एक्सप्लोरर

काम की खबरः 2 मिनट में पाएं AIIMS में अपॉइंटमेंट, फॉलो करें ये स्टेप

समय की कमी और काउंटर पर बढ़ते भीड़ को देखते हुए सरकार ने अस्पतालों में अपॉइंटमेंट के लिए ऑनलाइन सुविधा लॉन्च कर दी है. ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि कैसे आप घर बैठे ही ऑनलाइन अपॉइंटमेंट ले सकते हैं.

नई दिल्लीः मानव शरीर को रोग मुक्त रखना काफी कठिन काम है. बदलते मौसम और बिगड़ती जीवन शैली के कारण लोग ज्यादा बीमार भी पड़ने लगे हैं. हर दिन एक नई बीमारी सामने आती है और डॉक्टरों की टीम बीमारी से निजात दिलाने के लिए नए नए रिसर्च करती है. खाना-पीना और नींद ठीक से न लेने के कारण भी मानव शरीर कमजोर होता है. जब शरीर कमजोर होता है तो इसकी प्रतिरोधक क्षमता पर भी असर पड़ता है. ऐसी स्थिति में हम कई तरह की बीमारियों का शिकार हो जाते हैं.

हमारी कोशिश होती है कि जल्द से जल्द हम ठीक होकर सामान्य अवस्था में जीवन गुजार सकें. जब हम बीमार पड़ते हैं, तो हमारी कोशिश होती है कि अच्छे से अच्छे डॉक्टर से अपना इलाज कराएं, ताकि जल्दी सेहतमंद हो सकें.

मौजूदा समय में डॉक्टरों और दवाओं की फीस में ऐतिहासिक वृद्धि के कारण हम बेहतर सरकारी हॉस्पिटल की ओर रुख करते हैं. कोई भी गंभीर बीमारी होने के बाद लोग एम्स की ओर देखते हैं. एम्स में अब काउंटर पर जाकर डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लेने की बजाए, आप घर बैठे भी अपॉइंटमेंट ले सकते हैं.

ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने के लिए घर में इंटरनेट के अलावा कंप्यूटर या स्मार्टफोन होना चाहिए. इसके जरिए आप कुछ स्टेप फॉलो करके घर बैठे अपना नंबर लगा सकते हैं.

कैसे लें AIIMS में अपॉइंटमेंट ?

1. सबसे पहले ORS (ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम) की वेबसाइट पर जाएं. इसके लिए आप इस लिंक पर क्लिक करें- https://ors.gov.in/index.html

2. इसके बाद 'बुक अपॉइंटमेंट नाउ' के ऑप्शन पर क्लिक करें.

3. आपके डेस्कटॉप/लैपटॉप/मोबाइल/टैबलेट की स्क्रीन के दाहिने साइड में मोबाइल नंबर भरने का ऑप्शन मिलेगा. मोबाइल नंबर डालने के बाद पास में मौजूद कैपचा कोड डालें और सबमिट बटन पर क्लिक करें.

4. अब आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा. OTP को वेबपेज बॉक्स में भर दें.

5. अब आप ‘I have Aadhar’ पर क्लिक करें.

6. इसके बाद, आपको राज्य, अस्पताल का नाम और डिपार्टमेंट भरना होगा. जहां आप अपॉइंटमेंट चाहते हैं. AIIMS दिल्ली के लिए आप स्टेट में दिल्ली, हॉस्पिटल में AIIMS भरें और फिर जिस समस्या को डॉक्टर से दिखवाना चाहते हैं उससे संबंधित डिपार्टमेंट का नाम डालें.

7. जिस डेट में आपको अपॉइंटमेंट चाहिए वो तारीख डालें.

8. इसके बाद अपने आधार कार्ड को वेरिफाई कराएं.

9. इस पूरे प्रोसेस के बाद आपको अपॉइंटमेंट के कन्फर्मेशन का मैसेज मिलेगा. इस मैसेज में आपको समय, डेट के साथ-साथ संबंधित विभाग के बारे में जानकारी भेज दी जाएगी.

ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने में ज्यादा समय नहीं लगता है. अगर आपके पास सभी जरूर दस्तावेज है और इंटरनेट की स्पीड ठीक है, तो लगभग दो मिनट में आप अपॉइंटमेंट ले सकते हैं.

मोटर व्हीकल एक्ट: सख्त नियमों से अफरा-तफरी, प्रदूषण जांच केंद्रों पर लगी वाहनों की लंबी कतार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता

Embed widget