एक्सप्लोरर

Meghalaya Election Result: HSPDP विधायक के ऑफिस में बीजेपी-एनपीपी गठबंधन का समर्थन करने पर लगाई गई आग, NPP बोली...

Meghalaya Election Result 2023: मेघालय में कोनराड संगमा की एनपीपी 26 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है.

Meghalaya Election Result: मेघालय में कोनराड संगमा की एनपीपी और बीजेपी गठबंधन का समर्थन करने वाले एचएसपीडीपी (HSPDP) के विधायक मेथोडियस डखार (Methodius Dkhar) के शिलांग स्थित कार्यालय को कथित रूप से उनकी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आग लगा दी. एनपीपी के वरिष्ठ नेता प्रेस्टोन तिनसोंग ने शनिवार (4 मार्च) को यह जानकारी दी. 

कोनराड के. संगमा के नेतृत्व में राज्य में फिर से सरकार बनाने का दावा पेश करने वाली एनपीपी-बीजेपी गठबंधन को समर्थन देने की घोषणा डखार और उनकी पार्टी के एक अन्य विधायक शक्लियार वरजरी ने शुक्रवार (3 फरवरी) को की थी. एनपीपी नेता और निवर्तमान उपमुख्यमंत्री तिनसोंग ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (HSPDP) के गुस्से से भरे समर्थक शुक्रवार (3 फरवरी) की रात शहर के लाइतुमखराह इलाके में स्थित दखार के दफ्तर पहुंचे और उसे आग लगा दिया.

'सम्मान करना चाहिए'
तिनसोंग ने बताया, ‘‘दमकल कर्मी समय रहते मौके पर पहुंचे और आग बुझायी.’’ एचएसपीडीपी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) और कांग्रेस के साथ गठबंधन करने का फैसला लिया है, लेकिन उसके दो विधायकों ने एनपीपी-बीजेपी गठबंधन को समर्थन की घोषणा कर दी. तिनसोंग ने कहा कि ऐसी घटनाओं में शामिल लोगों को जनादेश का सम्मान करना चाहिए. 

किसने आग लगाई?
तिनसोंग ने हिन्नीएवट्रेप इंटेग्रेटेड टेरिटोरियल ऑर्गेनाइजेशन (HITO) और हिन्नीएवट्रेप यूथ काउंसिल (HYC) को इसके लिए जिम्मेदार बताया.  उन्होंने कहा, ‘‘ये लोग विधायकों से उनके संवैधानिक अधिकार छीनने का प्रयास कर रहे हैं. हम ऐसा नहीं होने दे सकते. यह लोगों के अधिकारों के विरूद्ध है. ’’

एचएसपीडीपी के गुस्से से भरे समर्थकों ने शनिवार को मोटफरान में दोनों विधायकों के पुतले भी फूंके.  इसमें एचआईटीओ और एचवाईसी के नेता भी शामिल हुए, जो खासी समुदाय के व्यक्ति को राज्य का मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं. 

क्या परिणाम आया था?
मेघालय में 27 फरवरी को विधानसभा की 59 सीट पर वोटिंग हुई थी. चुनाव के परिणाम 2 मार्च (गुरुवार) को घोषित किए गए, इसमें एनपीपी 26 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी.  वहीं, यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) ने 11 सीट पर जीत हासिल की है.  कांग्रेस और ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी ने पांच-पांच जबकि बीजेपी ने दो सीट पर जीत हासिल की है.

नवगठित पार्टी वॉयस ऑफ पीपुल्स पार्टी  ने चार, हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी और पीडीएफ ने दो-दो सीट पर जीत हासिल की है जबकि दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत दर्ज की है

ये भी पढ़ें- Meghalaya Election Result: कोनराड संगमा ने सरकार बनाने का दावा पेश किया, पीएम मोदी बोले- साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हूं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, जेन-जी को लेकर क्या कहा?
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, जेन-जी को लेकर क्या कहा?
PoK में विद्रोह के बीच चुनाव का बहिष्कार, अमान खान ने PAK सेना की तवायफ से की तुलना
PoK में विद्रोह के बीच चुनाव का बहिष्कार, अमान खान ने PAK सेना की तवायफ से की तुलना
नेपाल PM बालेन्द्र शाह की भारत यात्रा क्यों होगी महत्वपूर्ण? तुर्किए-सऊदी-पाकिस्तान डील के बीच समझें अहमियत
नेपाल PM बालेन्द्र शाह की भारत यात्रा क्यों होगी महत्वपूर्ण? तुर्किए-सऊदी-पाकिस्तान डील के बीच समझें अहमियत

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget