एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ मजदूरों की मौत, 50 घायल

मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा हो गया.हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई.

गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया. जिसमें आठ मजदूरों की मौत हो गई. ये हादसा तड़के दो बजे के आसपास गुना बायपास पर हनुमान टेकरी पर हुआ. जहां महाराष्ट्र से आ रहे मजदूरों से भरा एक छोटा कंटेनर सामने से आ रही बस से टकरा गया.

इस हादसे में आठ मजदूरों की मौत हो गयी और पचास लोग घायल हो गये. इस कंटेनर में हादसे के वक्त अस्सी से ज्यादा लोग सवार थे. इनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल थीं. मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं. घायलों का इलाज गुना के सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है. इस हादसे में गंभीर तौर पर घायलों को गुना से ग्वालियर भेजा जा रहा है.

ये सारे मजदूर वर्ग के लोग थे जो अपने परिजनों को इस छोटे से कंटेनर में बैठाकर उन्नाव और रायबरेली ले जा रहे थे. ये हादसा उस वक्त हुआ जब ग्वालियर से खाली आ रही बस रॉन्ग साइड आ गयी और सामने से तेज गति से आ रहे कंटेनर से टकरा गई. पुलिस ने बस के ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज  कर लिया है. गुना के कलेक्टर एस विश्वनाथन ने बताया कि गलती बस ड्राइवर की है जो गलत दिशा में बस को लेकर आ गया.

ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. दोनों गाडियों के ड्राइवर भी इस दुर्घटना में बुरी तरह घायल हैं. कंटेनर से टकराने वाली बस राजस्थान नंबर की है ओर ग्वालियर से खाली आ रही थी. उधर मरने वाले उन्नाव जिले और रायबरेली जिले के हैं जो काफी समय से महाराष्ट्र के मुंबई में काम काज कर रहे थे. मगर लॉकडाउन में रोजगार गंवाने के बाद अपने परिवार के साथ घर लौट रहे थे.

ये भी पढ़ें-

कर्नाटक में ईद की नमाज की मांग को लेकर उठी आवाज़, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

वित्त मंत्री की दूसरी प्रेस कॉन्फ्रेंस आज, कोरोना के मामले बढ़कर 78 हजार के पार | पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Falta By-Election: बंगाल की जिस सीट पर 'पुष्पा' ने छोड़ा मैदान, वहां किसने दी बीजेपी कैंडिडेट को टक्कर, हैरान कर देगा नाम!
बंगाल की जिस सीट पर 'पुष्पा' ने छोड़ा मैदान, वहां किसने दी BJP को टक्कर, हैरान कर देगा नाम!
Weather Update: भीषण लू की चेतावनी के बीच आज कहां होगी बारिश? दिल्ली-यूपी-बिहार से राजस्थान तक का मौसम जानें
भीषण लू की चेतावनी के बीच आज कहां होगी बारिश? दिल्ली-यूपी-बिहार से राजस्थान तक का मौसम जानें
फाल्टा उपचुनाव: BJP की प्रचंड जीत पर PM मोदी का पहला रिएक्शन, TMC की हार पर बोले - 'ये धमकियों की...'
फाल्टा उपचुनाव: BJP की प्रचंड जीत पर PM मोदी का पहला रिएक्शन, TMC की हार पर बोले - 'ये धमकियों की...'
'आई लव इंडिया...', सर्जियो गोर ने मिलाया फोन तो बोले ट्रंप, खुद को बताया PM मोदी का सबसे बड़ा फैन
'आई लव इंडिया...', सर्जियो गोर ने मिलाया फोन तो बोले ट्रंप, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन

वीडियोज

Kedarnath Yatra 2026 :धाम में भारी अव्यवस्था! VIP कल्चर के चक्कर में आम भक्तों का फूटा गुस्सा!
Sansani | Crime News: ट्विशा की आखिरी रात का रहस्य ! | Twisha Sharma Case
Janhit | Twisha Murder Case: दिसंबर में शगुन के गीत, मई में राम नाम सत्य! | Bhopal News | ABP News
Bomb Attack In Pakistan's Balochistan: बलूचिस्तान में विद्रोह की नई पिक्चर रिलीज! | Pakistan
ABP Report | Iran US War: क्या अपना यूरेनियम अमेरिका को नहीं देगा ईरान? | Iran-US War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Update: भीषण लू की चेतावनी के बीच आज कहां होगी बारिश? दिल्ली-यूपी-बिहार से राजस्थान तक का मौसम जानें
भीषण लू की चेतावनी के बीच आज कहां होगी बारिश? दिल्ली-यूपी-बिहार से राजस्थान तक का मौसम जानें
भीषण गर्मी से धधक रहा यूपी! वाराणसी-प्रयागराज समेत 10 जिलों में लू का रेड अलर्ट, इन जिलों में होगी बारिश
भीषण गर्मी से धधक रहा यूपी! वाराणसी-प्रयागराज समेत 10 जिलों में लू का रेड अलर्ट, इन जिलों में होगी बारिश
IPL 2026: रिंकू सिंह से सूर्यकूमार यादव तक बन सकते हैं नए कप्तान, अगले सीजन कई फ्रेंचाइजी इन्हें सौंप सकती है टीम की कमान
IPL 2026: रिंकू सिंह से सूर्यकूमार यादव तक बन सकते हैं नए कप्तान, अगले सीजन कई फ्रेंचाइजी इन्हें सौंप सकती है टीम की कमान
चौथी बार पढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में 100 के पार तो मुंबई में 111, जानें कहां कितनी हुई कीमत
चौथी बार पढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में 100 के पार तो मुंबई में 111, जानें कहां कितनी हुई कीमत
जयपुर: बच्चों के सामने पत्नी की पिटाई, मुंह पर थूकता दिखा पति, अनु मीणा सुसाइड केस में CCTV से खुले राज
जयपुर: बच्चों के सामने पत्नी की पिटाई, मुंह पर थूकता दिखा पति, अनु मीणा सुसाइड केस में CCTV से खुले राज
Drishyam 3 Vs Karuppu Box office: 50 करोड़ के पार हुई 'दृश्यम 3', सूर्या की 'करुप्पू' का ऐसा है हाल, जानें संडे की कमाई
बॉक्स ऑफिस: 50 करोड़ के पार हुई 'दृश्यम 3', सूर्या की 'करुप्पू' का ऐसा है हाल, जानें संडे की कमाई
Devendra Fadnavis On Rahul Gandhi: 'मुंगेरीलाल के हसीन सपने....', राहुल गांधी बयान पर देवेंद्र फडणवीस ने कसा तंज, जानें पूरा मामला
'मुंगेरीलाल के हसीन सपने....', राहुल गांधी बयान पर देवेंद्र फडणवीस ने कसा तंज, जानें पूरा मामला
क्वेटा ट्रेन ब्लास्ट: पाकिस्तानी सेना पर हमले के पीछे था मजीद ब्रिगेड का ये फिदायीन, BLA ने ली जिम्मेदारी
क्वेटा ट्रेन ब्लास्ट: पाकिस्तानी सेना पर हमले के पीछे था मजीद ब्रिगेड का ये फिदायीन, BLA ने ली जिम्मेदारी
Embed widget