एक्सप्लोरर

राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर CRPF का खरगे को लेटर, कहा- बिना बताए 6 बार विदेश दौरों पर निकले

राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर CRPF के डीजी सिक्योरिटी ने पत्र लिखकर उनके खिलाफ शिकायत की है. इस पत्र में राहुल गांधी पर सिक्योरिटी प्रोटोकॉल तोड़ने और सुरक्षा में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए गए हैं.

राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, CRPF के डीजी सिक्योरिटी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी को पत्र लिखकर गंभीर शिकायत दर्ज कराई है. इस पत्र में राहुल गांधी पर सिक्योरिटी प्रोटोकॉल तोड़ने और सुरक्षा में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए गए हैं.

10 सितंबर को लिखे गए इस पत्र में CRPF वीवीआईपी सिक्योरिटी की तरफ से साफ किया गया है कि राहुल गांधी अपनी Z+ with ASL (Advanced Security Liaison) कैटेगरी सुरक्षा का पालन नहीं कर रहे. आरोप ये है कि राहुल गांधी कई बार CRPF की Yellow Book सुरक्षा गाइडलाइन का उल्लंघन कर चुके हैं.

राहुल गांधी पर CRPF की शिकायत 

पत्र में इस बात का भी जिक्र है कि राहुल गांधी विदेश दौरे पर जाने से पहले जरूरी जानकारी CRPF को नहीं देते. प्रोटोकॉल के मुताबिक, Z+ श्रेणी के संरक्षित व्यक्तियों को विदेश यात्रा के लिए कम से कम 15 दिन पहले सुरक्षा एजेंसियों को औपचारिक रूप से सूचित करना होता है, ताकि उनकी सुरक्षा व्यवस्था स्थानीय एजेंसियों के साथ समन्वयित की जा सके.

CRPF की ओर से लिखी गई इस चिट्ठी को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, पिछले 9 महीने में राहुल गांधी ने 6 बार सुरक्षा प्रोटोकॉल की अनदेखी करते हुए विदेश दौरा किया है. इन दौरों की जानकारी उन्होंने एजेंसियों को पहले से नहीं दी, जिससे सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

इन दौरों की सुरक्षा एजेंसी को नहीं मिली जानकारी

30 दिसंबर 2024 से 9 जनवरी 2025 तक: इटली दौरा

12 मार्च से 17 मार्च 2025 तक: वियतनाम दौरा

17 अप्रैल से 23 अप्रैल 2025 तक: दुबई दौरा

11 जून से 18 जून 2025 तक: दोहा (कतर) दौरा

25 जून से 6 जुलाई 2025 तक: लंदन दौरा

4 सितंबर से 8 सितंबर 2025 तक: मलेशिया दौरा

इन सभी दौरों पर राहुल गांधी ने CRPF को पहले से जानकारी नहीं दी, जो सुरक्षा की दृष्टि से बेहद गंभीर माना जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक चिट्ठी में यह भी कहा गया कि राहुल गांधी देश के चुनिंदा अतिसंवेदनशील वीवीआईपी में से एक हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा में कोई भी चूक राष्ट्रीय महत्व का विषय है. 

सुरक्षा तंत्र पर अतिरिक्त दबाव

CRPF ने उनकी गंभीरता की कमी पर सवाल उठाते हुए यह भी लिखा कि बार-बार प्रोटोकॉल उल्लंघन से न केवल उनकी सुरक्षा खतरे में पड़ती है, बल्कि सुरक्षा तंत्र पर अतिरिक्त दबाव भी बढ़ता है. इसी आधार पर चिट्टी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से अपील की गयी है कि आगे से सुरक्षा प्रोटोकॉल और आवश्यक दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए.

ये भी पढ़ें:- भारतीय नौसेना को मिला मेड-इन-इंडिया 3D सर्विलांस रडार, हवा में ही दुश्मन हो जाएगा ढेर

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: 4 दिन बाद मानसून सत्र शुरू! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सदन का अंकगणित क्या?
4 दिन बाद मानसून सत्र! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सीट गेम क्या?
CBI Action: 5 लाख की रिश्वतखोरी के आरोप में कर्नाटक KAPL के MD गिरफ्तार, छापेमारी में नकदी और सोना बरामद
5 लाख की रिश्वतखोरी के आरोप में कर्नाटक KAPL के MD गिरफ्तार, छापेमारी में नकदी और सोना बरामद
'BJP चालाकी से...', संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस, 1 घंटे की मीटिंग के बाद ऐलान
'BJP चालाकी से...', संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस, 1 घंटे की मीटिंग के बाद ऐलान
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Exit Iraq: 23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Explained: 4 दिन बाद मानसून सत्र शुरू! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सदन का अंकगणित क्या?
4 दिन बाद मानसून सत्र! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सीट गेम क्या?
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget