एक्सप्लोरर

'मणिपुर में बीजेपी ने उग्रवाद को किया खत्म, लगातार हो रहा विकास'- गृहमंत्री अमित शाह

Amit Shah: मणिपुर में (BJP) की सरकार ने मणिपुर को उग्रवाद तथा बंद से पूरी तरह मुक्त किया है. आठ साल से भी कम समय में पूर्वोत्तर में 3.45 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया गया है.

Amit Sah In Manipur: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार ने मणिपुर को उग्रवाद और बंद से पूरी तरह मुक्त किया है. राज्य को विकास की राह पर ले आई है. शाह ने राज्य में 300 करोड़ रुपये की 12 परियोजनाओं का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन किया. साथ ही 1,007 करोड़ रुपये की नौ परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया. बिष्णुपुर जिले के मोइरांग में एक जनसभा में शाह ने कहा कि बीजेपी सरकार ने उग्रवाद का सफाया किया है. राज्य के छह जिलों से सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम (AFSPA) हटाया.

उन्होंने कहा, ‘‘मणिपुर में कांग्रेस के शासन के दौरान उग्रवाद जैसी स्थिति थी. अब वह सर्वश्रेष्ठ शासित छोटे राज्यों में आता है.’’ शाह ने कहा कि केंद्र की बीजेपी नीत सरकार ने आठ साल से भी कम समय में पूर्वोत्तर में 3.45 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया और इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 51 बार क्षेत्र का दौरा किया.

मणिपुर मादक-पदार्थ मुक्त प्रदेश बन जाएगा

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह की सरकार मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ व्यापक अभियान चला रही है. शाह ने कहा कि अगले चुनाव तक मणिपुर मादक-पदार्थ मुक्त प्रदेश बन जाएगा. संगाईथेल में मणिपुर ओलंपियन पार्क, राज्य द्वारा संचालित जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान संस्थान (जेएनआईएमएस) में एक निजी वॉर्ड, मोरेह शहर की जल आपूर्ति योजना, कांगला किले के पूर्वी हिस्से में नोंगपोक थोंग पुल और कांगखुई गुफा में गुफा पर्यटन परियोजना का उद्घाटन किया. 

इन योजनाओं के रखी आधारशिला

इसके साथ ही 40 पुलिस चौकियों के निर्माण के लिए आधारशिला रखी गई, जिनमें से 34 चौकियां भारत-म्यांमा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर और छह राष्ट्रीय राजमार्ग 37 पर होंगी. इससे पहले उन्होंने चुराचंदपुर में जिले के पहले मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया और इम्फाल पूर्वी जिला स्थित मार्जिंग पोलो कॉम्प्लेक्स में एक पोलो खिलाड़ी की 120 फुट ऊंची प्रतिमा का भी अनावरण किया.

ये भी पढ़ें : Kanjhawala Case: निधि और अंजलि के साथ वो लड़का कौन? दो नए CCTV फुटेज से मामले में आया नया ट्विस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget