एक्सप्लोरर

राम रहीम की करीबी हनीप्रीत को राहत नहीं: पंचकूला कोर्ट ने 6 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की गोद ली गई बेटी हनीप्रीत को अब अगले 6 दिन पुलिस रिमांड में बिताने होंगे. हनीप्रीत के साथ पकड़ी गई सुखदीप कौर को भी 6 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया. 25 अगस्त को राम रहीम की सजा के दिन पंचकूला में भड़की हिंसा को भड़काने के पीछे हनीप्रीत का हाथ होने का आरोप है.

नई दिल्लीः राम रहीम की करीबी हनीप्रीत को आज पंचकूला कोर्ट ने 6 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है. हरियाणा पुलिस ने कोर्ट से हनीप्रीत की 14 दिन रिमांड मांगी थी. राम रहीम की सजा पर फैसले से पहले पंचकूला में जो हिंसा भड़की थी उसको भड़काने के पीछे हनीप्रीत का हाथ होने का आरोप है. राम रहीम दो साध्वियों से रेप के आरोप में 20 साल की जेल की सजा काट रहा है. 25 अगस्त को उसकी सजा का एलान हुआ था और तभी से हनीप्रीत फरार थी. कल ही हनीप्रीत को पंजाब के जिरकपुर से मोहाली पुलिस ने गिरफ्तार किया था.

LIVE UPDATES

  • डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की गोद ली गई बेटी हनीप्रीत को अब अगले 6 दिन पुलिस रिमांड में बिताने होंगे.
  • हनीप्रीत के साथ पकड़ी गई उसकी मित्र सुखदीप कौर को भी 6 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है.
  • हनीप्रीत पर पंचकूला कोर्ट ने दिया फैसला, 6 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा.
  • हनीप्रीत के वकीलों एसके गर्ग नरवाना और प्रदीप आर्या ने उस पर लगे आरोपों को गलत बताया और अदालत से हनीप्रीत की जमानत की मांग की पर कोर्ट ने इसे ठुकरा दिया.
  • पुलिस ने कोर्ट से कहा कि पंचकूला में 25 अगस्त को हुई साजिश के पीछे हनीप्रीत का हाथ है और इसकी जांच के लिए उसको कई राज्यों में हनीप्रीत को ले जाना होगा. लिहाजा 14 दिन की रिमांड जरूरी है.
  • हनीप्रीत के वकील ने कहा कि कल से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है, अब ऐसा क्या बाकी रह गया है जिसे पूछने के लिए पुलिस को 14 दिन की रिमांड चाहिए.
  • पंचकूला कोर्ट में सुनवाई के दौरान हरियाणा पुलिस ने हनीप्रीत की 14 दिन की रिमांड मांगी.वकीलों ने पुलिस की रिमांड की मांग का विरोध किया.
  • हरियाणा पुलिस ने हिंसा वाले दिन और फ़रार होने के दौरान इस्तेमाल मोबाइल फ़ोन बरामद करने के लिए हनीप्रीत की रिमांड मांगी.
  • कोर्ट में पेशी के दौरान हनीप्रीत और सुखदीप कौर से उनका नाम पूछा गया.
  • हनीप्रीत को कोर्ट रूम ले जाया गया है, चंद मिनट में जज के सामने पेशी होगी.
  • बाबा राम रहीम की करीबी और हनीप्रीत की सहयोगी महिला अदालत परिसर में पहुंच चुकी है.
  • थाने से कोर्ट के बीच कोर्ट के बीच 1.5 किलोमीटर की दूरी है और जल्द ही हनीप्रीत पंचकूला कोर्ट पहुंच जाएगी.
  • कोर्ट रूम में मीडिया को जाने की इजाजत नहीं है और मीडिया को अदालत परिसर में ही रहना होगा.
  • मामले में अदालत में पेश होने के लिए हनीप्रीत पंचकूला कोर्ट जाने के लिए थाने से निकल चुकी है. जामुनी रंग के कपड़ों में हनीप्रीत सिर ढककर थाने से कोर्ट के लिए निकली.
  • हनीप्रीत के वकील पंचकूला कोर्ट में पहुंच चुके हैं.
  • आज इसकी पंचकूला कोर्ट में पेशी थोड़ी ही देर में होने वाली है.
  • कल रात थाने में हनीप्रीत को खाने में दाल और दो रोटियां दी गईं. हनीप्रीत ने खाना खाया और फिर थाने के एक कमरे में काफी देर तक अकेली रही.
  • पंचकूला के सेक्टर-23 थाने में हनीप्रीत से सवालों का सिलसिला देर रात तक चलता रहा. पूछताछ के दौरान हनीप्रीत कई बार रो भी पड़ी.
  • हनीप्रीत की मेडिकल जांच करने के लिए डॉक्टरों की एक टीम भी अस्पताल पहुंची. लेकिन इस टीम में कोई भी महिला डॉक्टर नहीं थी. ऐसे में हनीप्रीत ने मेडिकल जांच करवाने से इनकार कर दिया.
  • राम रहीम की करीबी हनीप्रीत की पूरी रात हवालात में गुज़री.
  • गिरफ़्तारी के बाद पुलिस हनीप्रीत से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि हरियाणा में हुई हिंसा की साज़िश को पूरी तरह बेनकाब किया जा सके.
  • कल ही हनीप्रीत को पंजाब के जिरकपुर से मोहाली पुलिस ने गिरफ्तार किया था.

जेल में बंद राम रहीम की करीबी हनीप्रीत ने एबीपी न्यूज़ के कैमरे पर अपनी बेगुनाही का दावा किया. हनीप्रीत ने कहा कि उस पर लगा हर इल्जाम झूठा है और राम रहीम के साथ उसका बाप-बेटी का रिश्ता है. पंचकूला के सेक्टर 23 थाने में पुलिस ने हनीप्रीत से सख्ती से पूछताछ की गई.

हनीप्रीत से सच उगलवाने के लिए हरियाणा पुलिस ने स्पेशल टीम बनाई है जिसकी कमान आईजी ममता सिंह संभाल रही हैं. पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आखिर 38 दिन हनीप्रीत कहां छिपी रही और इस दौरान किन-किन लोगों से उसकी मुलाकात हुई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख-जम्मू कश्मीर HC ने दी 9 वकीलों को बतौर जज मंजूरी, SC कॉलेजियम की बैठक में फैसला
लद्दाख-जम्मू कश्मीर HC ने दी 9 वकीलों को बतौर जज मंजूरी, SC कॉलेजियम की बैठक में फैसला
गिरिराज सिंह का कर्नाटक कांग्रेस पर बड़ा हमला, दूध के दाम के बहाने कसा तंज
गिरिराज सिंह का कर्नाटक कांग्रेस पर बड़ा हमला, दूध के दाम के बहाने कसा तंज
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget