एक्सप्लोरर

कश्मीर के बांदीपोरा जिले में एलओसी के पास भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद, जारी है तलाशी अभियान

ये बरामदगी जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए एक तलाशी अभियान के दौरान की गई है. पुलिस के अनुसार विशेष इनपुट मिलने के बाद ऑपरेशन शुरू किया गया था.

भारतीय सुरक्षाबलों ने उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज के तारबल गांव में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है. ये बरामदगी जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए एक तलाशी और घेराबंदी अभियान के दौरान की गई है. बांदीपोरा के एसएसपी जाहिद मालिक ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना का ये संयुक्त ऑपरेशन अभी भी जारी है. 
 
पुलिस के अनुसार, मंगलवार को तारबल गांव में नियंत्रण रेखा के पास गोविंद नाला इलाके में हथियारों की मौजूदगी के बारे में एक विशेष इनपुट मिलने के बाद ऑपरेशन शुरू किया गया था. इस क्षेत्र में गहन तलाशी अभियान के दौरान मेटल डिटेक्टरों की मदद से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया था.

सीमा पार से घुसपैठ करने वाले किसी आतंकी संगठन के हो सकते हैं हथियार 
 
पुलिस ने बताया कि, तलाशी अभियान के दौरान मिले हथियारों को पॉलिथीन में लपेटा गया था और जंगल में जमीन के नीचे दबाकर रखा गया था. पुलिस और सेना को अपने इस तलाशी अभियान के दौरान तीन एके-47 राइफल, 12 एके मैगजीन, 2 पिस्टल, 4 पिस्टल मैगजीन, 350 एके राउंड, 200 पिस्टल राउंड, 18 ग्रेनेड और अन्य विस्फोटक सामग्री मिली हैं.
पुलिस ने बताया कि, मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है.
 
हालांकि इस बात को लेकर अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि ये हथियार और गोला-बारूद किस संगठन का है. साथ हीं पुलिस के सूत्रों के अनुसार, "ऐसा लगता है कि सीमा पार से घुसपैठ करने वाले एक समूह ने क्षेत्र में हथियार फेंके थे. कुछ और हथियार मिलने की संभावना से इनकार भी नहीं किया जा सकता."

यह भी पढ़ें 
 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नशे में थी मां, 9 महीने की बच्ची को झील में फेंक आई, रोंगटे खड़े करने वाला मामला
नशे में थी मां, 9 महीने की बच्ची को झील में फेंक आई, रोंगटे खड़े करने वाला मामला
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
पहाड़ों के बीच गूंजा 'सुभान अल्लाह', अरुणाचल की बच्चियों का वीडियो देख बन जाएगा दिन
पहाड़ों के बीच गूंजा 'सुभान अल्लाह', अरुणाचल की बच्चियों का वीडियो देख बन जाएगा दिन
Embed widget