एक्सप्लोरर

Holi Special Buses: होली पर जाना है घर, जानिए दिल्ली-एनसीआर में कहां से मिलेंगी बसें

Holi Special: होली के त्योहार पर प्राइवेट बसों के संचालकों ने किराया काफी बढ़ा दिया है, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

Holi Special Bus Service: होली के त्योहार की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं. अपनों के साथ होली खेलने के लिए दूसरे राज्यों से भी लोग अपने घर जाने के लिए बेताब दिखाई दे रहे हैं. इस कारण से रेलवे स्टेशनों और बस स्टेशनों पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है. त्योहार को देखते हुए रेलवे ने कुछ स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं, तो राज्यों ने बसों की संख्या भी बढ़ाई है. 

दिल्ली-एनसीआर में बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों के लोग रहते हैं. होली के त्योहार में सभी अपने घर लौटना चाहते हैं, लेकिन बसों की सही जानकारी नहीं होने पर उन्हें काफी भटकना पड़ता है. इससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद होता है. हम अपनी इस रिपोर्ट में बताने वाले हैं कि दिल्ली-एनसीआर में कहां से किस शहर के लिए बस मिलेगी?

घर जाने के लिए कहां से पकड़ें बस

दिल्ली में तीन जगहों से दूसरे राज्यों के लिए बसें मिलती हैं. पहला- आनंद विहार आईएसबीटी, दूसरा- कश्मीरी गेट आईएसबीटी और तीसरा- सराय काले खां आईएसबीटी. हालांकि किस जगह से कहां के लिए बस मिलती है, इसकी जानकारी नहीं होने पर भी आपको भटकना पड़ सकता है. आनंद विहार आईएसबीटी से आपको उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई शहरों के लिए बसें मिलती हैं. कश्मीरी गेट आईएसबीटी से आपको पश्चिमी यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के लिए बसें मिल जाएंगी.

यूपी में कई डिपो से 24 घंटे बसें

यूपी के लोगों के लिए नोएडा और गाजियाबाद के बस स्टैंड से भी बसें मिल सकती हैं. हालांकि यहां से लंबे रूट की बसें मिलना मुश्किल हैं. इसके लिए आपको दिल्ली ही जाना पड़ेगा. यूपी में होली पर योगी सरकार ने कई डिपो से 24 घंटे बसें चलाने का आदेश दिया है. तीन मार्च से लेकर 12 मार्च तक नोएडा डिपो से 24 घंटे बसों की सुविधा मिलेगी. गाजियाबाद डिपो से चार मार्च से लेकर सात मार्च तक 250 अतिरिक्त बसें अलग-अलग रूट पर चलेंगी.

ये भी पढ़ें-Holi Celebrations: 'रंग बरसे...', गाने पर जमकर थिरके विदेशी राजनयिक, विदेश राज्य मंत्री मिनाक्षी लेखी ने होली सेलिब्रेशन का किया आयोजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kerala Actress Ansiba Hassan Case: 'जबरन माफीनामा लिखवाया' अंसीबा हसन का दावा, अदालती आदेश के बाद लक्ष्मी प्रिया और पुलिस अधिकारी पर मामला दर्ज
'जबरन माफीनामा लिखवाया' अंसीबा हसन का दावा, अदालती आदेश के बाद लक्ष्मी प्रिया और पुलिस अधिकारी पर मामला दर्ज
Telangana ACB Raid: 200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget