एक्सप्लोरर

'कश्मीरी मुसलमान चाहते हैं कि...' घाटी में कश्मीरी पंडितों की वापसी पर क्या बोले मीरवाइज फारूक

जम्मू और कश्मीर में अनुच्छेद 370 निरस्त होने के बाद हालात संभालने के लिए कई नेताओं पर प्रतिबंध लगा. इसी दौरान मीरवाइज को भी नजरबंद किया गया. हालात सामान्य होने पर उन पर लगाई गई बंदिशें कम की गईं.

हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक ने रविवार (16 फरवरी, 2025) को घाटी में कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी पर मुसलमानों और पंडितों के बीच सहमति बनाने की आवश्यकता पर बल दिया.

बडगाम में एक अंतरधार्मिक सम्मेलन में शिरकत करने आए हुर्रियत नेता मीरवाइज उमर फारूक ने कहा, ‘हमारा मानना ​​है कि कश्मीरी पंडितों का मुद्दा एक मानवीय मामला है. कश्मीरी मुसलमान चाहते हैं कि वे अपने घरों को लौटें और पहले की तरह सद्भाव और शांति से रहें.’

'आम सहमति की आवश्यकता' 
मीरवाइज ने कहा, 'बहुसंख्यक समुदाय चाहता है कि कश्मीरी पंडित यहां मौजूद समावेशी समाज में लौट आएं, उन्होंने कहा, ‘कुछ आवाजें हैं जो दक्षिण कश्मीर में अपने लिए एक अलग क्लस्टर चाहती हैं. यह स्वीकार्य नहीं है. कश्मीरी पंडितों का एक महत्वपूर्ण वर्ग है जो समावेशी समाज का हिस्सा बनना चाहता है इसलिए आम सहमति की आवश्यकता है.’

'कुछ लोग दरार पैदा करने की कोशिश कर रहे'
मीरवाइज ने कहा, 'कश्मीरी पंडितों की घाटी में वापसी के तौर-तरीकों पर दोनों समुदायों के बीच आम सहमति होनी चाहिए. बहुसंख्यक समुदाय को कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी के लिए कदमों के तौर-तरीके पर बैठकर चर्चा करनी होगी. हालांकि, कश्मीरी पंडितों को भी उनकी वापसी पर आम सहमति बनानी होगी क्योंकि समुदाय के भीतर कुछ आवाजें हैं जो दरार पैदा करने की कोशिश कर रही हैं.’

कौन हैं मीरवाइज उमर फारूक
कश्मीर के अलगाववादी संगठन हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष हैं मीरवाइज उमर फारूक. वो कश्मीर के एक मौलवी भी हैं. मीरवाइज उमर फारूक श्रीनगर के बर्न हॉल स्कूल से पढ़े हैं. फारुक सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते थे. मीरवाइज की शादी साल 2002 में कश्मीरी-अमेरिकी नागरिक शीबा मसूदी से हुई है. जम्मू और कश्मीर में अनुच्छेद 370 निरस्त होने के बाद हालात संभालने के लिए कई नेताओं पर प्रतिबंध लगा. इसी दौरान मीरवाइज को भी नजरबंद किया गया. घाटी में हालात सामान्य होने पर फारुक पर लगाई गई बंदिशें कम की गईं.

 ये भी पढ़े: 

मत कीजिए आर्टिकल 370 हटाने का समर्थन! महबूबा मुफ्ती ने उमर अब्दुल्ला को क्यों दी ये सलाह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
Monsoon Session 2026 Day 8 LIVE: 'एनटीए एक माफिया कमेटी...', लोकसभा में केंद्र पर बरसे पप्पू यादव
LIVE: 'एनटीए एक माफिया कमेटी...', लोकसभा में केंद्र पर बरसे पप्पू यादव
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अभिजीत दीपके फिर शुरू करेंगे आंदोलन? सरकार को दी धमकी, बोले- 'कंगना को...'
अभिजीत दीपके फिर शुरू करेंगे आंदोलन? सरकार को दी धमकी, बोले- 'कंगना को...'

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget