों ने उसे घर छोड़ने का प्रस्ताव दिया था.

जुबली हिल्स बलात्कार मामले को लेकर हैदराबाद के जुबली हिल्स पुलिस स्टेशन में तेलंगाना BJP के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद प्रोटेस्ट साइट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. तेलंगाना के मंत्री केटी रामा राव ने राज्य के गृह मंत्री मोहम्मद महमूद अली, डीजीपी और हैदराबाद शहर के पुलिस कमिश्नर से हैदराबाद बलात्कार मामले में तत्काल और कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा कि है कि इस मामले में शामिल किसी भी शख्स को न छोड़ें, चाहें वो कोई भी क्यों न हों. वहीं वेस्ट जोन के डीसीपी के मुताबिक विधायक के बेटे पर मीडिया में खूब आरोप लगे. पीड़ित के बयान, सीडीआर विश्लेषण और सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, वह उन 5 में से नहीं था. हम अभी भी और सबूतों की जांच कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- UP Politics: बीजेपी प्रवक्ता नुपूर शर्मा की गिरफ्तारी पर अड़े मौलाना तौकीर रजा, पैंगबर पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप

हम परिवार के साथ खड़े

हैदराबाद बलात्कार मामले पर टीआरएस नेता के कविता ने कहा कि एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की दुखद और शर्मनाक घटना में हम परिवार के साथ खड़े हैं. मुझे विश्वास है कि तेलंगाना पुलिस इसकी तह तक जाएगी. जब महिला सुरक्षा की बात आती है तो हमारे पास जीरो टॉलरेंस का ट्रैक रिकॉर्ड है. 

मर्सिडीज में बारी-बारी से रेप

आरोप है कि हमलावरों ने नाबालिग के साथ पार्क की गई मर्सिडीज में मारपीट की और उसके बाद उसका बारी-बारी से रेप किया. बाकी गाड़ी के बाहर पहरा दे रहे थे. हालांकि मामले में अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है. बताया जा रहा है कि इस मामले के ज्यादातर आरोपी 11वीं और 12वीं के छात्र हैं. 

राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं आरोपी

सूत्रों के मुताबिक आरोपी राजनीतिक परिवारों से ताल्लुक रखते हैं. एक विधायक का बेटा भी इस दौरान वहां मौजूद था, हालांकि पुलिस के मुताबिक हमले से पहले वह वहां से चला गया था. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक नाबालिग अपने एक दोस्त के साथ पार्टी में गई थी, जो पहले निकल गया था.

पब के बाहर छोड़कर चले गए थे आरोपी

आरोपी नाबालिग को पब के पास छोड़कर चले गए. गर्दन पर निशान के बारे में पिता के पूछने पर लड़की ने बताया कि उसके साथ कुछ लड़कों ने मारपीट की है.  पिता की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया. मैनेजर के मुताबिक ईशान नाम के लड़के ने 150 लोगों की पार्टी के लिए जगह बुक की थी.

ये भी पढ़ें- Kanpur Violence: कानपुर में भड़की हिंसा पर सख्त हुई योगी सरकार, आरोपियों पर लगेगा गैंगस्टर एक्ट, जब्त होंगी संपत्तियां | 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget