एक्सप्लोरर

कर्नाटक-गुजरात के बाद अब चेन्नई में सामने आए HMPV वायरस के दो नए मामले

HMPV In India: तमिलनाडु के चेन्नई शहर के दो अलग अलग अस्पतालों में ये मामले सामने आए हैं. फिलहाल इन मामलों को लेकर कोई और जानकारी सामने नहीं आई है.

HMPV In India: ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) चीन में भयानक रूप ले चुका है. देश में आपातकाल जैसी स्थिति बनी हुई है. भारत में भी इसके मामले सामने आए गए हैं. अब तक भारत में कर्नाटक से दो और गुजरात से एक मामला सामने आया था, लेकिन सोमवार (6 जनवरी, 2024) को एचएमपीवी के और दो नए मामले चेन्नई से सामने आए हैं. ऐसे में देशभर में अब HMPV के कुल पांच मामले हो गए हैं.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, तमिलनाडु के चेन्नई शहर के दो अलग अलग अस्पतालों में ये मामले सामने आए हैं. फिलहाल इन मामलों को लेकर कोई और जानकारी सामने नहीं आई है. इस बीच राज्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने एचएमपीवी की जांच के लिए उठाए जाने वाले कदमों और इसके संक्रमण को रोकने के लिए बरती जाने वाली सावधानियों पर चर्चा करने के लिए एक बैठक की है.

चिंता की कोई बात नहीं - जेपी नड्डा

HMPV को लेकर देशभर से पांच केस सामने आए हैं, जिसे लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) कोई नया वायरस नहीं है और यह कई सालों से दुनिया भर में फैल रहा है. देश की स्वास्थ्य प्रणाली और निगरानी नेटवर्क सतर्क रहते हैं, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि देश किसी भी उभरती स्वास्थ्य चुनौतियों का तुरंत जवाब देने के लिए तैयार है. चिंता की कोई बात नहीं है और हम स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं.

देशभर में एडवाइजरी हुई जारी

देशभर में सामने आए HMPV मामलों को लकेर भले ही सरकारें कह रही हैं कि इससे चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन दूसरी तरफ विभिन्न राज्यों नें इसको लेकर एडवाइजरी भी जारी कर दी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से लेकर दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात और राजस्थान सरकार ने इसको लेकर खास दिशा निर्देश जारी किए हैं. 

कर्नाटक और गुजरात से आए तीन मामले

तमिलनाडु में सामने आए मामलों के पहले कर्नाटक से दो और गुजरात से एक मामला सामने आया था. इन तीनों मामलों में संक्रमित शिशु ही हैं. कर्नाटक के जिन दो शिशुओं को संक्रमण हुआ है, उनमें से एक तीन महीने की नवजात है. दूसरा मामला 8 महीने के शिशु का है. इन दोनों को ही ब्रोन्कोपमोनिया की हिस्ट्री के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहीं तीसरा मामला गुजरात से था, जिसमें बच्ची 2 महीने है और उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. 

यह भी पढ़ें- हाई अलर्ट पर अस्पताल, फ्लू के मामलों को तुरंत करें रिपोर्ट! दिल्ली से कर्नाटक तक HMPV वायरस को लेकर एडवायजरी जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुडुचेरी में भगवा झंडा देखकर भड़के अमित शाह, कहा- 'तिरंगा कहां है'
पुडुचेरी में भगवा झंडा देखकर भड़के अमित शाह, कहा- 'तिरंगा कहां है'
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget