एक्सप्लोरर

गृह मंत्रालय ने खालिस्तान टाइगर फोर्स के अर्शदीप सिंह गिल को आतंकी घोषित किया

Modi Government: अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डाला पर पंजाब में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस के मुताबिक, वह कनाडा से भारत में आतंक फैलाने की कोशिश करता रहता है.

Terrorist Arshdeep Singh Gill alias Arsh Dala: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने खालिस्तान टाइगर फोर्स के सहयोगी अर्शदीप सिंह गिल उर्फ ​​अर्श डाला को आतंकवादी घोषित किया गया है. अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डाला पर पंजाब में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. बीते दिनों जगराओं के एक गांव में घर में घुसकर एक व्यक्ति की हत्या की गई थी, इसकी जिम्मेदारी अर्श डाला ने ली थी. शनिवार (7 जनवरी) को पुलिस ने अर्श डाला से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की थी. यह कार्रवाई आतंकवादी नेटवर्क को ध्वस्त करने की योजना का हिस्सा थी. 

कौन है अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डाला?

पुलिस ने अर्श डाला को मोस्ट वांटेड अपराधी घोषित कर रखा है. उस पर हत्या, अपहरण और लूट से जुड़े दर्जनों केस दर्ज हैं. पुलिस से बचने के लिए अर्श डाला कनाडा भाग गया था. पंजाब पुलिस के अनुसार, वह गैंगस्टर से आतंकवादी बन चुका है. कनाडा से वह आतंकवादी संगठन खालिस्तान टाइगर्स फोर्स चलाता है. भारत में आतंक फैलाने के लिए वह पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए सीमा पार ड्रग्स और हथियार भेजने के कारोबार में शामिल है. 

हिजबुल का संचालक भी आतंकी घोषित

इससे पहले गृह मंत्रालय ने आतंकी संगठन हिज़्ब-उल-मुजाहिदीन के संचालक डॉ आसिफ मकबूल डार को UAPA-1967 के तहत आतंकवादी घोषित कर दिया है. डार जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है और फिलहाल सउदी अरब में रहता है. गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया, "डॉ. आसिफ मकबूल डार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए कश्मीर घाटी के युवाओं को आतंकवादी गतिविधियों के लिए उकसाने या भड़काने में शामिल है." 

अरबाज़ अहमद मीर भी आतंकी घोषित

कश्मीर में हुई आतंकवादी घटनाओं में आसिफ मकबूल का हाथ पाया गया है. NIA की जांच में भी वह दोषी पाया गया है. इससे पहले, केंद्र सरकार ने लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के सदस्य अरबाज़ अहमद मीर को आतंकी घोषित किया था. अरबाज़ अहमद मीर पर कश्मीर में टारगेट किलिंग को बढ़ावा देने का आरोप है. उस पर महिला शिक्षक रजनी बाला की हत्या का भी आरोप है.

ये भी पढ़ें-Kanjhawala Case: कंझावला केस के 6 आरोपियों को कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा, कोर्ट ने पुलिस से पूछे सख्त सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

12वां ब्रिक्स संसदीय मंच: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला बोले- 'दुनिया की आधी आबादी...'
12वां ब्रिक्स संसदीय मंच: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला बोले- 'दुनिया की आधी आबादी...'
राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां हादसे का शिकार, आपस में टकराईं, कई घायल
राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां हादसे का शिकार, आपस में टकराईं, कई घायल
अमित शाह पर टिप्पणी मामले में आज राहुल गांधी पर फैसला, पढ़ें केस की टाइमलाइन
अमित शाह पर टिप्पणी मामले में आज राहुल गांधी पर फैसला, पढ़ें केस की टाइमलाइन
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget