एक्सप्लोरर

कोविड-19 के प्रसार में मौसम प्रभावी भूमिका निभाता है या नहीं? रिसर्च में ये बात आई सामने

अध्ययन में कहा गया कि मौसम हालांकि, इंसानी व्यवहार को भी प्रभावित करता है जिससे वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को संक्रमित करता है.

ह्यूस्टन: भारतीय-अमेरिकी अनुसंधानकर्ता के नेतृत्व में किए गए एक अध्ययन में दावा किया गया है कि कोरोना वायरस के प्रसार में तापमान या आर्द्रता की कोई प्रभावी भूमिका नहीं है. ‘इंटरनेशनल जर्नल ऑफ इनवायरमेंटल रिसर्च ऐंड पब्लिक हेल्थ’ में प्रकाशित शोधपत्र से संकेत मिलता है कि कोरोना वायरस के संक्रमण का एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में प्रसार पूरी तरह से मानवीय व्यवहार पर निर्भर करता है, न कि गर्मी या सर्दी के मौसम पर.

अनुसंधानकर्ताओं ने रेखांकित किया कि मौसम केवल उस माहौल को प्रभावित करता है जिसमें कोरोना वायरस किसी नए व्यक्ति को संक्रमित करने से पहले जिंदा रहता है.

अध्ययन में कहा गया कि मौसम हालांकि, इनसानी व्यवहार को भी प्रभावित करता है जिससे वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को संक्रमित करता है. अमेरिका के ऑस्टिन स्थित टेक्सास यूनिवर्सिटी में प्रोफसर देव नियोगी ने अध्ययन का नेतृत्व किया. उन्होंने कहा, ‘‘मौसम का प्रभाव कम है और अन्य पहलुओं जैसे लोगों की आवाजाही आदि संक्रमण के प्रसार में अधिक प्रभावी हैं. संक्रमण के प्रसार के सदंर्भ में विभिन्न कारकों को देखें तो मौसम आखिरी है.’’

अध्ययन में मौसम को ‘‘ हवा के तापमान’’ के बराबर परिभाषित किया गया जो तापमान और आर्द्रता का संयुक्त मूल्य है. वैज्ञानिकों ने फिर इस आधार पर मार्च से जुलाई 2020 के बीच अमेरिका के विभिन्न इलाकों (राज्यों और काउंटियों), देशों, क्षेत्रों और दुनिया के स्तर पर कोरोना वायरस के प्रसार का विश्लेषण किया.

काउंटी और राज्य के स्तर पर अनुसंधानकर्ताओं ने मोबाइल फोन डाटा के आधार पर आवाजाही का अनुमान लगाते हुए कोरोना वायरस के प्रसार और मानव व्यवहार के संबंध की भी जांच की. इन मानकों पर विश्लेषण और संभावित त्रुटियों का आकलन करने के बाद वैज्ञानिकों ने पाया कि कोविड-19 के प्रसार में मौसम का प्रभाव लगभग न के बराबर है.

अनुसंधानकर्ताओं के मुताबिक, संक्रमण के प्रसार में मौसम का महत्व तीन प्रतिशत से भी कम है और ऐसे किसी विशेष मौसम का संकेत नहीं मिला जिसमें कोरोना वायरस तेजी से फैलता हो. अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि इसके उलट इनसानी व्यवहार का सबसे अधिक असर संक्रमण के प्रसार में होता है.

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के प्रसार में यात्रा और घर से बाहर रहने की भूमिका अहम है. आंकड़ों के मुताबिक, बीमारी के प्रसार में दोनों कारकों का योगदान क्रमश : 34 और 26 प्रतिशत है. अनुसंधानकर्ताओं ने रेखांकित किया कि संक्रमण के प्रसार में दो और कारण... आबादी और शहरी भीड़-भाड़ (जनसंख्या घनत्व) अहम हैं जो क्रमश: 23 और 13 प्रतिशत योगदान करते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget