एक्सप्लोरर

'कम से कम 30 सालों तक सत्ता में रहेगी बीजेपी', गृहमंत्री अमित शाह ने किया दावा

Amit Shah on UCC: गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा शासित सभी राज्यों में यूसीसी को एक-एक करके लागू किया जाएगा क्योंकि यह भाजपा के गठन के बाद से ही उसके प्रमुख एजेंडे में से एक रहा है.

Amit Shah on BJP: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी कम से कम 30 साल तक केंद्र की सत्ता में बनी रहेगी. शाह ने कहा कि लोकतंत्र में किसी भी पार्टी की जीत उसकी कड़ी मेहनत पर निर्भर करती है. यदि आप अपने लिए नहीं बल्कि देश के लिए जीते हैं, तो जीत आपकी होगी. 

'टाइम्स नाउ समिट 2025' में अमित शाह ने कहा, 'जब मैं भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष था तो मैंने कहा था कि भाजपा अगले 30 साल तक सत्ता में रहेगी. अभी तो केवल 10 साल ही बीते हैं.' सीनियर बीजेपी नेता ने कहा कि जब कोई पार्टी अच्छा प्रदर्शन करती है तो उसे जनता का भरोसा और जीतने का विश्वास मिलता है. उन्होंने कहा, 'लेकिन जो अच्छा प्रदर्शन नहीं करते, उनमें यह भरोसा नहीं होता.'

समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के बारे में पूछे जाने पर गृह मंत्री ने कहा कि भाजपा शासित सभी राज्यों में यूसीसी को एक-एक करके लागू किया जाएगा क्योंकि यह भाजपा के गठन के बाद से ही उसके प्रमुख एजेंडे में से एक रहा है. गृहमंत्री ने कहा कि अपनी स्थापना के बाद से ही भाजपा का संकल्प देश में समान नागरिक संहिता लागू करने का रहा है.

यूसीसी पर बोले अमित शाह- सभी राज्यों में लागू होगा

उन्होंने कहा, 'समान नागरिक संहिता संविधान सभा का फैसला था. कांग्रेस शायद इसे भूल गई हो, लेकिन हम नहीं भूले. हमने कहा था कि हम धारा 370 हटाएंगे, हमने ऐसा किया. हमने कहा था कि हम अयोध्या में राम मंदिर बनाएंगे, हमने वह भी किया. अब समान नागरिक संहिता बाकी है, हम वह भी करेंगे.' शाह ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए पहले ही कानून बना दिया है. उन्होंने कहा, 'एक-एक करके सभी भाजपा शासित राज्य सरकारें इसे लागू करेंगी. गुजरात ने इसके लिए पहले ही एक समिति गठित कर दी है. यह एक सतत प्रक्रिया है. सभी राज्य अपनी सुविधा के अनुसार इसे लागू करेंगे.'

जज कैशकांड पर क्या बोले शाह?

हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के दिल्ली स्थित आवास से कथित तौर पर भारी मात्रा में नकदी मिलने के बारे में पूछे जाने पर गृह मंत्री ने कहा कि भारत के चीफ जस्टिस ने इस मामले का संज्ञान लिया और जांच का आदेश दिया है. उन्होंने कहा, 'हम इसमें सहयोग कर रहे हैं. हमें चीफ जस्टिस द्वारा गठित समिति के नतीजों का इंतजार करना चाहिए.'

क्या आरएसएस हस्तक्षेप करता है? अमित शाह ने दिया जवाब

यह पूछे जाने पर कि क्या राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के कामकाज में हस्तक्षेप करता है. गृहमंत्री ने कहा कि भाजपा का वैचारिक स्रोत संघ कोई हस्तक्षेप नहीं करता. उन्होंने कहा, 'आरएसएस पिछले 100 वर्ष से देशभक्तों को तैयार कर रहा है. मैंने आरएसएस से सीखा है कि कैसे कई आयामों को एक साथ रखते हुए देशभक्ति को केंद्र में रखा जाए. हस्तक्षेप का कोई सवाल ही नहीं है.'

नक्सल, आंतकवाद और उग्रवाद पर क्या बोले गृहमंत्री?

आंतरिक सुरक्षा की मौजूदा स्थिति के बारे में पूछे जाने पर शाह ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री के तौर पर उन्हें विरासत में तीन समस्याएं मिलीं: नक्सली हिंसा, जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद और पूर्वोत्तर में उग्रवाद. उन्होंने कहा, 'पिछले 10 साल में इन तीनों क्षेत्रों में 16,000 युवाओं ने आत्मसमर्पण किया है. देश के गृहमंत्री के तौर पर इन सभी स्थानों पर शांति लाना मेरा कर्तव्य है. यह प्रधानमंत्री की प्राथमिकता है और स्वाभाविक रूप से यह मेरी भी प्राथमिकता है. इन समस्याओं के कारण इन जगहों पर विकास रुक गया था.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से छुट्टी होने पर अमित मालवीय बोले, 'एक दशक में मुझे...'
BJP की टीम से छुट्टी होने पर अमित मालवीय बोले, 'एक दशक में मुझे...'
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
Xप्लेन: BJP का नया संगठनात्मक ढांचा तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP के नए 'धुरंधर' तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget