एक्सप्लोरर

ह्यूस्टन में पीएम मोदी के संबोधन से पहले होगा रंगारंग कार्यक्रम, 400 कलाकार कर रहे हैं दिन रात मेहनत

अमेरिका प्रवास में नरेंद्र मोदी जहां वैश्विक नेता के बदले अवतार में नजर आएंगे तो वहीं उनके कल होने वाले संबोधन से पहले स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रम होगा.

ह्यूस्टन: अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में 22 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण से पहले 90 मिनट यानी तकरीबन डेढ़ घंटे के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा. 'वोवन' नाम के इस सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 400 कलाकार दिन रात मेहनत कर रहे हैं. इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले 400 कलाकरों को 27 टीमों में बांटा गया हैं.

'वोवन' में गीत, संगीत, नृत्य के अलावा मल्टीमीडिया और लेजर शो भी होगा. स्टेडियम में मौजूद 50,000 से ज्यादा दर्शकों और टेलीविजन पर सीधा प्रसारण देख रहे लोगों का मन मोह लेंने वाले इस कार्यक्रम में पुरातन भारतीय संस्कृति और आधुनिकता का समिश्रण बखूबी उकेरा जाएगा.

नब्बे मिनट के इस कार्यक्रम के लिए दो मौलिक गीतों की रचना भी की गई है. यह गीत दूसरी और तीसरी पीढ़ी के अमेरिका में बसे भारतीय समुदाय के संघर्ष की कहानी और अपनी जड़ों से जुड़े रहने की जिजीविषा दिखाते हैं. कार्यक्रम में नृत्य और गान की प्रस्तुति में भारतीयता के साथ -साथ अनेकता में एकता की झलक साफ दिखाई देगी. भारत के कोने-कोने से आकर अमेरिका में बसे भारतीयों की विविधता भी इस  रंगारंग कार्यक्रम में परोसी जाएगी.

इस कार्यक्रम को लेकर विजय चौथाईवाले ने कहा, ''इस कार्यक्रम में डोनाल्ड ट्रम्प का आना भारत की बढ़ती ताकत का प्रतीक है.।पीएम अब तक के सबसे बड़े डायसपोरा को संबोधित करेंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए भी सबसे बड़ी गैदरिंग होगी. ये ऐतिहासिक मौका होगा जब अमेरिकी राष्ट्रपति , दूसरे राष्ट्र प्रमुख के साथ मंच साझा करेंगे.''

बता दें कि पीएम मोदी आज ही अमेरिका के लिए रवाना हो चुके हैं. वह 27 सितंबर तक अमेरिका में रहेंगे इस दौरान 'हाउडी मोदी' इवेंट में शिरकत करने के अलावा वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय मुलाकात भी करेंगे.

यह भी देखें

भारत-अमेरिका अधिक शांतिपूर्ण दुनिया के निर्माण में योगदान दे सकते हैं- पीएम मोदी

GST काउंसिल की बैठक खत्म, 1000 रुपये से कम के होटल रूम पर नहीं लगेगा जीएसटी, यहां पढ़ें फैसले

भारत को मिला पहला राफेल विमान, 8 अक्टूबर को वायुसेना दिवस पर होगी विधिवत सेरेमनी  

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi CJP Protest Live: दिल्ली पुलिस की हिरासत में अभिजीत दीपके, सौरव दास और रांका भी डिटेन
LIVE: दिल्ली पुलिस की हिरासत में अभिजीत दीपके, सौरव दास और रांका भी डिटेन
अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन
अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन
CJP प्रोटेस्ट के बीच EC ने फॉर्म 7 को लेकर बदल दिए नियम, इसी पर मचा है बवाल
CJP प्रोटेस्ट के बीच EC ने फॉर्म 7 को लेकर बदल दिए नियम, इसी पर मचा है बवाल
दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने के फैसले को चुनौती: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के उल्लंघन पर अवमानना याचिका
दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने के फैसले को चुनौती: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के उल्लंघन पर अवमानना याचिका

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget