एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: सीएम देवेंद्र फडणवीस बोले- हिन्दुत्व बीजेपी-शिवसेना को जोड़ने वाली डोर है

वरिष्ठ नेताओं एकनाथ खड़से और कैबिनेट मंत्री विनोद तावड़े सहित अन्य के टिकट काटने पर फडणवीस ने कहा, राजनीतिक दल में जिम्मेदारी बदलती है. उद्धव ठाकरे ने कहा कि गठबंधन में कौन बड़ा भाई है, यह अब मुद्दा नहीं है.

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हिन्दुत्व को बीजेपी और शिवसेना को जोड़ने वाली डोर करार देते हुए दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन अभूतपूर्व जीत दर्ज करेगा. 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन फडणवीस के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि गठबंधन में कौन बड़ा भाई है, यह अब मुद्दा नहीं है. फडणवीस ने कहा कि विधानसभा की कुल 288 सीटों में शिवसेना 124 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के छोटे घटक जैसे आरपीआई और आरएसपी 14 सीटों पर लड़ेंगे शेष 150 सीटों पर बीजेपी लड़ेगी. शिवसेना भी विधान परिषद में बीजेपी के कोटे से दो सीटों की उम्मीद कर रही है. बागी प्रत्याशियों के बारे में फडणवीस ने कहा, ''उन्हें अगले दो दिन में नामाकंन वापस लेने को कहा जाएगा या फिर उन्हें उनका सही स्थान दिखा दिया जाएगा.''

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाकियों को दोनों भगवा दलों के साथ लड़ने पर आशंका थी लेकिन हमारे दिमाग में इसको लेकर कोई सवाल नहीं था. बता दें कि 2014 में शिवसेना और बीजेपी ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था. उन्होंने कहा, ''इस साल के शुरू में हमने फैसला किया था कि गठबंधन लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा के लिए भी होगा, तब से हम साथ हैं, कुछ मुद्दों पर मतभेद के बावजूद हमें जोड़ने वाली समान डोर हिन्दुत्व है.''

बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं एकनाथ खड़से और कैबिनेट मंत्री विनोद तावड़े सहित अन्य के टिकट काटने पर फडणवीस ने कहा, ''राजनीतिक दल में जिम्मेदारी बदलती है, जो पहले विधानसभा में थे अब वे बाहर रहकर काम करेंगे और जो संगठन में हैं वे विधानसभा में पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे.'' मुंबई की वर्ली सीट से चुनावी राजनीति की शुरुआत कर रहे उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे भी इस मौके पर मौजूद थे.

उनकी ओर इशारा करते हुए फडणवीस ने कहा, ''आदित्य भारी मतों से जीतेंगे. वह पिछले कई सालों से राज्य का दौरा कर रहे हैं और अब विधानसभा में हमारे साथ होंगे.'' जब आदित्य को मुख्यमंत्री पद पर देखने के शिवसैनिकों के सपने के बारे में पूछा गया तो उद्धव ने कहा, ''सपने देखने में क्या खराबी है.'' शिवसेना प्रमुख ने कहा, ''हम पूरे दिल और दिमाग से इस गठबंधन में हैं. बड़ा भाई कौन है और छोटा भाई कौन है यह कोई मुद्दा नहीं है. यह अहम है कि भाइयों के बीच रिश्ते मजबूत हों.''

यह भी पढ़ें-

मतभेदों को पाट बांग्लादेश संग साझेदारी और आपसी संपर्क के नए पुल बांधने की कवायद में भारत

भारत से प्याज निर्यात पर लगी रोक के बाद बांग्लादेशी पीएम ने रसोइये से कहा- मत करो इसका प्रयोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR-CEC पर नहीं बोल रहे सीएम विजय! एमके स्टालिन का चौंकाने वाला दावा, 'क्या BJP से...'
SIR-CEC पर नहीं बोल रहे सीएम विजय! एमके स्टालिन का चौंकाने वाला दावा, 'क्या BJP से...'
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
'जो उखाड़ना है उखाड़ लो, फाइनल हम जंतर-मंतर..', आशुतोष रांका का दिल्ली पुलिस को चैलेंज
'जो उखाड़ना है उखाड़ लो, फाइनल हम जंतर-मंतर..', आशुतोष रांका का दिल्ली पुलिस को चैलेंज
तेलंगाना के दिलसुखनगर में आरोपी ने संतोषी माता मंदिर की मूर्ति तोड़ी, गिरफ्तार
तेलंगाना के दिलसुखनगर में आरोपी ने संतोषी माता मंदिर की मूर्ति तोड़ी, गिरफ्तार

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
Embed widget