एक्सप्लोरर

हैदराबाद: रामनवमी जुलूस के दौरान BJP विधायक ने गाया भड़काऊ गीत, ओवैसी ने की सख्त कार्रवाई की मांग

हैदराबाद के गोशामहल के बीजेपी विधायक राजा सिंह ( Raja Singh) ने 10 अप्रैल को हैदराबाद में रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान कथित तौर पर ये गीत गाया और भाषण भी दिया.

तेलंगाना में गोशामहल के बीजेपी विधायक राजा सिंह ने रविवार को हैदराबाद में रामनवमी जुलूस में कथित तौर पर एक भड़काऊ गीत गाया है. इस दौरान बीजेपी विधायक भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात कहते भी नजर आए. बताया जा रहा है कि बीजेपी विधायक ने एक भड़काऊ भाषण भी दिया, जिसमें कहा गया है कि योगी आदित्यनाथ ‘मथुरा और काशी को साफ करने के लिए बुल्डोजर का इस्तेमाल करेंगे और भारत एक हिंदू राष्ट्र बन जाएगा. गाने के बोल में ये भी कहा गया है कि जो भगवान राम का नाम नहीं लेते, उनको देश छोड़ना होगा.

रामनवमी जुलूस के दौरान कथित भड़काऊ गीत गाने का आरोप

हैदराबाद के गोशामहल के बीजेपी विधायक राजा सिंह ने 10 अप्रैल को हैदराबाद में रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान कथित तौर पर ये गीत गाया और भाषण भी दिया. राजा सिंह भगवान श्री राम का नाम से ज्यादा मुसलमानों को कोसते हुए नजर आए. उन्होंने अपने भाषण में भारत को एक हिंदू राष्ट्र बनाने की बात की. इस गाने के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद AIMIM प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एक ट्विटर पोस्ट को रीट्वीट किया. ओवैसी ने पुलिस से बीजेपी विधायक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की.

बीजेपी विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग

हैदराबाद में श्री रामनवमी शोभायात्रा (जुलूस) में बीजेपी विधायक ने कहा कि ‘अयोध्या के बाद अब मथुरा और काशी की योगी बुल्डोजर से सफाई करेंगे और भारत जल्द ही ‘हिंदू राष्ट्र’ बनेगा.’ इसी गाने में राजा सिंह ने आगे कहा कि जो राम का नाम न लें उनको भारत से भगाना है. वहीं AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक दूसरे ट्वीट में नाराजगी जताते हुए ये कहा कि कैसे रामनवमी जुलूसों का इस्तेमाल मुस्लिमों के खिलाफ नफरत फैलाने वाले भाषण देने के लिए किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-

देश में इतने फीसदी लोगों की मातृभाषा है हिंदी, हर साल हो रहा आंकड़े में इजाफा

J-K: अनंतनाग में चेकिंग के दौरान पुलिस को सफलता, कार से हथियार और गोला-बारूद बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विरोध प्रदर्शन के जरिए एकजुट किया जाता है, लेकिन...', मोहन भागवत बोले- जब यही लोग
'विरोध प्रदर्शन के जरिए एकजुट किया जाता है, लेकिन...', मोहन भागवत बोले- जब यही लोग
'हमारा रास्ता अहिंसा का', दीपके ने कहा- फ्रांस या बांग्लादेश से नहीं कोई संबंध
'हमारा रास्ता अहिंसा का', दीपके ने कहा- फ्रांस या बांग्लादेश से नहीं कोई संबंध
BJP राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, UP के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष
BJP राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, UP के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष
'हमें देश के दुश्मनों से लड़ना होगा', PM मोदी ने इन 3 ताकतों को बताया देश के खिलाफ
'हमें देश के दुश्मनों से लड़ना होगा', PM मोदी ने इन 3 ताकतों को बताया देश के खिलाफ

वीडियोज

Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget