एक्सप्लोरर

क्या HMPV से फैलेगी नई महामारी? WHO की पूर्व साइंटिस्ट ने कर दिया साफ, पढ़िए

HMPV Outbreak in India : भारत में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस के अभी तक कई मामले सामने आ चुके हैं. इसे लेकर लोगों के मन में चिंता और भ्रम ने जगह बना ली है. जिसे हे्ल्थ एक्सपर्ट्स लगातार दूर कर रहे हैं.

HMPV Outbreak : भारत में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV Outbreak) के कई मामले सामने आ चुके हैं. इसके साथ ही लोग चिंता में हैं और उनके मन में इसे लेकर कई सवाल पैदा हो रहे हैं. इस वायरस के सामने आने के बाद लोगों का मानना है कि यह वायरस कोविड-19 जैसी महामारी फैला सकता है. यह सवाल इसलिए है क्योंकि इस वायरस की तरह कोरोना वायरस की शुरुआत भी चीन से ही हुई थी.

हालांकि, एचएमपीवी वायरस को लेकर अभी तक फिलहाल ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है और न ही इसे कोरोना जितना खतरनाक माना जा रहा है.  वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) की पूर्व चीफ साइंटिस्ट डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस के बारे में जानकारी साझा की. साथ ही उन्होंने कहा है कि इस वायरस से घबराने की कोई बात नहीं है.

WHO की पूर्व चीफ साइंटिस्ट ने क्या कहा?

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) की पूर्व चीफ साइंटिस्ट डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा, “लोगों को इस वायरस से घबराने की जरूरत नहीं है. यह एक पुराना वायरस है, जो रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन का कारण बनता है और इसके मामले अधिकतर हल्के होते हैं.” इसके अलावा उन्होंने लोगों को सर्दी के लक्षणों के लिए बरती जाने वाली सामान्य सावधानियों को बरतने की सलाह भी दी.

उन्होंने आगे कहा, “हर पैथोजन का पता लगाने के बजाए हम सभी को सर्दी होने पर सामान्य सावधानियां बरतनी चाहिए. इसके लिए मास्क जरूर लगाएं. भीड़ भाड़ में जाने से बचें, बार-बार हाथ धोएं और गंभीर लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें.”

वहीं, सीके बिड़ला हॉस्पिटल, गुरुग्राम के क्रिटिकल केयर एंड पल्मोनोलॉजी के हेड डॉ. कुलदीप कुमार ग्रोवर के हवाले से दैनिक जागरण ने बताया कि इस वायरस के आने से महामारी जैसे हालात नहीं बनेंगे. डॉ. कुलदीप ने कहा, “यह कोरोना की तरह महामारी नहीं बन सकता है, क्योंकि ज्यादातर लोग फ्लू की वैक्सीन से वैक्सीनेटेड है. इससे उनकी इम्यूनिटी काफी मजबूत है, जो इस वायरस से उनका बचाव करेगी.”

यह भी पढे़ंः भारत में बढ़ रहे हैं HMPV के मामले, पैनिक न हों बल्कि ऐसे रखें अपने बच्चों का ख्याल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget