एक्सप्लोरर

रेणु अग्रवाल हत्याकांड: लूट के इरादे से नौकरों ने रची साजिश, मालकिन पर 20 से ज्यादा बार चाकू से किए वार

हैदराबाद में 2 नौकरों ने मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देते हुए एक व्यवसायी महिला रेणु अग्रवाल की हत्या कर दी है. पुलिस के अनुसार, आरोपी हत्या के बाद राज्य छोड़कर फरार हो गए हैं.

हैदराबाद के कुकाटपल्ली में व्यवसायी महिला रेणु अग्रवाल की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. पुलिस ने खुलासा किया है कि इस वारदात को घर में काम करने वाले नौकरों, हर्ष और रोशन ने अंजाम दिया है. हत्या के पीछे लूट का मकसद बताया जा रहा है और आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद झारखंड भाग गए हैं.

पुलिस के अनुसार, रेणु अग्रवाल पर 20 से अधिक बार चाकू से वार किया गया. उनके शरीर पर कई गहरे घाव मिले हैं, जिससे यह पता चलता है कि आरोपियों ने निर्ममता से हत्या को अंजाम दिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी हर्ष, जिसे रेणु अग्रवाल ने 11 दिन पहले ही काम पर रखा था, ने अपने साथी रोशन के साथ मिलकर इस जघन्य अपराध की योजना बनाई. उनका मुख्य उद्देश्य घर में रखे सोने और नकदी को लूटना था.

आरोपी ने कैची से महिला के गले पर किया वार

जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने रेणु अग्रवाल से लॉकर की चाबियों और उसके बारे में जानकारी मांगी. जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें टॉर्चर किया. पुलिस ने बताया कि हर्ष ने रेणु अग्रवाल के गले में कैंची से वार किया, जिससे उनकी मौत हो गई. हत्या के बाद, आरोपी रेणु के शरीर से सोने के आभूषण लेकर भाग गए.

पुलिस ने घटनास्थल से दो चाकू, एक कैंची, एक प्रेशर कुकर और खून से सने कपड़े बरामद किए हैं. ये सभी सामान फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं. पुलिस का मानना है कि आरोपी झारखंड भाग गए हैं, और उन्हें पकड़ने के लिए पांच अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है. ये टीमें झारखंड के विभिन्न हिस्सों में आरोपियों की तलाश कर रही हैं.

आरोपियों की तलाश में पुलिस

एक प्रेस वार्ता में डी.सी.पी. ने बताया, 'हमें संदेह है कि आरोपियों ने लूट के इरादे से यह हत्या की है. हम दोनों आरोपियों, हर्ष और रोशन की पहचान कर चुके हैं. सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह पता चला है कि वे हत्या के बाद हैदराबाद छोड़कर चले गए हैं. हमने अपनी टीमें झारखंड और अन्य पड़ोसी राज्यों में भेजी हैं. हम जल्द ही उन्हें पकड़ लेंगे और कानून के अनुसार कार्रवाई करेंगे.'

पुलिस ने जनता से भी अपील की है कि अगर उन्हें आरोपियों के बारे में कोई जानकारी मिले तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें. इस मामले ने एक बार फिर नौकरों को काम पर रखने से पहले उनकी पृष्ठभूमि की जांच करने की आवश्यकता पर जोर दिया है.

ये भी पढ़ें:- राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर CRPF का खरगे को लेटर, कहा- बिना बताए 6 बार विदेश दौरों पर निकले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार को विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला?
सरकार को विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला?
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget